Karan Johar के बच्चों Yash-Roohi के 'विली वोंका-थीम' बर्थडे बैश की झलकियां: स्टार किड्स भी हुए शामिल

3 फरवरी 2024 को फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने बच्चों यश और रूही के 7वें बर्थडे से पहले उनके लिए एक लैविश पार्टी होस्ट की, जिसकी झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Karan Johar के बच्चों Yash-Roohi के 'विली वोंका-थीम' बर्थडे बैश की झलकियां: स्टार किड्स भी हुए शामिल

करण जौहर (Karan Johar) पॉपुलर फिल्म निर्माता हैं, जिन्होंने अब तक कई फिल्मों का सफल निर्देशन किया है। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो वह अपने दो जुड़वा बच्चों यश जौहर और रूही जौहर के पिता भी हैं। 7 फरवरी 2024 को करण के बच्चों का 7वां जन्मदिन है। ऐसे में 4 दिन पहले फिल्ममेकर ने 3 फरवरी 2024 को अपने बच्चों के लिए प्री-बर्थडे बैश होस्ट किया, जिसमें तमाम स्टारकिड्स अपने पैरेंट्स के साथ पहुंचे। 

करण जौहर ने अपने बच्चों की बर्थडे पार्टी में की शानदार एंट्री

3 फरवरी 2024 को निर्देशक-निर्माता करण जौहर ने अपने बच्चों यश जौहर और रूही जौहर के लिए एक शानदार बर्थडे पार्टी होस्ट की, क्योंकि वे जल्द ही 7 साल के होने जा रहे हैं। जन्मदिन के शुरुआती जश्न में करण ने 'विली वोंका-थीम' वाली पार्टी होस्ट की, जिसमें सभी स्टारकिड्स पहुंचे थे। पार्टी के लिए करण ने अपने बेटे यश के साथ पर्पल आउटफिट में ट्विनिंग की थी। अपने सिग्नेचर ग्लासेज के साथ करण काफी स्टाइलिश लग रहे थे। वहीं, यश भी क्यूट दिख रहे थे। उनकी बेटी की बात करें, तो वह व्हाइट कलर की फ्रॉक में बेहद अच्छी लग रही थीं। 

karan johar

नेहा धूपिया ने करण संग शेयर की तस्वीर

पार्टी में नेहा धूपिया भी अपने बच्चों संग पहुंची थीं, जिन्होंने पर्पल विली वोंका को-ऑर्ड सेट में एक प्रोफेशनल की तरह पोज देते हुए करण की तस्वीर पोस्ट की थी, जो पार्टी की थीम के अनुसार सजे हुए थे। इसके बाद, उन्होंने करण के साथ एक सेल्फी भी शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "बहुत अधिक चॉकलेट ने हमें पाउटिन बना दिया।"

karan johar

यश और रूही की बर्थडे पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स

करण के बच्चों के सितारों से सजे जन्मदिन समारोह में, कई सेलेब्स अपने बच्चों के साथ पहुंचे और साथ में जमकर मस्ती की। गौरी खान अपने बेटे अबराम और महीप कपूर के साथ पहुंचीं। रानी मुखर्जी भी इस मौके पर मौजूद रहीं। करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर और जहांगीर भी नजर आए। 

karan johar

आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप अपनी बेटी वरुष्का के साथ पहुंचे। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने भी अपने बच्चों वियान और समीशा के साथ फोटोज क्लिक करवाईं। रितेश और जेनेलिया देशमुख के बाद मनीष मल्होत्रा और निरंजन अयंगर भी पार्टी में शिरकत करते नजर आए।

shilpa shetty

जब एकता कपूर से शादी करना चाहते थे करण जौहर, कहा था- 'कोई नहीं मिला तो आपस में कर लेंगे शादी', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बता दें कि फरवरी 2017 में करण सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों (एक लड़का और एक लड़की) के पिता बने थे। उन्होंने अपने बेटे का नाम अपने पिता के नाम पर यश रखा और अपनी बेटी का नाम अपनी मां के नाम हीरू को उलटकर 'रूही' रखा है।

karan johar

फिलहाल, आपको करण के बच्चों की बर्थडे पार्टी की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.