Virat Kohli ने पत्नी Anushka Sharma को प्यार भरे अंदाज में विश किया बर्थडे, शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें

1 मई 2023 को एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके पति व क्रिकेटर विराट कोहली ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Virat Kohli ने पत्नी Anushka Sharma को प्यार भरे अंदाज में विश किया बर्थडे, शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) 1 मई 2023 को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके पति व क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए प्यार भरे अंदाज में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को विश किया बर्थडे

1 मई 2023 को विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अपने वेकेशन की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। तस्वीरों में अनुष्का अलग-अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ विराट ने कैप्शन में बर्थडे गर्ल के लिए एक प्यार भरा नोट भी लिखा है, जिसे इस तरह पढ़ा जा सकता है, “हर स्थिति में और आपके हर क्यूट पागलपन से मुझे प्यार है। हैप्पी बर्थडे माय एवरीथिंग, अनुष्का शर्मा।”

anushka sharma

विराट द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में से एक फोटो में विराट अपनी पत्नी अनुष्का के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। फोटो में अनुष्का जहां दिल खोलकर हंसती हुई दिख रही हैं, वहीं विराट उनके कान में कुछ कहते हुए देखे जा सकते हैं। शांत जगह पर एक साथ पोज देते हुए दोनों सुपर क्यूट लग रहे हैं।

anushka sharma

अनुष्का के करियर की बात करें, तो 1 मई 1988 को जन्मीं एक्ट्रेस ने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें वह सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म से वह रातों-रात स्टार बन गई थीं। तब से उन्होंने 'बैंड बाजा बारात', 'जब तक है जान', 'एनएच 10' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का रिश्ता

अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली संग इटली के टस्कनी में शानदार शादी की थी। अपने वेडिंग डे पर अनुष्का सब्यसाची मुखर्जी के पेस्टल लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, उनके प्रिंस चार्मिंग विराट आइवरी सिल्क शेरवानी में डैपर लग रहे थे। साल 2021 में कपल ने अपनी बेटी वामिका के वेलकम के साथ पैरेंटहुड को अपनाया था। 

virat kohli

जब वाइफ अनुष्का शर्मा के लिए विराट कोहली ने गाया था गाना, पति का प्यार देख भावुक हो गई थीं एक्ट्रेस, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम भी अनुष्का को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको विराट द्वारा शेयर की गई ये अनदेखी तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.