Virat Kohli के अफेयर्स: तमन्ना भाटिया से संजना गलरानी तक, इन हसीनाओं को डेट कर चुके हैं क्रिकेटर

यहां हम आपको स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के लव अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया से लेकर 'पूर्व मिस इंडिया' सारा जेन डायस तक का नाम शामिल है।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Virat Kohli के अफेयर्स: तमन्ना भाटिया से संजना गलरानी तक, इन हसीनाओं को डेट कर चुके हैं क्रिकेटर

विराट कोहली (Virat Kohli) इंडियन क्रिकेट टीम के बेहतरीन क्रिकेटर्स में से एक माने जाते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग देश देश-दुनिया के हर कोने तक है। विराट ने क्रिकेट की दुनिया में अपने बेहतरीन फरफॉर्मेंस से कई रिकॉर्ड बनाए हैं, जिसके चलते फैंस उन्हें प्यार से 'किंग कोहली' भी कहते हैं।

पर्सनल लाइफ की बात करें, तो विराट कोहली ने एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की है। अपनी डेटिंग लाइफ को सबसे छिपाकर रखते हुए दोनों ने साल 2017 में इटली में सीक्रेट वेडिंग की थी, जिसकी किसी को कानों-कान खबर नहीं हुई थी। शादी के करीब 4 साल बाद कपल ने 2021 में अपनी बेटी वामिका का वेलकम किया था। तब से दोनों अपनी पैरेंटहुड लाइफ को खुलकर एंजॉय कर रहे हैं।

virat kohli

खैर, इस बात से तो कोई इनकार नहीं कर सकता कि शादी के बाद से विराट और अनुष्का कपल गोल्स देने में कभी फेल नहीं होते। दोनों जब भी साथ में नजर आते हैं, अपनी क्यूट केमिस्ट्री और मजबूत बॉन्डिंग से फैंस का दिल जीत लेते हैं। फैंस दोनों को प्यार से 'विरुष्का' कहकर बुलाते हैं। वैसे तो दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनुष्का से पहले विराट कई खूबसूरत एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं। अगर नहीं! तो चलिए आपको उनके अफेयर्स के बारे में बताते हैं।

1. विराट कोहली और तमन्ना भाटिया का अफेयर

विराट कोहली और साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का रिश्ता भी फिल्म और क्रिकेट इंडस्ट्री का चर्चित रिश्ता रहा है। दोनों की प्रेम कहानी तब शुरू हुई थी, जब दोनों ने 'सेलकॉन' के एडवरटाइजिंग के लिए शूटिंग की थी। 2012 में विराट और तमन्ना ने एक साल तक डेट किया था। हालांकि, दोनों का रिश्ता तब खत्म हो गया, जब विराट की जिंदगी में इजाबेल लेइट की एंट्री हुई। खबरों की मानें, तो इजाबेल लेइट ही विराट और तमन्ना के ब्रेकअप की वजह बनी थीं।

virat-tamannahh

2. विराट कोहली और इजाबेल लेइट का अफेयर

अनुष्का जब रणवीर सिंह को डेट कर रही थीं, तब विराट भी सिंगल नहीं थे। उस वक्त विराट ब्राजीलियन मॉडल इजाबेल लेइट को डेट कर रहे थे। दोनों का रिश्ता दो साल तक चला था और 2013 में दोनों अलग हो गए थे। इस कपल को अक्सर एक-दूसरे की कंपनी के साथ स्पॉट किया जाता था। दिलचस्प बात यह है कि विराट ने उन्हें 'ते अमू' भी लिखा था, जिसका अर्थ है 'आई लव यू'।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक पार्टी में मिले थे और जल्द ही एक-दूसरे से कनेक्ट हो गए थे। पहले दोनों दोस्त बने थे और फिर डेटिंग का सिलसिला शुरू हुआ था। सिंगापुर में भी दोनों को साथ देखा गया था, ऐसे में दोनों का रिश्ता गॉसिप्स का हॉट टॉपिक था।  

lisa-virat

क्रिकेटर्स की अनोखी लव स्टोरी: किसी ने कजिन बहन तो किसी ने दोस्त की बीवी से की है शादी, जानने के लिए यहां क्लिक करें।

'सिक्सटीन' और 'पुरानी जीन्स' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री इजाबेल ने एक बार विराट को डेट करने की बात खुद एक्सेप्ट की थी। दरअसल, जब एक पुराने इंटरव्यू में उनसे पूछा गया था कि क्या वह सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं, तो उन्होंने कहा था कि सिद्धार्थ सिर्फ एक दोस्त हैं, लेकिन उन्होंने विराट कोहली को डेट किया था, जो अब दोस्त हैं।

3. विराट कोहली और संजना गलरानी का अफेयर

विराट कोहली का नाम कन्नड़ एक्ट्रेस संजना के साथ भी जुड़ चुका है। खबरों की मानें, तो उन्हें टेनिस खेलना और उनके साथ लॉन्ग-ड्राइव पर जाना अच्छा लगता था। हालांकि, इन दोनों के बीच का रिश्ता भी ज्यादा समय नहीं चला था और उन्होंने ब्रेकअप कर लिया था। संजना को विराट ने तमन्ना से पहले डेट किया था, लेकिन तब संजना ने स्वीकार किया था कि वे सिर्फ दोस्त हैं। इस तरह से उनके अफेयर की सभी अटकलों पर विराम लग गया था।

virat kohli-Sanjjanaa

4. विराट कोहली और सारा जेन डायस का अफेयर

लाखों लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले विराट के अफेयर्स की लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती। उनका नाम 'फेमिना मिस इंडिया 2007' की विनर रहीं सारा जेन डायस के साथ भी जुड़ चुका है। मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद एक्ट्रेस बनीं सारा और विराट एक पार्टी में मिले थे। कोहली ने उन्हें 1 अप्रैल 2011 को खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भी इनवाइट किया था। हालांकि, वह अपनी फिल्म 'गेम' के प्रमोशन के चलते फिनाले मैच में नहीं आ सकी थीं। 

virat-sarah

बाद में जब एक्ट्रेस को फुरसत मिली, तो उन्होंने विराट से मिलने का फैसला किया, लेकिन शायद तब तक दोनों के बीच चीजें बिगड़ चुकी थीं। ऐसे में जुलाई 2011 में टीम के साथ विराट के वेस्ट इंडीज जाने से ठीक पहले दोनों के बीच का रिश्ता खत्म हो गया था।   

फाइनली विराट की लाइफ में अनुष्का शर्मा की एंट्री हुई। अनुष्का और विराट की पहली मुलाकात साल 2013 में एक शैंपू एड के दौरान हुई थी। दोनों ने तुरंत डेट करना शुरू कर दिया था। 4 सालों की डेटिंग के बाद कपल ने दिसंबर 2017 में इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। 2021 में दोनों अपनी बेटी वामिका के पैरेंट्स बने थे। तब से दोनों टिनसेल टाउन के पसंदीदा कपल बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट और अनुष्का के रिश्ते में शादी से पहले दरार आ गई थी। तब विराट एक्ट्रेस के सामने फूट-फूटकर रोए थे। पूरा किस्सा जानने के लिए यहां क्लिक करें।

virat-anushka

(विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत)

भले ही विराट का नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ा हो, लेकिन अनुष्का के साथ उनकी जोड़ी सुपर अडोरेबल है और साथ में दोनों 'मेड फॉर ईच अदर' लगते हैं। वैसे, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.