भारती सिंह ने अपने आलीशान घर का कराया वर्चअल टूर, बालकनी से लेकर बेडरूम तक सब कुछ है यूनिक

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया अप्रैल 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। जल्द मां बनने वाली भारती सिंह ने ​हाल ही में अपने घर की झलक दिखाई है। आइए देखते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Feb 3, 2022 | 12:11:04 IST

'लाफ्टर क्वीन' भारती सिंह (Bharti Singh) जल्द ही मां बनने वाली हैं और अपने जीवन के सबसे खूबसूरत अध्यायों में से एक की शुरुआत करने जा रही हैं। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित हैं, और उनका विशाल फैनबेस भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है। यह कपल दुनिया भर के कई जोड़ों के लिए प्रेग्नेंसी के नए गोल्स सेट कर रहा है, जिससे हर कोई हैरान है।

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि, यह दिसंबर 2021 में था, जब भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। और अब, कॉमेडियन अपनी गर्भावस्था यात्रा के हर एक पल को संजो रही हैं। भारती ने हाल ही में, अपने प्रशंसकों को अपने भव्य निवास की एक झलक दिखाई है। आइए आपको दिखाते हैं।

(ये भी पढ़ें- अर्जुन और अंशुला कपूर ने दिवंगत मां मोना शौरी को उनके बर्थडे पर किया याद, लिखा भावुक नोट)

2 फरवरी 2022 को भारती ने अपने YouTube चैनल पर एक होम टूर वीडियो साझा किया और अपने प्रशंसकों को मुंबई में अपने भव्य घर की एक झलक दिखाई। वीडियो में भारती को अपने घर के प्रवेश द्वार पर खड़ा देखा जा सकता है, जिसके बाद हमें उनके सिक्योरिटी सेटअप की एक झलक मिलती है। उनका घर समुद्री रंगों और कुछ जीवंत स्वरों का एकदम सही मिश्रण है। उनके छोटे घर में कुछ आरामदायक रंगीन सोफे और अच्छे फर्नीचर्स हैं। उनके घर को फोटो फ्रेम से सजाया गया है, जिसमें उनके यादगार पलों की तस्वीरें हैं।

(ये भी पढ़ें- राकेश बापट संग इसी साल शादी करना चाहती हैं शमिता शेट्टी, रिलेशनशिप और मैरिज प्लांस पर की बात)

वीडियो के अगले भाग में भारती ने अपने बेडरूम के अंदर की एक झलक दिखाई है, जिसमें एक विशाल टीवी, कुछ आरामदेह सोफे और एक बड़ा बिस्तर है। यहां उनकी अलमारी और उनके बाथरूम का इंटीरियर काफी साफ सुथरा दिखाई दे रहा है। फिर, भारती ने हर्ष का वर्कस्टेशन दिखाया, जो बहुत ही आरामदायक लग रहा था। हालांकि, यह उनका बेस्ट मॉड्यूलर किचन था, जिसने हमारी आंखों को आकर्षित किया। इसके बाद उन्होंने अपनी प्यारी सी छोटी बालकनी दिखाई, जिसमें केवल दो कुर्सियां थीं और समझाया कि, उन्हें मेहमानों का अधिक समय तक रहना पसंद नहीं है, इसलिए उनके पास केवल दो कुर्सियां हैं।

(ये भी पढ़ें- ऋचा चड्ढा और अली फजल 'फुकरे 3' की शूटिंग के बीच करेंगे शादी: रिपोर्ट)

इसके पहले, 30 जनवरी 2022 को भारती ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो वीडियोज शेयर किए थे, जिसमें उन्होंने बताया था कि, वह ‘हुनरबाज’ शो के सेट पर गिरने वाली थीं, लेकिन वह ठीक हैं। हालांकि, प्रेग्नेंसी में सावधानी न बरतने पर उनके पति हर्ष लिंबाचिया, भारती से काफी नाराज हुए थे और उन्हें डांटा भी था। हर्ष का उनके लिए इतना केयर देख भारती उनसे प्यार करने से खुद को नहीं पाई थीं। दूसरे वीडियो में दोनों को मस्ती मजाक भी करते हुए देखा गया था, जिसमें भारती अपने पति हर्ष को माफी मांगने के लिए कहती हैं और वह उनकी आज्ञा का पालन करते हुए उनसे माफी मांगते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि, भारती और हर्ष ने साल 2017 में गोवा में धूमधाम से शादी रचाई थी। शादी के चार साल बाद दिसंबर 2021 में कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। हालांकि, अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी भारती शो ‘हुनरबाज’ को अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ होस्ट कर रही हैं। हर्ष अपनी पत्नी भारती का प्रेग्नेंसी में खास ख्याल रख रहे हैं।

फिलहाल, भारती सिंह और ​हर्ष लिंबाचिया का घर आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना

Asim Riaz ने Himanshi Khurana से ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की रोमांटिक फोटो

दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' सड़क पर भंडारा करने पर हुईं अरेस्ट! पुलिस ने कहा- 'उन्होंने मिसबिहेव किया'

मिलिए Aditi Rao Hydari के पूर्व पति Satyadeep Misra से, जिन्होंने Masaba Gupta से की है दूसरी शादी

Rubina Dilaik ने जुड़वा बेटियों के जन्म के बाद पति Abhinav संग इंटीमेट पलों को याद करने की कही बात

Aditya Roy Kapur देर रात Shraddha Kapoor के घर के बाहर हुए स्पॉट, फैंस बोले- 'क्या वे साथ हैं?'

Neha Dhupia ने एक इवेंट में Nushrratt Bharuccha को किया नजरअंदाज, नेटिजंस ने सुनाई खरी-खोटी

SRK ने 'KKR' के मैच में शामिल होने पर की बात, अपने अगले प्रोजेक्ट पर कहा- 'थोड़ा रेस्ट कर सकता हूं'

Anushka Sharma के 36वें बर्थडे की झलकियां: स्वादिष्ट पेस्ट्री से शानदार डेकोरेशन तक, सबकुछ था शानदार

Dhanush से तलाक के बाद Aishwarya Rajinikanth ने खरीदा आलीशान घर, पिता Rajinikanth को कराया विजिट

Hema Malini-Dharmendra ने फिर से की शादी, Sunny-Bobby पार्टी में नहीं हुए शामिल, सूत्र ने बताई वजह

Arti Singh 'विदाई' के दौरान फूट-फूटकर रोती आईं नजर, 'भाभी' Kashmera Shah से गले मिलकर हुईं विदा