सगाई में बड़ी सी अंगूठी ने ली ग्रैंड एंट्री, नेटिजंस ने कहा- 'यह एंट्री नहीं तमाशा है'

हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इंगेजमेंट सेरेमनी में एक बड़ी सी अंगूठी की ग्रैंड एंट्री होते हुए देखी जा सकती है। आइए आपको दिखाते हैं।

By Pooja Shripal Last Updated: Jan 19, 2023 | 12:45:48 IST

शादी हो या सगाई, हर कोई इसे ग्रैंड बनाना चाहता है। हर किसी के मन में यह ख्याल रहता है कि उनकी शादी इतनी ग्रैंड हो कि वह एक मिसाल बन जाए और सालों तक याद की जाए। इसके लिए लोग दिल खोलकर खर्चा भी करते हैं। वैसे, आपने यूनिक और ग्रैंड ब्राइडल एंट्री तो खूब देखी होगी, लेकिन क्या कभी आपने सगाई के लिए अंगूठी की ग्रैंड एंट्री होते हुए देखी है, नहीं न! चलिए हम आपको दिखाते हैं। 

सगाई में अंगूठी की हुई ग्रैंड एंट्री

हाल ही में, एक पैपराजी इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक बड़े आकार की अंगूठी नजर आ रही है। यह वीडियो किसी सगाई समारोह का है, जिसमें एक बड़ी सी अंगूठी नजर आ रही है, जिसके नीचे पहिये लगाए गए हैं। गोल्डन कलर की इस बड़ी सी अंगूठी के ऊपर एक मोतीनुमा बॉक्स भी लगा है, जिसमें कपल के लिए सगाई की अंगूठियां रखी गई हैं। अंगूठी धीरे-धीरे स्टेज की ओर आगे बढ़ती है। जैसे ही अंगूठी स्टेज के पास पहुंचती है, वैसे ही कपल आगे बढ़ता है और रिंग के ऊपर लगे मोतीनुमा बॉक्स को हटाता है। जैसे ही अंगूठी का मोतीनुमा बॉक्स खुलता है, वैसे ही कपल उसमें से अपनी-अपनी अंगूठी उठाता है। हालांकि, एक चीज जिसने नेटिंजस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, वह यह थी कि समारोह में आए हुए सभी गेस्ट नीचे जमीन पर बैठे थे। 

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट्स

जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आया, वैसे ही नेटिजंस ने इस पर अपनी राय रखनी शुरू कर दी। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'चेयर ले लेते इतने बजट में, लोग नीचे बैठे हैं।' एक दूसरे नेटिजन ने लिखा, 'इसे एंट्री नहीं कहते, इसे कहते हैं तमाशा।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'ये किसकी फिंगर का साइज है।' यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स। 

वैसे, वायरल वीडियो के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है कि यह वीडियो कहां का है और इसमें नजर आ रहे होने वाले दूल्हा-दुल्हन कौन हैं, लेकिन वीडियो में मौजूद कपल को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक मराठी कपल है। हालांकि, इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

खैर, यह अपना-अपना शौक होता है, जिसे पूरा करने के लिए लोग हर संभव कोशिश करते हैं। वैसे, वायरल वीडियो पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

क्या Ranveer Singh ने बेबी के जन्म से पहले Deepika Padukone संग शादी की तस्वीरें IG से कर दीं डिलीट?

गुजरात मूल के अरबपति Umar Kamani ने मॉडल Nada Adelle संग की शादी, जिसमें खर्च हुए 209 करोड़ रुपए

Hrithik Roshan और John Abraham अपने स्कूल के दिनों की अनदेखी फोटो में यूनिफॉर्म पहने दिखे बेहद क्यूट

Isha Ambani ने Met Gala में रिपीट किया कमल वाला 'हाथपोचा' और फ्लोरल चोकर, 3डी ड्रेस में दिखीं सुंदर 

Met Gala 2024: Sudha Reddy ने पहना 83 करोड़ का आउटफिट, 180 कैरेट डायमंड हार से किया स्टाइल

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया