Anushka Sharma की बेटी Vamika अनदेखे वीडियो में डांस करती आईं नजर, चीयर करती दिखीं Kareena Kapoor

हाल ही में, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की कुछ अनदेखी झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Anushka Sharma की बेटी Vamika अनदेखे वीडियो में डांस करती आईं नजर, चीयर करती दिखीं Kareena Kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली भले ही अपनी बेटी वामिका को लाइमलाइट से दूर रखते हों, लेकिन उनकी नन्ही राजकुमारी की कई तस्वीरें और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब, 2023 की कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिनमें वामिका भी हैं। इन क्लिक्स में एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ उनके बेटे तैमूर और जेह को भी देखा जा सकता है।

अनुष्का की बेटी वामिका ने दिखाए अपने डांस मूव्स

हाल ही में, 'एक्स' हैंडस पर शेयर किए गए फोटोज में से एक में विराट और अनुष्का की बेटी अपने कजिन्स के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में तीनों ने सेल्फी के लिए पोज़ दिया और साथ ही अपनी चमकदार मुस्कान भी बिखेरी। एक अन्य तस्वीर में वामिका, महक और अपने चचेरे भाइयों के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। फोटो में बच्ची थोड़ी बड़ी लग रही है, जो अपने आउटफिट में क्यूट लग रही हैं। हालांकि, वामिका के चेहरे को 'नो पिक्चर पॉलिसी' के तहत एक इमोजी से छिपा दिया गया था।

vamika

तस्वीरों के अलावा, वामिका का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर फिर से सामने आया, जिसमें अनुष्का और विराट की बच्ची डांस करती हुई नजर आ रही हैं। जहां नन्ही बच्ची ने अपने मनमोहक डांस मूव्स दिखाए, वहीं वीडियो में नजर आ रहीं करीना कपूर खान उन्हें चीयर करती हुई दिखाई दीं। ब्लैक टी-शर्ट और जींस में एक्ट्रेस खूबसूरत लग रही थीं। उनके साथ उनके बेटे तैमूर अली खान और जेह भी शामिल हुए थे। 

vamika

kareena kapoor-vamika

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब Virat Kohli फैमिली इमरजेंसी के कारण दक्षिण अफ्रीका से लौटे घर, नेटिजन ने कहा- 'जूनियर कोहली आ रहे'... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की थी। शादी के करीब 4 साल बाद कपल ने जनवरी 2021 में अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया था। अब पिछले काफी समय से ऐसी अफवाहें हैं कि अनुष्का और विराट कोहली अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अनुष्का शर्मा का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें, तो अनुष्का शर्मा को लास्ट टाइम 2018 की फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। फिल्म में शाहरुख खान भी थे और इसे सभी से मिली-जुली समीक्षा मिली थी। अनुष्का अब स्पोर्ट्स ड्रामा 'चकड़ा एक्सप्रेस' से वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है। 

virat kohli-anushka sharma

जब बेटी वामिका की फोटो क्लिक करने के लिए पैपराजी पर नाराज हो गई थीं अनुष्का शर्मा, स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको विराट और अनुष्का की बेटी का डांस वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.