TV एक्टर अथर्व नाहर-पूजा द्विवेदी की शादी की अनदेखी फोटोज: देखें सिंदूर रस्म से 7 फेरे तक की झलक

यहां हम आपको नवविवाहित टीवी एक्टर अथर्व नाहर की शादी की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जो वाकई बेहद खूबसूरत हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

TV एक्टर अथर्व नाहर-पूजा द्विवेदी की शादी की अनदेखी फोटोज: देखें सिंदूर रस्म से 7 फेरे तक की झलक

टीवी शो 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले एक्टर अथर्व नाहर (Atharv Nahar) ने 5 फरवरी 2022 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पूजा द्विवेदी (Pooja Dwivedi) के साथ शादी रचाई थी। हाल ही में, एक्टर ने अपनी शादी से जुड़ी कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें हमारे साथ शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Atharv Nahar Pooja Dwivedi Unseen Wedding Photos

पहले तो ये जान लीजिए कि, अथर्व नाहर की पूजा द्विवेदी से पहली मुलाकात एक फैमिली गैदरिंग में हुई थी, क्योंकि उनके और अथर्व के पिता एक-दूसरे के जिगरी दोस्त हैं। इसी के बाद दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई थी। इसके बाद से ही उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। करीब 10 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी रचाई और अब मौजूदा समय में वह अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

Atharv Nahar Pooja Dwivedi Unseen Wedding Photos

अब आइए आपको दिखाते हैं उनकी शादी से जुड़ी अनदेखी तस्वीरें। अपनी शादी में अथर्व ने क्रीम रंग की कढ़ाई वाली शेरवानी के साथ मैरून रंग की पगड़ी और मैचिंग दोशाला से अपने लुक को पूरा किया था। वहीं, उनकी दुल्हन पूजा गोल्ड वर्क के साथ हैवी एंब्रॉयडरी वाले लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। यहां देखें इस लुक की तस्वीर।

Atharv Nahar Pooja Dwivedi Unseen Wedding Photos

(ये भी पढ़ें- 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' फेम अथर्व नाहर की लव स्टोरी: पत्नी पूजा ने​ बताई प्रेम कहानी [Exclusive]

वहीं, जयमाल के बाद हिंदू रीति-रिवाज से अपनी शादी की रस्मों के लिए पूजा ने येलो-गोल्डन कलर सिल्क साड़ी के साथ रेड कलर की चुन्नी ली थी। पूजा ने अपने लुक को येलो चूड़ी और गोल्डन ज्वेलरी से कंप्लीट किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपने हाथों में कलीरे पहने थे। इस लुक में पूजा बेहद सुंदर लग रही थीं। वहीं, अथर्व इस दौरान रेड कलर के कुर्ते और व्हाइट पायजामे के साथ फ्लोरल नेहरू जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने अपने लुक को मैरून कलर की पगड़ी और मैचिंग दोशाला से कंप्लीट किया था। इस ड्रेस में कपल ने अपना सात फेरा रस्म, सिंदूर रस्म, पाव पूजन रस्म, और परिछन रस्म को पूरा किया था। यहां देखें इन सभी रस्मों की तस्वीरें।

Atharv Nahar Pooja Dwivedi Unseen Wedding Photos

Atharv Nahar Pooja Dwivedi Unseen Wedding Photos

Atharv Nahar Pooja Dwivedi Unseen Wedding Photos

Atharv Nahar Pooja Dwivedi Unseen Wedding Photos

Atharv Nahar Pooja Dwivedi Unseen Wedding Photos

Atharv Nahar Pooja Dwivedi Unseen Wedding Photos

Atharv Nahar Pooja Dwivedi Unseen Wedding Photos

Atharv Nahar Pooja Dwivedi Unseen Wedding Photos

Atharv Nahar Pooja Dwivedi Unseen Wedding Photos

बीते दिनों ‘बॉलीवुडशादीज’ संग खास बातचीत में अथर्व ने अपने हनीमून प्लान के बारे में कहा था, “अभी हम हनीमून वेकेशन के बारे में सोच रहे हैं। हमारा केरल जाने का प्लान है, क्योंकि मुझे केरल बहुत पसंद है। इसके अलावा हम श्रीलंका भी जा सकते हैं। हालांकि, केरल जाने के बाद सीधे मुझे काम पर लौटना है।”

Atharv Nahar Pooja Dwivedi Unseen Wedding Photos

फिलहाल, हम अथर्व नाहर और पूजा द्विवेदी के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हैं। तो आपको इन दोनों की शादी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.