Virat Kohli-Anushka Sharma को मिला राम मंदिर का न्योता, एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी ग्लो ने खींचा ध्यान

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को न्योता मिला है। हालांकि, एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी ग्लो ने सभी का ध्यान खींच लिया। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Virat Kohli-Anushka Sharma को मिला राम मंदिर का न्योता, एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी ग्लो ने खींचा ध्यान

एंटरटेनमेंट व क्रिकेट इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपनी रोमांटिक झलकियों से फैंस का दिल जीतने में कभी फेल नहीं होते हैं। बता दें कि दिसंबर 2017 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे और जनवरी 2021 में उन्होंने अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया। पिछले कुछ समय से ऐसी अफवाहें हैं कि अनुष्का और विराट अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक अटकलों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनकी लेटेस्ट झलक ने एक बार फिर चर्चा को हवा दे दी है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मिला राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता

'एक्स' (ट्विटर) पर एक यूजर ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की उनके आवास से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्हें अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए सम्मानजनक निमंत्रण मिलते हुए देखा जा सकता है। लगातार प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच यह अनुष्का का लुक था, जिसने सभी का ध्यान खींचा। जहां विराट ने व्हाइट ट्राउजर के साथ लाइट ब्लू कलर की शर्ट पहनी थी, वहीं दूसरी ओर अनुष्का व्हाइट सलवार-सूट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, उन्होंने अपने बेबी बंप को अपने दुपट्टे से ढका हुआ था। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था।

anushka

जब 'IND vs SA' टेस्ट मैच के दौरान विराट को चीयर करते हुए दिखी थीं अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अभी तक अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन एक्ट्रेस को जब कभी पब्लिक अपीयरेंस में देखा जाता है, तो उनका बेबी बंप हर किसी का ध्यान खींचता है। 3 जनवरी 2024 को उनको अथिया शेट्टी के साथ केप टाउन में देखा गया था। उन्होंने 'भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका' के बीच टेस्ट मैच के दौरान अपने-अपने पतियों विराट कोहली और केएल राहुल को चीयर किया था। वह व्हाइट शर्ट और डेनिम में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उनकी प्रेग्नेंसी ग्लो ने सभी का ध्यान खींचा था।

anushka

दूसरी प्रेग्नेंसी की अटकलों के बीच अनुष्का ने बेटी वामिका को नहीं उठाया गोद में 

इससे पहले, 8 दिसंबर 2023 को अनुष्का शर्मा को उनकी बेटी वामिका के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। जहां बच्ची को उनकी नानी एयरपोर्ट के अंदर ले गई थीं, वहीं अनुष्का ऐसा करने से बचती नजर आई थीं। इसके अलावा, उन्होंने एक ट्राउजर के साथ एक ओवरसाइज्ड जैकेट पहनी थी, जिससे अटकलें लगी थीं कि एक्ट्रेस वास्तव में अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।

anushka

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत

क्या अनुष्का ने अपनी छठी सालगिरह की तस्वीरों में छिपाया था अपना बेबी बंप?

12 दिसंबर 2023 को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने लंदन में अपने करीबी दोस्तों व परिवार के साथ अपनी छठी शादी की सालगिरह मनाई थी। सामने आई सेलिब्रेशन की तस्वीरों में अनुष्का ने विराट के पीछे खड़े होकर इस तरह से पोज़ देना चुना था कि उनका बेबी बंप कैमरे पर दिखाई न दे, जिससे उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें फिर से शुरू हो गई थीं।

anushka

Virat Kohli के अफेयर्स: तमन्ना भाटिया से संजना गलरानी तक, इन हसीनाओं को डेट कर चुके हैं क्रिकेटर। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, प्रेग्नेंसी की अटकलों के बीच अनुष्का शर्मा के लेटेस्ट लुक के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.