Anushka Sharma ने पति Virat Kohli के बर्थडे पर शेयर कीं अनदेखी फोटोज, तारीफ में लिखा लवली नोट

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पति व क्रिकेटर विराट कोहली के बर्थडे पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। आइए आपको फोटोज दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Anushka Sharma ने पति Virat Kohli के बर्थडे पर शेयर कीं अनदेखी फोटोज, तारीफ में लिखा लवली नोट

पॉपुलर इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) 5 नवंबर 2023 को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उन्हें दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं और फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें विश कर रहे हैं। हालांकि, ये उनकी पत्नी व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की बर्थडे पोस्ट थी, जिसने हमारा ध्यान खींच लिया।

अनुष्का शर्मा ने पति विराट को विश किया बर्थडे

विराट के खास दिन का जश्न मनाने के लिए फैंस उनके करियर के कुछ सबसे यादगार पलों को याद कर रहे हैं। ऐसा ही एक पल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में था, जब वह 'जीरो' गेंद पर विकेट लेने वाले एकमात्र क्रिकेटर बने थे। अनुष्का शर्मा ने भी अपने पति के लिए बर्थडे पोस्ट में इस पल को याद किया।

virat kohli

अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पल के बारे में एक न्यूज आर्टिकल साझा किया और लिखा, “वह अपने जीवन में हर भूमिका में सचमुच असाधारण हैं! लेकिन किसी तरह उनकी शानदार टोपी में और पंख जोड़ना जारी है, मैं तुम्हें इस जीवन में और उसके बाद भी, हर आकार में, हर रूप में, हर चीज में, चाहे वह कुछ भी हो, प्यार करती हूं। @virat.kohli।”

virat kohli

(विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत)

अनुष्का ने क्रिकेटर की एक फनी तस्वीर और एक प्यारी सेल्फी भी साझा की, जिसमें वह कैमरे पर मुस्कुराते हुए विराट को किस करने कोशिश करती दिख रही हैं। विराट ने इस लवली नोट पर चेहरे पर हथेली, रेड हार्ट और डांसिंग इमोजी के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की। उनके फैंस भी अनुष्का की इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

virat kohli

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट और अनुष्का के रिश्ते में शादी से पहले दरार आ गई थी। तब विराट एक्ट्रेस के सामने फूट-फूटकर रोए थे। पूरा किस्सा जानने के लिए यहां क्लिक करें।

अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंसी की रूमर्स

इस बीच, ऐसी अटकलें हैं कि यह कपल अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहा है। यह सब तब शुरू हुआ था, जब एक सूत्र ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को बताया था कि अनुष्का प्रेग्नेंट हैं, लेकिन अभी वह अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट नहीं करेंगी। सूत्र ने कहा था, “अनुष्का अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। पिछली बार की तरह, वे बाद में औपचारिक रूप से दुनिया के साथ यह खबर साझा करेंगे।”

अभिनेत्री को सार्वजनिक उपस्थिति में कम देखे जाने की बात करते हुए सूत्र ने दावा किया था, ''यह कोई संयोग नहीं है। अटकलों से बचने के लिए वह लोगों की नजरों से दूर रह रही हैं।'' रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि इस कपल को हाल ही में मुंबई में एक प्रसूति क्लिनिक के बाहर पैपराज़ी द्वारा देखा गया था, लेकिन उन्होंने जल्द ही प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के वादे के साथ उनकी तस्वीरें नहीं लेने का अनुरोध किया था।

virat

Virat Kohli के अफेयर्स: तमन्ना भाटिया से संजना गलरानी तक, इन हसीनाओं को डेट कर चुके हैं क्रिकेटर, पढ़ें पूरी खबर

फिलहाल, हम भी 'किंग' कोहली को बर्थडे की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको अनुष्का की ये पोस्ट कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.