Anushka Sharma के 36वें बर्थडे की झलकियां: स्वादिष्ट पेस्ट्री से शानदार डेकोरेशन तक, सबकुछ था शानदार

हाल ही में, हमें अनुष्का शर्मा की पिंक थीम वाली बर्थडे पार्टी की कई झलकियां देखने को मिलीं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Anushka Sharma के 36वें बर्थडे की झलकियां: स्वादिष्ट पेस्ट्री से शानदार डेकोरेशन तक, सबकुछ था शानदार

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं। दोनों ने 2017 में शादी की थी और 2021 में उन्होंने अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया था। स्टार कपल का परिवार तब पूरा हुआ, जब उन्होंने फरवरी 2024 में अपने बेटे अकाय का वेलकम किया। जब से अनुष्का ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है, तब से वह लोगों की नजरों से दूर रहती हैं। हालांकि, हाल ही में उनके 36वें बर्थडे पार्टी से दिवा की एक तस्वीर सामने आई है।

अनुष्का शर्मा के 36वें जन्मदिन की सजावट की झलकियां

बता दें कि अनुष्का शर्मा 1 मई 2024 को 36 साल की हो गईं। इस मौके पर उन्होंने एक सिंपल बर्थडे की पार्टी की मेजबानी की थी। जन्मदिन के जश्न की कई झलकियां सामने आई हैं, जिसमें हम शाही सजावट देख सकते हैं। विराट कोहली के एक फैन पेज ने हाल ही में अनुष्का के पिंक थीम वाले 36वें जन्मदिन की कुछ झलकियां शेयर कीं। जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें हम पिंक कलर की थीम वाली टेबल की झलक देख सकते हैं, जिसे पिंक कलर के कई प्रॉप्स से सजाया गया था।

anushka

anushka

कुछ अन्य झलकियों में वेन्यू को लाइट्स और मोतियों से सजी प्लेट्स, मोमबत्तियों और फ्लोरल प्रिंट वाले फोटो फ्रेम से डकोरेट किया गया था, जिसे टेबल पर सजाया गया था। एक तस्वीर में हम विराट और अनुष्का के नाम वाले कुछ प्लेस कार्ड देख सकते हैं। अनुष्का के जन्मदिन की सजावट की एक और झलक लाजवाब थी, क्योंकि इसमें मुंह में पानी लाने वाली पेस्ट्री थी। एक शब्द में कहें, तो अनुष्का के 36वें जन्मदिन के जश्न की झलकियां बेहद मनमोहक थीं।

anushka

anushka

anushka

anushka

anushka

Virat Kohli ने पैटरनिटी लीव और बेटे का वेलकम करने पर बयां की फीलिंग्स, इसे बताया 'अवास्तविक अनुभव' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

अनुष्का शर्मा अपने लेटेस्ट लुक में पहचान में नहीं आईं नजर

इससे पहले, हमने अनुष्का शर्मा के उनके 36वें जन्मदिन के लुक पर नजर डाली थी। फोटो में अभिनेत्री पर्पल कलर की साटन शर्ट में स्टनिंग दिख रही थीं, जिसके ऊपर मोती लगे हुए थे। अभिनेत्री ने इसे जींस के साथ पहना था। हल्का मेकअप, खुले बाल और ब्लैक कलर की आर्म कैंडी ने उनके लुक को पूरा किया था। दूसरी ओर, विराट पूरी तरह से ब्लैक कलर के आउटफिट में हैंडसम दिख रहे थे। तस्वीरें 'फाफ डु प्लेसिस' द्वारा साझा की गई थीं और इसमें क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल भी थे।

anushka

anushka

Anushka Sharma-Virat Kohli के बेटे 'Akaay' के नाम का अर्थ, जानें हिंदू धर्म में क्या है इसका मतलब

फिलहाल, अनुष्का के 36वें जन्मदिन के लिए पिंक थीम वाली सजावट के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.