फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी ने बेटे की शादी पर जाहिर कीं फीलिंग्स, होने वाली बहू पर कही ये बात

एक्टर फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी ने हाल ही में, अपने बेटे की शादी को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Feb 11, 2022 | 10:25:49 IST

बॉलीवुड की शादी करने वाली बहुप्रतीक्षित जोड़ी फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) 21 फरवरी 2022 को आधिकारिक रूप से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की फैमिली में शादी की तैयारियां जोर-शोरों से चल रही हैं। इस बीच फरहान की मां हनी ईरानी ने एक इंटरव्यू में अपनी फीलिंग्स जाहिर की हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं। 

(ये भी पढ़ें- 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' फेम अथर्व नाहर की लव स्टोरी: पत्नी पूजा ने​ बताई प्रेम कहानी [Exclusive])

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि, हनी ईरानी बहुत खुश हैं। 'ई-टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि, "यह एक खुशी का मौका है और मैं इसका इंतजार कर रही हूं। वास्तव में, परिवार में हर कोई इसका इंतजार कर रहा है। हम बहुत उत्साहित हैं।" हनी ईरानी से जब पूछा गया कि, उन्हें फरहान के शिबानी के साथ रिश्ते के बारे में कब और कैसे पता चला, तो उन्होंने कहा, "उन्होंने हमें इसके बारे में बताया था।" जहां तक ​​पति और पत्नी बनने के अपने फैसले का सवाल है, तो इस पर हनी ईरानी ने खुलासा किया कि, इस जोड़े ने उन्हें रात के खाने के लिए आमंत्रित किया था और वहीं पर ये निर्णय लिया गया था। उन्होंने बताया कि, "ऐसा कुछ समय पहले ​ही हुआ था।"

हनी ईरानी ने कहा कि, ​​"सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, वे दोनों बहुत खुश हैं। मुझे उम्मीद है कि, उनके पास एक शानदार जीवन है, यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि, वे अब शादी के बंधन में बंध रहे हैं। वे एक-दूसरे के बारे में बहुत गंभीर थे। लेकिन सच कहूं तो आज, जोड़े शादी के बारे में निर्णय लेने से पहले कुछ समय लेते हैं। हम इसका सम्मान करते हैं। हम दखल देने वाले लोग नहीं हैं। शिबानी और फरहान दोनों मेच्योर हैं। जो कुछ भी वे चाहते थे, हमने उसे मंजूर कर किया।"

अपनी होने वाली बहू के बारे में हनी ईरानी ने कहा कि, "शिबानी प्यारी, प्रसन्न रहने वाली और सुंदर हैं। वह फरहान के प्यार में पागल है। फरहान भी उसके प्यार में पागल है। मुझे उम्मीद है कि, वे एक-दूसरे के साथ खुश रखेंगे और एक-दूसरे को खुश रखेंगे।" हनी ईरानी एक प्रसिद्ध लेखक हैं जिन्होंने 'लम्हे' (सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार), 'क्या कहना' (सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार) और 'कहो ना... प्यार है' (सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार) लिखा है।

(ये भी पढ़ें- लवी सासन 'ब्लाइंड डेट' पर पति कौशिक पर हार गई थीं अपना दिल, बताई अनोखी लव स्टोरी [Exclusive]

इसके पहले, 21 फरवरी को होने वाली शादी की पुष्टि करते हुए जावेद अख्तर ने 'बॉम्बे टाइम्स' से बातचीत में कहा था, "महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह स्पष्ट है कि, हम बड़े पैमाने पर किसी भी चीज की मेजबानी नहीं कर सकते। इसलिए, हम केवल कुछ लोगों को बुला रहे हैं।" शिबानी का परिवार में आधिकारिक रूप से स्वागत करते हुए मशहूर गीतकार ने साझा किया था, "वह बहुत अच्छी लड़की है। हम सभी उसे बहुत पसंद करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, फरहान और उनकी अच्छी दोस्ती है, जो बहुत अच्छी बात है।"

जहां यह अनुमान लगाया जा रहा था कि, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी जावेद अख्तर और शबाना आज़मी के खंडाला फार्महाउस 'सुकून' में आयोजित की जाएगी, लेकिन ऐसा लग रहा है कि, इस जोड़े की कुछ भव्य योजनाएं हैं। 'बॉलीवुड लाइफ' की रिपोर्ट के मुताबिक, शिबानी और फरहान की शादी का जश्न तीन जगहों (मुंबई, लोनावाला और मॉरीशस) में होगा। कपल ने अभी तक अपने डेस्टिनेशन पर अंतिम फैसला नहीं किया है।

जानकारी के लिए बता दें कि, मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने साल 1992 में महज 17 साल की हनी ईरानी से शादी रचाई थी। दावा किया जाता है कि, शादी के बाद हनी ने दो बच्चे फरहान और जोया को जन्म दिया। कुछ सालों बाद जावेद अख्तर का दिल एक्ट्रेस शबाना आज़मी पर आ गया था, जिस वजह से जावेद और हनी के बीच झगड़े होने लगे थे। इन सब लड़ाई-झगड़ों के बीच ही एक दिन हनी ने अपने पति जावेद को हमेशा के लिए शबाना आज़मी के पास भेज दिया था, जिसके बाद दोनों ने साल 1984 में तलाक ले लिया था। इसके बाद जावेद अख्तर ने शबाना आजमी से शादी रचा ली और हनी ईरानी ने अपने बच्चों में अपनी दुनिया को ढूंढ लिया था। 

फिलहाल, हम फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Aishwarya Rai ने बेटी Aaradhya Bachchan संग बिताया क्वालिटी टाइम, 'कान्स 2024' से फोटोज आईं सामने

Sanjeeda Shaikh ने पहली बार अपनी बेटी Ayra को देखने के पल को किया याद, कहा- 'छोटी संजीदा आ गई'

Sara Ali Khan इसी साल करेंगी शादी? एक बिजनेसमैन से हो चुकी है सगाई: रेडिट यूजर ने किया दावा

Kiara Advani ने 'कान्स 2024' में किया डेब्यू, फर्स्ट अपीयरेंस के लिए पहना व्हाइट साटन गाउन

Aishwarya Rai Bachchan ने 'कान्स 2024' में दूसरे दिन पहना यूनिक पीकॉक स्टाइल गाउन, दिखीं खूबसूरत

Sanjeeda Shaikh ने Aamir Ali को तलाक देने के अपने फैसले पर जताया गर्व, ट्रोलिंग पर दी प्रतिक्रिया

क्या Katrina ने पति Vicky के बर्थडे पोस्ट से दिया अपनी प्रेग्नेंसी का हिंट? फैन ने नोटिस किया कैप्शन

Karan Veer Mehra की पूर्व पत्नी Nidhi Seth ने अपनी शादी को बताया 'लाइफ की सबसे बड़ी गलती', बताई वजह

Urvashi Rautela ने 'Cannes 2024' के दूसरे दिन पहना रेड ड्रामेटिक गाउन, डीप-नेकलाइन के लिए हुईं ट्रोल

Cannes 2024: Aishwarya Rai अपने पफी-स्लीव्स गाउन के लिए हुईं ट्रोल, हेयरस्टाइल से इम्प्रेस हुए फैंस 

जब Ranbir Kapoor ने पैरेंट्स Rishi-Neetu की लड़ाई पर की बात, कहा था- 'मैं उन्हें चीजों को तोड़ते..'

Sanjeeda Shaikh और Aamir Ali के तलाक के पीछे का सच, शादी के 8 साल बाद हो गए थे अलग

Shoaib Malik और Sana Javed न्यूयॉर्क में एंजॉय कर रहे हनीमून, बारिश के मौसम का लुत्फ उठाते आए नजर

Sharmila Tagore ने स्वीकारी बेटे Saif के लिए 'अनुपस्थित मां' होने की बात, कहा- 'मैंने गलतियां कीं'

Poonam Pandey ने किया खुलासा, BF ने लीक किया था उनका बाथरूम वीडियो, कहा- 'मैं कभी नहीं भूल सकती..' 

SLB द्वारा धक्का दिए जाने के बाद Richa Chadha ने Sharmin की ट्रोलिंग को बताया 'दर्शकों का अधिकार'

Aly Goni ने भाई Arslan की GF Sussanne के बारे में की बात, कहा- 'वह मेरे घर में खुशियां लाई हैं'

Aaradhya 'कान्स 2024' में मां Aishwarya का फ्रैक्चर हैंड पकड़े आईं नजर, क्यूट जेस्चर ने जीता दिल

कान्स 2024: Aishwarya Rai 3डी फूलों वाले पफ स्लीव गाउन में दिखीं स्टनिंग, टूटे हाथ ने खींचा ध्यान

Shraddha Kapoor की वेकेशन फोटोज ने की रूमर्ड BF Rahul Mody संग उनके रिश्ते की पुष्टि?