अनुष्का शर्मा ने अपने बर्थडे पर पहनी 49,740 रुपए की फ्रिल मिनी ड्रेस, देखें सेलिब्रेशन की तस्वीरें

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन में बेहद महंगी ड्रेस पहनी थी। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनुष्का शर्मा ने अपने बर्थडे पर पहनी 49,740 रुपए की फ्रिल मिनी ड्रेस, देखें सेलिब्रेशन की तस्वीरें

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने 1 मई 2022 को अपना 34वां जन्मदिन मनाया। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अनुष्का के लविंग हसबैंड व क्रिकेटर विराट कोहली ने अपनी पत्नी को बर्थडे विश करने के लिए एक प्यारे नोट के साथ सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें साझा कीं। इसमें अनुष्का शर्मा एक फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही थीं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Virat Kohli With Wife Anushka

पहले तो ये जान लीजिए कि, विराट कोहली ने 1 मई 2022 को अपने इंस्टा अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की थीं। ये फोटोज अनुष्का के बर्थडे सेलिब्रेशन की थीं, जिसे उन्होंने अपने खास दोस्तों के साथ मनाया था। शेयर की गई पहली फोटो में अनुष्का और विराट मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे थे। दूसरी फोटो में अनुष्का और विराट अपने दोस्तों के साथ दिखाई दे रहे थे। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विराट ने अपनी वाइफ के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ''भगवान का शुक्र है कि, आप पैदा हुईं। मुझे नहीं पता कि, मैं आपके बिना क्या करूंगा। आप अंदर से सच में बहुत खूबसूरत हैं। दिल के आस-पास के सबसे प्यारे लोगों के साथ एक शानदार दोपहर बिताई।'' 

anushaka sharma birthday celebration

anushaka sharma birthday celebration

(ये भी पढ़ें- जब अनुष्का ने पति विराट कोहली पर मैदान में सबके सामने बरसाया प्यार, देखें कपल के 7 हसीन पल)

विराट के पोस्ट के थोड़ी देर बाद अनुष्का शर्मा ने भी अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसमें केक और डेकोरेशन के अलावा फैशन के दीवानों ने अनुष्का की बर्थडे ड्रेस को भी करीब से देखा। व्हाइट समर ड्रेस में बर्थडे गर्ल बेहद प्यारी लग रही थीं। उन्होंने अपने बर्थडे के लिए फ्रिल टेपरिंग डेटिंग और स्ट्रक्चर्ड स्लीव्स वाली मिनी ड्रेस को चुना था। उन्होंने इसे एक घड़ी, सॉलिटेयर स्टड के साथ पेयर किया था। अनुष्का ने अपने मेकअप को मिनिमल रखा था। अनुष्का के बर्थडे केक पर 'हैप्पी बर्थडे माय लव' लिखा हुआ था।

anushka sharma birthday

anushka sharma birthday

anushka sharma birthday

पोस्ट को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा था, "मैं खुश, अधिक प्यार, अधिक समझ, खुद को कम गंभीरता से लेना, अधिक सुनना, कम में खुशी ढूंढना, बेहतर जाने में सक्षम, खुद को, दूसरों को और परिस्थितियों को अधिक स्वीकार करना, अधिक सुंदर महसूस करना, भावनाओं को व्यक्त करना महसूस करती हूं।" अनुष्का ने आगे लिखा था, "अधिक आसानी से, दूसरों के ऊपर अपनी राय को महत्व देना, यह पुराना व्यवसाय बहुत अच्छा चल रहा है! हर किसी को इसे आजमाना चाहिए। सभी शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद जो आपने मुझे भेजा है। मैं बहुत आभारी हूं। नोट- मैंने मेरे जन्मदिन केक का सबसे बड़ा टुकड़ा खा लिया। जैसा होना चाहिए।"

anushka

(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा के शू कलेक्शन: जानें किस ब्रांड के और कितने महंगे स्नीकर्स-हील्स पहनती हैं एक्ट्रेस)

अनुष्का ने अपने बर्थडे के लिए अपने पसंदीदा और सबसे भरोसेमंद ब्रांड 'Zimmermann' की ड्रेस को चुना था। इंस्टाग्राम पर एक फैशन पेज के अनुसार, इस ड्रेस की कीमत 650 डॉलर यानी 49,740 रुपए है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अनुष्का अगली बार फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' में दिखाई देंगी, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी।

anushka

(ये भी पढ़ें- जब अनुष्का शर्मा को कारगिल वॉर के बीच फोन करते थे पापा, सुनाने लगती थीं बॉयफ्रेंड्स के किस्से)

फिलहाल, फैंस अनुष्का के बर्थडे पर उनकी बेटी वामिका की एक झलक पाने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन उनकी ये इच्छा अधूरी रह गई। खैर, आपको अनुष्का की ये ड्रेस कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.