इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना राजस्थानी लहंगा, जड़ी वाले ब्लाउज ने खींचा सबका ध्यान

दुल्हन सीमा बंसल ने अपनी शादी के दिन डिजाइनर अनीता डोंगरे का नारंगी रंग का लहंगा पहना था, जिसमें वो बिल्कुल शाही राजकुमारी की तरह लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं उनकी कुछ झलकियां।

By Kanika Singh Last Updated: Dec 8, 2021 | 12:51:18 IST

बचपन से ही लड़कियों का ये सपना होता है कि, एक दिन वो उसके सपनों के राजकुमार के साथ उसकी शादी होगी। जब वह दिन आता है, तो होने वाली दुल्हन अपने उस राजकुमार के सामने सबसे ज्यादा आकर्षक दिखना चाहती है। शादी, जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने के लिए खुशी, उदासी, घबराहट और उत्साह की मिली-जुली भावना है।

अपने इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए एक दुल्हन यूनिक फैशन को चुनना पसंद करती है। कई रंगों के पैलेट से लेकर लहंगे और साड़ियों पर डिजाइनों तक, एक दुल्हन हर समारोह के लिए अपने फैशन से जुड़ी हर चीज का चयन खुद ही करती है, क्योंकि वह अपनी शादी के दिन सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। इसके लिए फैशन डिजाइनर उनकी मदद करते हैं।

हमारी आज की दुल्हन सीमा बंसल चड्ढा ने अपनी शादी के लिए डिजाइनर अनीता डोंगरे के जटिल डिजाइनों और अद्वितीय रंगों के पैटर्न वाला लहंगा चुना था और उसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सीमा अपने आनंद-कारज समारोह में अपने दूल्हे के साथ वैवाहिक बंधन में बंधी थीं। वो नारंगी रंग की लहंगा-चोली में बहुत सुंदर लग रही थीं, जिसे चांदी के धागे, ज़री और रेशम के साथ फूलों के भारी जटिल डिजाइनों से सजाया गया था। स्कर्ट में गोटा पट्टी वर्क और लटकते हुए हेमलाइन थे। उन्होंने लहंगे को बॉर्डर पर एंब्रॉयडरी वाले ब्लाउज़ के साथ पेयर किया था और कंधे पर दुपट्टे को लिया था। सीमा का यह पहनावा मुगल और राजस्थानी संस्कृति से प्रेरित था, जिसे डिजाइनर अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया था।

दुल्हन ने मुगल और राजस्थानी स्टाइल को फॉलो करते हुए अपने लुक को ट्रेडिशनल रॉयल ज्वेलरी सेट से कंप्लीट किया था। उन्होंने मोतियों से जड़ा हुआ चोकर पीस, झुमके का एक सेट, लंबे हार, एक नथ, एक मांग टीका और एक पासा पहना था। उन्होंने अपने ब्राइडल बन को फ्लोरल कार्नेशन्स से सजाया था और अपने कलीरे को सिंपल रखा था।

मेकअप के लिए सीमा ने ब्राइट आईज-न्यूड लिप्स कॉम्बिनेशन को चुना था। उन्होंने अपने लुक को नशीली आंखों, मोटी पलकों, अच्छी तरह से सेट किए गए आइब्रो, हाईलाइट किए गए चीकबोन्स, लाल रंग की बिंदी और भूरे रंग के लिप शेड के साथ पूरा किया था।

दुल्हन सीमा ने अपनी मेहंदी के दिन एक गुलाबी रंग का रफ़ल-स्टाइल लहंगा पहना हुआ था। हाथों को मेहंदी से सजाए हुए वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने स्टेटमेंट इयररिंग्स की एक जोड़ी के साथ अपने पहनावे को निखारा था और अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल में खुला रखा था। उन्होंने अपने लुक को गुलाबी स्मोकी आंखों के साथ मोटी पलकों, लाल गालों और होंठों पर गुलाबी रंग की लिपस्टिक के साथ पूरा किया था।

(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने पहना क्रिस्टल और पर्ल से सजा पेस्टल कलर का लहंगा, दुपट्टे ने खींचा सबका ध्यान)

अपने मायन समारोह के लिए उन्होंने पीच और बेबी पिंक कलर का सलवार सूट पहना था और उसे कढ़ाई वाले दुपट्टे के साथ जोड़ा था। उन्होंने अपने लुक को एक सुंदर चोकर पीस, स्टेटमेंट इयररिंग्स, विंग्ड लाइनर और न्यूड लिपस्टिक से पूरा किया था।

सीमा और उनके पति सनी ने संगीत सेरेमनी को दो दिन के लिए रखा था। जोड़े ने संगीत के पहले दिन पेस्टल ग्रे कलर का आउटफिट पहना था। होने वाली दुल्हन ने चांदी के रंग का गाउन पहना था और उन्होंने इसे सीक्विन से सजी एक केप के साथ जोड़ा था। इस आउटफिट को तरुण तहिलियानी और उनकी टीम ने डिजाइन किया था।

(ये भी पढ़ें: पंजाबी दुल्हन ने शादी में पहना मनीष मल्होत्रा का अनारकली लहंगा, सिंपल लुक में दिखीं बेहद सुंदर)

उन्होंने एक जोड़ी झुमके के साथ अपने पहनावे को निखारा था और अपने पूरे लुक को ग्रे स्मोकी आंखों, मैरून कलर के होंठ और एक बिंदी के साथ पूरा किया था। उन्होंने अपने बालों को कर्ली पोनीटेल में रखा था। दूल्हे ने अपनी दुल्हन के मैचिंग कपड़ों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था।

संगीत के दूसरे दिन दुल्हन एक स्टार की तरह लग रही थीं। उन्होंने नीले रंग की लहंगा-चोली पहनी थी, जो सीक्विन से सजी थी। उन्होंने अपने लुक को ब्रेडेड पोनीटेल, स्मोकी डार्क आईज, बिंदी और न्यूड लिपस्टिक के साथ पूरा किया था। उन्होंने पूरे आउटफिट को नीले और सफेद पत्थरों से जड़े हुए स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया था।

दूल्हे ने संगीत के दिन मखमली कपड़े की शेरवानी पहनी थी, जिसे सुनहरे ज़री के काम के साथ डिजाइन किया गया था। कपल की तस्वीरें यह बताने के लिए काफी थीं कि, उन्होंने अपनी वेडिंग सेरेमनी का कितना लुत्फ उठाया होगा।

फिलहाल, हम इस जोड़े के जीवन भर साथ रहने की कामना करते हैं। वैसे, आपको इनके शादी के कपड़े कैसे लगे? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

Kapil Sharma से Sunil Grover तक, जानें 'The Great Indian Kapil Show' की पूरी कास्ट की फीस

Mouni Roy ने अपने पहले शो की शूटिंग के दौरान सिर्फ 3 घंटे सोने को किया याद, बताई अपनी पहली सैलरी

जब Naga Chaitanya ने स्वीकारी थी रिलेशनशिप में 'टू-टाइमिंग' की बात, कहा था- 'हर चीज का अनुभव होना..'

Amarjot के बेटे के जन्म के बाद Chamkila को पहली पत्नी से हुआ था एक और बच्चा, Imtiaz ने किया खुलासा

Harman Baweja और उनकी न्यूट्रिशनिस्ट पत्नी Sasha Ramchandani ने दूसरे बच्चे का किया स्वागत: रिपोर्ट

जब Rishi Kapoor ने अपने ट्वीट में Alia Bhatt के IQ पर किया था कटाक्ष, Sonakshi को किया था फैट-शेम

जब Rishi Kapoor ने Ranbir के एक टाइम पर 4 लड़कियों को डेट करने का किया खुलासा, बाद में दी थी सफाई

Shekhar Suman बेटे Aayush के निधन के बारे में बात करते वक्त हुए भावुक, कहा- 'मैं रात भर उसकी बॉडी..'

Adil Khan Durrani से तलाक के बाद Rakhi Sawant का पूर्व पति Ritesh संग हुआ पैचअप? एक साथ आए नजर

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में लिए आए नजर, फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में बेहद क्यूट दिखीं लाडली

Mannara Chopra ने Parineeti संग अनबन की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, Priyanka को बताया अपनी 'प्रेरणा'

Mahira Khan आइस-ब्लू गाउन में आईं नजर, Aishwarya Rai के 'कान्स' लुक से मैच करता दिखा आउटफिट

Met Gala 2024: एक टिकट की कीमत है 60 लाख रुपए, पूरी टेबल की प्राइस आपको कर देगी हैरान

Erika Hammond की ब्राइडल ज्वेलरी डिजाइन में लगे थे 2 महीने, रिंग्स से ब्रेसलेट तक सब कुछ था स्पेशल

Ranbir Kapoor ने अपने घर के ज्वेलरी कलेक्शन के बारे में की बात, कहा- 'जब राहा पैदा हुई थी तो..'

Abhishek Bachchan ने 'गलती' के बारे में लिखा क्रिप्टिक नोट, 17वीं एनिवर्सरी के 8 दिन बाद किया पोस्ट

Shruti Haasan संग ब्रेकअप रूमर्स पर Santanu Hazarika ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'आई एम सॉरी..'

Alia Bhatt की बेटी Raha अपनी नानी के घर पर हुईं स्पॉट, मासी Shaheen को प्यार से पकड़े आईं नजर

दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम, एक्ट्रेस ने दिखाई अपने नए घर की झलक

भारतीय मूल के अरबपति Ankur Jain ने पूर्व WWE रेसलर से की शादी, Rahul Mishra के गाउन में दिखीं Erica