Anushka Sharma ने पहना 93,000 रुपए का लॉन्ग-लेंथ शर्ट कोट, पति विराट संग कॉफी डेट पर हुईं स्पॉट

हाल ही में, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ कॉफी डेट पर गईं। इस दौरान उन्होंने एक लॉन्ग-लेंथ शर्ट कोट पहना था। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Anushka Sharma ने पहना 93,000 रुपए का लॉन्ग-लेंथ शर्ट कोट, पति विराट संग कॉफी डेट पर हुईं स्पॉट

स्टार कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharmaको अच्छे से पता है कि अपने फैशन से कैसे लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना है। जब कभी भी यह जोड़ी सार्वजनिक रूप से सामने आती है, वे अपने स्पेशल फैशन सेगमेंट के साथ फैंस को हैरान करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। बता दें कि दोनों इस समय लंदन में हैं। विराट वहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलेंगे। हालांकि, मैच से पहले दोनों एक साथ क्वालिटी टाइम बिताना सुनिश्चित कर रहे हैं।

लंदन में कॉफी डेट पर निकले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 

हाल ही में, विराट और अनुष्का की एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है, जहां उन्हें लंदन के एक कैफे में बेहतरीन समय बिताते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में अभिनेत्री काफी स्टनिंग लग रही थीं, क्योंकि उन्होंने एक व्हाइट टॉप पहना था और इसे एक ब्लश बेज कलर की लॉन्ग शर्ट कोट के साथ पेयर किया था। 

anushka

इसके अलावा, अभिनेत्री ने नो-मेकअप लुक का विकल्प चुना था, जिसमें वह काफी प्यारी लग रही थीं। एक सिंपल नेकलेस और इयररिंग्स के साथ मिनिमल मेकअप में अनुष्का ने अपनी सुंदरता को फ्लॉन्ट किया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए अनुष्का शर्मा ने ब्लैक-शेडेड सनग्लासेस चुने थे और अपने लुक को कैज़ुअल रखा था। इसके विपरीत, विराट एक बेज कलर की टी-शर्ट और डेनिम जैकेट में डैपर दिखे। उन्होंने कूल ग्लासेस के साथ अपने लुक को फाइनल किया था।

anushka

अनुष्का शर्मा ने पहना 93,000 रुपए का लॉन्ग-लेंथ शर्ट कोट

अनुष्का शर्मा कभी भी अपने फैशन के साथ समझौता नहीं करती हैं। लंदन डायरीज से उनका हालिया लुक इस बात का सबूत है। उनका लॉन्ग-लेंथ शर्ट कोट सभी का ध्यान खींचने के लिए काफी था। कुछ शोध करने के बाद हमें ब्रांड का नाम और सुपर-स्टाइलिश कोट की कीमत का पता चला। ब्लश बेज-कलर का लॉन्ग-लेंथ शर्ट कोट ब्रांड 'ISABEL MARANT' से है और इसकी कीमत 1,132 डॉलर यानी 93,276 रुपए है।

ISABEL MARANT

जब अनुष्का शर्मा ने पहनी थी 6,900 रुपए की व्हाइट शर्ट 

इससे पहले, जब विराट कोहली की टीम 'रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर' 'गुजरात टाइटन्स' से हारने के बाद 'आईपीएल 2023' से बाहर हो गई थी, तब 22 मई 2023 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वापस मुंबई लौट आए थे। इस दौरान, अपने एयरपोर्ट लुक के लिए अनुष्का ने एक सफेद शर्ट का चुनाव किया था, जिसमें एक्स्ट्रा स्लीव्स थी। कुछ रिसर्च करने के बाद हमें पता चला कि उनकी ये शर्ट 'WHIM' लेबल की थी, जिसकी कीमत  6,900 रुपए है।

virat

virat

अनुष्का शर्मा के कीमती हैंडबैग्स के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, अनुष्का शर्मा का लेटेस्ट लुक हमें काफी पसंद आया। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.