Anushka Sharma हेल्थ इश्यू का कर रहीं सामना! उन्होंने विदेश में एक डॉक्टर से लिया है परामर्श

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, यह कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही हैं और उन्होंने विदेश में एक डॉक्टर से परामर्श लेने का फैसला किया है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Anushka Sharma हेल्थ इश्यू का कर रहीं सामना! उन्होंने विदेश में एक डॉक्टर से लिया है परामर्श

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी और आखिरी बार उन्हें फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। अनुष्का और उनके पति विराट कोहली को एक बेटी वामिका शर्मा कोहली का आशीर्वाद मिला है और कथित तौर पर वे अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, विराट और अनुष्का ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही अटकलों बात नहीं की है, लेकिन वे पब्लिक अपीयरेंस से गायब हैं।

प्रेग्नेंट नहीं हैं अनुष्का शर्मा, स्वास्थ्य समस्याओं का का रही हैं सामना?

हाल ही में पत्रकार अभिषेक त्रिपाठी ने अपने 'ट्विटर' हैंडल पर एक ट्वीट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि एबी डिविलियर्स सही थे, जब उन्होंने बताया कि विराट ने अपने परिवार के साथ रहने के लिए अपने प्रोफेशनट फ्रंट से ब्रेक लिया है। पोस्ट में आगे बताया गया है कि अनुष्का और उनके पति विदेश चले गए, क्योंकि अभिनेत्री कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही हैं।

abhishek

अभिषेक ने कहा, ''चार बातें। एकः डिविलियर्स ने जो कहा वह सही था। दोः कुछ समस्याएं हैं जिसके कारण विराट ने विदेश में डॉक्टर से परामर्श लेने और परिवार के साथ रहने का फैसला किया। तीसराः उन्होंने बीसीसीआई से अनुमति लेने के बाद यह समय अपने परिवार के साथ बिताने का फैसला किया है। चौथाः हमें उनके सुखद भविष्य की कामना करनी चाहिए।''

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत

अनुष्का शर्मा की हेल्थ अपडेट पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया

पोस्ट जल्द ही 'रेडिट' पर वायरल हो गई और कई नेटिजंस ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। जहां कुछ लोगों ने अनुष्का की प्राइवेसी का सम्मान न करने के लिए पत्रकार की आलोचना की। वहीं अन्य ने अभिनेत्री के लिए अपनी चिंता व्यक्त की। पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, ''उनके शीघ्र स्वस्थ होने और हेल्दी प्रेग्नेंसी की कामना करता हूं।'' एक अन्य ने लिखा, ''मुझे उम्मीद है कि उनकी स्वस्थ डिलीवरी होगी और अनुष्का जल्द ही उन सभी चीजों से उबर जाएंगी, जो उनके स्वास्थ्य पर असर डाल रही हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात मुझे उम्मीद है कि वे सभी अनावश्यक स्क्रूटनी और निगेटिविटी से बच जाएंगी।'' यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

anushka

anushka

anushka

Virat Kohli के अफेयर्स: तमन्ना भाटिया से संजना गलरानी तक, इन हसीनाओं को डेट कर चुके हैं क्रिकेटर...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, अनुष्का की हेल्थ के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.