हाल ही में, फिल्ममेकर बोनी कपूर को फिल्म 'मैदान' की स्क्रीनिंग में एक्ट्रेस प्रियामणि के साथ पोज देते देखा गया। हालांकि, अभिनेत्री के प्रति अपने टची व्यवहार के लिए बोनी ट्रोल हो गए।
बोनी कपूर (Boney Kapoor) इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के फेमस फिल्म निर्माता हैं। वह 'हमारा दिल आपके पास है', 'मॉम', 'कोई मेरे दिल से पूछे', 'मिस्टर इंडिया' और 'रूप की रानी चोरों का राजा' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, पब्लिक अपीयरेंस के दौरान एक्ट्रेसेस के प्रति अपने जेस्चर की वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आते रहते हैं और ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है।
9 अप्रैल 2024 को बोनी कपूर ने अपनी लेटेस्ट प्रोडक्शन फिल्म 'मैदान' की एक स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की। इस कार्यक्रम के लिए फिल्म निर्माता ने मैचिंग नेहरू कोट के साथ ब्लू कलर का कुर्ता-पायजामा चुना था। एक वीडियो में उन्हें अभिनेत्री प्रियामणि के साथ पोज देते देखा गया, जो साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, जिस बात ने सबका ध्यान खींचा, वह यह थी कि बोनी ने एक्ट्रेस की वेस्ट पर हाथ रखा हुआ था। बाद में उन्होंने अपना हाथ एक्ट्रेस के कंधों पर रखा हुआ था। हालांकि, फिल्ममेकर के इस तरह के जेस्चर से प्रियामणि थोड़ी असहज दिख रही थीं।
प्रियामणि के प्रति बोनी कपूर का यह व्यवहार नेटिज़ंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने इसके लिए उनकी आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, "प्रियामणि जैसी फेमस और शक्तिशाली व्यक्ति को इस खौफनाक आदमी के घृणित व्यवहार को सहना पड़ा। मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि वह युवा और उभरती अभिनेत्रियों के साथ कैसा व्यवहार करते होंगे।" एक अन्य ने लिखा, "कल्पना कीजिए कि आपकी दो जवान बेटियां हों और वह इतना घटिया हो। यह बहुत शर्म की बात है।" देखें कमेंट्स।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जब Tina Ambani ने Boney Kapoor को दिया था Sridevi से जुड़ा गिफ्ट, देखकर छलक पड़े थे आंसू। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
खैर, यह पहली बार नहीं है कि बोनी कपूर को अपने अनुचित व्यवहार के लिए नेटिज़ंस की आलोचना का सामना करना पड़ा है। 2019 में उन्हें एक वेडिंग रिसेप्शन पर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ पोज़ देते देखा गया था। दोनों बातचीत कर रहे थे, तभी बोनी ने उर्वशी की पीठ थपथपाई। लोगों को यह अनुचित और वल्गर लगा था। हालांकि, उर्वशी सहज दिख रही थीं और वह पूरे फोटो सेशन के दौरान मुस्कुरा रही थीं, लेकिन नेटिजंस ने इसके लिए बोनी को काफी ट्रोल किया था।
जब Mona Kapoor का अपनी फेल शादी पर एक पुराना इंटरव्यू आया सामने, नेटिजंस ने Arjun के 'ओवरवेट' को ठहराया था सही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव स्टोरी की बात करें, तो यह किसी 'सपने के सच होने' जैसा है। दोनों पहली बार 'मिस्टर इंडिया' के सेट पर एक-दूसरे से मिले थे। उनकी प्रेम कहानी दो अलग-अलग संस्कृतियों के पुनर्मिलन के बारे में थी। हालांकि, यह श्रीदेवी की पहली शादी थी, लेकिन बोनी पहले से ही मोना शौरी से शादी कर चुके थे और उनके दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर थे। जब 1996 में श्रीदेवी ने निर्माता के साथ शादी करने का फैसला किया था, तो कई लोग नाराज हो गए थे। फिर भी इस जोड़े ने रूढ़िवादिता को तोड़ा, शादी की और एक साथ परिवार शुरू किया।
जब Boney Kapoor की मां ने Sridevi से कहा था- 'बोनी को राखी बांधो', फिल्म निर्माता ने बताई वजह
फिलहाल, प्रियामणि के प्रति बोनी के इस जेस्चर के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।