दिव्यांका त्रिपाठी का बर्थडे मनाने उदयपुर पहुंचे पति विवेक, झील के किनारे रोमांस करता दिखा कपल

दिव्यांका त्रिपाठी 14 दिसंबर 2020 को अपना 36वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं और उनके पति विवेक ने उनका बर्थडे खास बनाने के लिए उदयपुर में खूबसूरत रिसॉर्ट बुक कर दिया है। आइये आपको दिखाते हैं इसकी फोटोज।

By Deepali Srivastava Last Updated: Dec 13, 2020 | 11:55:37 IST

टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' फेम दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को फैंस रील लाइफ में तो पसंद करते ही हैं, इसके साथ ही रियल लाइफ में भी उनसे बेहद प्यार करते हैं। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही उन पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ जाते हैं। इसके साथ ही दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दाहिया (Vivek Dahiya) की जोड़ी को भी लोग खूब पसंद करते हैं। दिव्यांका-विवेक अक्सर अपने फैंस के लिए कपल गोल्स सेट करते रहते हैं। दिव्यांका 14 दिसंबर 2020 को अपना 36वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं और उनके इस बर्थडे को खास बनाने के लिए पति विवेक ने उदयपुर में एक खूबसूरत रिसॉर्ट बुक कर दिया है। उदयपुर पहुंचे दिव्यांका-विवेक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

हम आपको कपल की खूबसूरत फोटोज़ दिखाएं, उससे पहले बता दें कि दिव्यांका-विवेक एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। इस बात का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि दोनों एक-दूसरे को स्पेशल फील कराने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। कपल की लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं है। दोनों की मुलाकात टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। वहीं से दिव्यांका-विवेक के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। 8 जुलाई 2016 को कपल ने घरवालों की मर्जी से शादी रचाई थी। (ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट करीना को लेकर क्लिनिक के बाहर दिखे सैफ अली खान, वीडियो में ऐसे केयर करते आए नजर)

विवेक दाहिया अपनी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया का 36वां बर्थडे मनाने के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं। कपल उदयपुर के रिसॉर्ट और झील का लुत्फ उठा रहे हैं, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने शेयर की है। दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दो फोटो पोस्ट की हैं, जिसमें वो झील को निहार रही हैं और इस फोटो में सुबह का नजारा बेहद खूबसूरत लग रहा है। तो वहीं अन्य फोटो में एक मेज पर चाय रखी हुई है और एक्ट्रेस ने अपने सामने के नजारे की तस्वीर क्लिक की है। इस फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, 'मेरे हिसाब से पार्टी शुरु हुई।'

तो वहीं दिव्यांका ने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें एक टेबल पर कपल की खूबसूरत तस्वीर रखी हुई है और झील का प्यारा सा नजारा दिखाई दे रहा है। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, 'ये शाम अब मेरे नाम।'  (इसे भी पढ़ें: अपनी सासू मां के बर्थडे पर काजल अग्रवाल ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, खास अंदाज में दी बधाई)

 

इसके अलावा दिव्यांका ने अपनी इंस्टा स्टोरी में भी पति विवेक साथ कुछ वीडियोज़ अपलोड किये हैं, जिसमें वो उनके साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। एक वीडियो में दिव्यांका-विवेक पर गुलाब के फूल बरसाये जा रहे हैं और कपल काफी खुश दिखाई दे रहा है। यहां आप उसके स्क्रीनशॉट देख सकते हैं.

तो वहीं विवेक दाहिया ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से खूबसूरत पलों की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपनी लविंग वाइफ दिव्यांका के साथ बोट पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। कपल झील के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा रहा है। इस पोस्ट के कैप्शन में विवेक ने लिखा, 'तो हम अपने फेवरिट शहर में वापस आ गये। अब उनके बर्थडे के शुरू होने का काउंटडाउन करते हैं।'

दूसरी एक फोटो में कपल झील के किनारे खड़े होकर कैमरे के लिए पोज़ दे रहा है। फोटो में दिव्यांका अपने पति को हग करती हुई खड़ी हैं, तो वहीं विवेक बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

कपल की इन खूबसूरत फोटोज़ को फैंस से खूब प्यार मिल रहा है। आप इन तस्वीरों से ये अंदाजा लगा सकते हैं कि एक्ट्रेस का बर्थडे काफी खास और शानदार होने वाला है। इन दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के रिश्ते की एक खास बात ये है कि दोनों एक-दूसरे से हर बात शेयर करते हैं, फिर चाहे वो पर्सनल लाइफ से जुड़ी हो या फिर प्रोफेशनल। (ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी से लेकर ऐश्वर्या राय तक, ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां पहनती हैं बेहद महंगे मंगलसूत्र)

फिलहाल, 14 दिसंबर 2020 को दिव्यांका अपना 36वां जन्मदिन पति विवेक के साथ खास अंदाज में मनाने की प्लानिंग में हैं। हम भी एक्ट्रेस को उनके जन्मदिन की एडवांस में बधाई देते हैं और आशा करते हैं कि कपल के बीच यूं ही प्यार बना रहे। तो आपको कपल की ये खूबसूरत तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Shahid-Kareena के ब्रेकअप से 'जब वी मेट' की शूटिंग पर नहीं पड़ा कोई असर, Imtiaz Ali ने किया खुलासा

क्या Ranveer Singh ने बेबी के जन्म से पहले Deepika Padukone संग शादी की तस्वीरें IG से कर दीं डिलीट?

गुजरात मूल के अरबपति Umar Kamani ने मॉडल Nada Adelle संग की शादी, जिसमें खर्च हुए 209 करोड़ रुपए

Hrithik Roshan और John Abraham अपने स्कूल के दिनों की अनदेखी फोटो में यूनिफॉर्म पहने दिखे बेहद क्यूट

Isha Ambani ने Met Gala में रिपीट किया कमल वाला 'हाथपोचा' और फ्लोरल चोकर, 3डी ड्रेस में दिखीं सुंदर 

Met Gala 2024: Sudha Reddy ने पहना 83 करोड़ का आउटफिट, 180 कैरेट डायमंड हार से किया स्टाइल

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'