जब एकता कपूर से शादी करना चाहते थे करण जौहर, कहा था- 'कोई नहीं मिला तो आपस में कर लेंगे शादी'

बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर टीवी क्वीन एकता कपूर से शादी करना चाहते थे। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने एकता से शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

जब एकता कपूर से शादी करना चाहते थे करण जौहर, कहा था- 'कोई नहीं मिला तो आपस में कर लेंगे शादी'

जब बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बड़े फिल्म निर्माताओं का जिक्र होता है तो, करण जौहर (Karan Johar) और टीवी क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) का नाम टॉप पर आता है। दोनों दशकों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं और कई हिट-सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। दोनों बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। एक समय था, जब करण जौहर, एकता कपूर से शादी करना चाहते थे। हालांकि, इन दोनों ने अभी शादी नहीं की और अब सिंगल पैरेंट्स के तौर पर अपने-अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। 

KARAN JOHAR

(ये भी पढ़ें- एकता कपूर ने अब तक क्यों नहीं की शादी, पिता जितेंद्र ने कही थी ऐसी बात)

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री रिश्तों का ऐसा मायाजाल है, यहां कब, किसका रिश्ता जुड़ जाए और कब किससे रिश्ता टूट जाए, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। रिश्ते के बनने-बिगड़ने की इस फेहरिस्त में करण जौहर और एकता कपूर का नाम भी शामिल है। एक समय था, जब करण ने एकता से शादी करने की इच्छा जाहिर की थी।

KARAN JOHAR

(ये भी पढ़ें- कुकू कोहली ने अरुणा ईरानी संग दूसरी शादी पर की बात, बताया- कैसे मैनेज करते हैं दो परिवार)

सुलेखा के साथ एक पुराने इंटरव्यू में करण ने कहा था कि, अगर उन्हें और एकता को कोई सही साथी नहीं मिलता है, तो वो दोनों शादी कर लेंगे। उन्होंने कहा था, ''मुझे नहीं लगता कि, मुझे कोई सही साथी मिलेगी। अगर मुझे और एकता को अपनी जिंदगी मे कोई नहीं मिलता है, तो हम एक-दूसरे से शादी कर लेंगे।'' इसी इंटरव्यू में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था, "मेरी और एकता की शादी से कोई और खुश हो या न हो, कम से कम मेरी मां तो बहुत खुश होंगी। सिर्फ इसलिए नहीं कि, मैं आखिरकार शादी कर लूंगा, बल्कि इसलिए भी कि, उन्हें अपने पसंदीदा धारावाहिकों की कहानी पहले से ही पता चल जाएगी।"

KARAN JOHAR

ऐसा नहीं है कि, एकता के लिए करण का शादी का प्रपोजल एकतरफा था। करण के इस प्रस्ताव पर एकता ने भी हामी भर दी थी। उन्होंने अपने एक स्टेटमेंट में कहा था, ''मैं करण से शादी करना पसंद करूंगी। वो कब प्रपोज कर रहे हैं? हम तो जब भी मिलते हैं, दोस्तों की तरह गले लगते हैं। करण फिल्म इंडस्ट्री के मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं। बॉलीवुड में मेरे ज्यादा दोस्त नहीं हैं। मैं अपने टीवी सेलेब्स के साथ ही रहना पसंद करती हूं।''

KARAN JOHAR

जो नहीं जानते हैं उन्हें बता दें कि, करण और एकता बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। वो दोनों बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। कई सालों पहले करण ने एकता से शादी करने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन आज भी दोनों सिंगल ही हैं। करण जौहर ने 25 मई 2022 को अपना 50वां जन्मदिन मनाया था। उनकी बर्थडे पार्टी में एकता कपूर भी शामिल हुई थीं। ये दोनों शादी तो नहीं कर पाए, लेकिन आज भी ये अच्छे दोस्त हैं। 

KARAN JOHAR

(ये भी पढे़ं- संभावना सेठ ने कहा- 'अविनाश से शादी करने पर लोगों ने उड़ाया था उनका मजाक', बताई वजह)

तो इनके बीच की बॉन्डिंग पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए ​कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.