'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' फेम अथर्व नाहर की लव स्टोरी: पत्नी पूजा ने​ बताई प्रेम कहानी [Exclusive]

हाल ही में, नवविवाहित एक्टर अथर्व नाहर ने पत्नी पूजा द्विवेदी के साथ ‘बॉलीवुडशादीज’ संग खास बातचीत में अपनी लव स्टोरी से लेकर हनीमून प्लान तक के बारे में बात की है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' फेम अथर्व नाहर की लव स्टोरी: पत्नी पूजा ने​ बताई प्रेम कहानी [Exclusive]

फेमस सीरियल 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता अथर्व नाहर (Atharv Nahar) ने 5 फरवरी 2022 को लखनऊ में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पूजा द्विवेदी (Pooja Dwivedi) के साथ शादी रचाई थी। महामारी के चलते अभिनेता ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था, जिसमें सिर्फ उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।

Atharv Nahar And Puja Dwivedi Love Story

हाल ही में, अथर्व नाहर और उनकी खूबसूरत पत्नी पूजा द्विवेदी ने ‘बॉलीवुडशादीज’ संग एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस खास बातचीत में अथर्व और पूजा ने अपनी पहली मुलाकात से लेकर प्रपोजल और शादी तक के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं कि, कपल ने हमें क्या-क्या बताया है।

Atharv Nahar And Puja Dwivedi Love Story

अथर्व और पूजा की पहली मुलाकात

Atharv Nahar And Puja Dwivedi Love Story

ये पूछे जाने पर कि, उनकी मुलाकात कहां और कैसे हुई? पूजा ने कहा, “हमारी मुलाकात एक फैमिली गैदरिंग में हुई थी, क्योंकि मेरे और अथर्व के पिता एक-दूसरे के जिगरी दोस्त हैं। इसी दौरान हमारी दोस्ती की शुरुआत हुई थी।”

(ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर आखिर क्यों भरती थीं मांग में सिंदूर? एक्ट्रेस तबस्सुम ने बताई वजह)

अथर्व ने अपनी लेडीलव को कैसे किया था प्रपोज

Atharv Nahar And Puja Dwivedi Love Story

पूजा ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक खास किस्सा भी हमारे साथ साझा किया, जब अथर्व ने शादी के 10 साल पहले डेटिंग के लिए उन्हें यूनिक अंदाज में प्रपोज किया था। पूजा ने बताया, ''उनका प्रपोज करने का तरीका मुझे बहुत पसंद आया था। उन्होंने मुझसे ये नहीं कहा था कि, मैं तुम्हें गर्लफ्रेंड बनाना चाहता हूं। उन्होंने सीधे मुझसे कहा था कि, ‘मैं आपको अपनी पत्नी के रूप में मानता हूं, तो क्या आप मुझसे शादी करने के लिए तैयार हैं?''

Atharv Nahar And Puja Dwivedi Love Story

वहीं, अथर्व ने भी बताया कि, उन्होंने आखिर पूजा में ऐसी क्या चीज देखी, जिसकी वजह से वह उन पर अपना दिल हार गए थे। अभिनेता ने कहा, “मैं नॉर्थ साइड से हूं, इसलिए मुझे भारतीय संस्कृति से जुड़े लोग पसंद हैं और मुझे खुद जमीन से जुड़े रहना पसंद है। पूजा का व्यवहार भी ऐसा ही है। वह बहुत सिंपल और सांस्कृतिक हैं, उनका संस्कारवान होना और अपनी परंपरा को फॉलो करना, इसी चीज ने मुझे उनकी ओर आकर्षित किया और उसी समय मैंने मान लिया था कि, वही मेरी पत्नी बनेंगी।”

Atharv Nahar And Puja Dwivedi Love Story

(ये भी पढ़ें- लवी सासन ने तीसरी मैरिज एनिवर्सरी पर शादी की अनदेखी फोटो की शेयर, कहा- 'आप हमेशा मेरे रहेंगे')

मुंबई में रख सकते हैं रिसेप्शन पार्टी

Atharv Nahar And Puja Dwivedi Love Story

अथर्व ने बताया कि, उन्होंने अपने कुछ सेलेब फ्रेंड्स को शादी के लिए इनवाइट किया था, लेकिन महामारी की वजह से वे शादी में शामिल नहीं हो पाए थे। इसलिए वह अपने दोस्तों के लिए मुंबई में एक वेडिंग रिसेप्शन रख सकते हैं।

हनीमून के लिए विदेश जा सकते हैं अथर्व-पूजा

Atharv Nahar And Puja Dwivedi Love Story

अथर्व ने कहा, “अभी हम हनीमून वेकेशन के बारे में सोच रहे हैं। हमारा केरल जाने का प्लान है, क्योंकि मुझे केरल बहुत पसंद है। इसके अलावा हम श्रीलंका भी जा सकते हैं। हालांकि, केरल जाने के बाद सीधे मुझे काम पर लौटना है।”

शादी के बाद की फीलिंग्स

Atharv Nahar And Puja Dwivedi Love Story

अथर्व ने पूजा संग अपनी शादी के बाद की फीलिंग्स भी जाहिर की। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से ही पूजा को अपनी पत्नी के रूप में मानता था, तो शादी के बाद कुछ खास अलग एहसास नहीं है। हालांकि, पूजा को मेरी पत्नी के रूप में देखना अच्छी फीलिंग्स हैं।”

Atharv Nahar And Puja Dwivedi Love Story

(ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा बेटी अनायरा के साथ पाउट बनाते आए नजर, लाडली संग शेयर कीं प्यारी तस्वीरें)

अथर्व और पूजा के वेडिंग आउटफिट

अथर्व और पूजा के वेडिंग आउटफिट की बात करें तो, दोनों ने कलर कोऑर्डिनेटेड आउटफिट में एक-दूसरे को कंप्लीट किया था। अथर्व ने क्रीम रंग की कढ़ाई वाली शेरवानी के साथ मैरून रंग की पगड़ी और मैचिंग दोशाला से अपने लुक को पूरा किया था।

Atharv Nahar And Puja Dwivedi Love Story

वहीं, उनकी दुल्हन पूजा गोल्ड वर्क के साथ हैवी एंब्रॉयडरी वाले लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लहंगे को सेमी स्लीव के ब्लाउज के साथ पेयर किया था और इसे ड्यूल दुपट्टे से स्टाइल किया था।

Atharv Nahar And Puja Dwivedi Love Story

उन्होंने अपने लुक को गोल्ड और एमराल्ड ज्वेलरी से कंप्लीट किया, जिसमें माथा-पट्टी, चोकर, नथ, लॉन्ग नेकपीस और मैचिंग इयररिंग्स शामिल थे। हालांकि, उनके लाल चूड़ा और सुनहरे कलीरों ने सभी का दिल चुरा लिया था।

Atharv Nahar And Puja Dwivedi Love Story

अथर्व की पत्नी पूजा द्विवेदी के बारे में बात करें तो, वह शास्त्रीय संगीत में पीएचडी कर रही हैं, जो कि बहुत जल्द कंप्लीट होने वाला है। पूजा ने हमारे साथ अपने वेडिंग फंक्शन में गाए हुए गीत को भी साझा किया। इसमें कोई दो राय नहीं है कि, वह बेहद अच्छा गाती हैं। पूजा, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनाईक के हाथों से सम्मानित भी हो चुकी हैं। पूजा ने हमें बताया कि, वह पीएचडी ​के बाद टीचिंग की लाइन में जाना चाहती हैं। इसके जरिए वह शास्त्रीय संगीत को संजोकर रखना चाहती हैं। 

Atharv Nahar And Puja Dwivedi Love Story

फिलहाल, अथर्व और पूजा अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। तो आपको कपल की प्यारी लव स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.