Sonnalli Seygall ने मेहंदी में पहना था मिरर-वर्क शरारा, यूनिक 'शीश पट्टी' ने खींचा ध्यान

हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने अपनी मेहंदी की तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Sonnalli Seygall ने मेहंदी में पहना था मिरर-वर्क शरारा, यूनिक 'शीश पट्टी' ने खींचा ध्यान

'प्यार का पंचनामा' फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल (Sonnalli Seygall) ने 7 जून 2023 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी के साथ शादी रचाई थी। सोनाली ने अपनी शादी की तस्वीरों से सभी को हैरत में डाल दिया था। मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पेस्टल पिंक साड़ी से अपने फैंस को मंत्रमुग्ध करने के बाद नई दुल्हन ने अपने मेहंदी समारोह की झलकियां साझा की हैं।

सोनाली सहगल ने अपनी मेहंदी में पहना था अभिनव मिश्रा का मिरर-वर्क शरारा

12 जून 2023 को सोनाली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने मेहंदी उत्सव की कुछ झलकियां पोस्ट कीं। मेहंदी नाइट के लिए उन्होंने अपने लुक को मिनिमल, लेकिन आकर्षक बनाए रखा था। पेस्टल-टोन्ड आउटफिट चुनने के बजाय सोनाली ने फेमस डिजाइनर अभिनव मिश्रा के कलेक्शन से एक वाइब्रेंट रेड एंड येलो कलर का मिरर-वर्क शरारा चुना था। सोनाली के मेहंदी आउटफिट में मिरर-वर्क डिटेलिंग वाले हैवी फ्लेयर्ड रेड शरारा के साथ एक शॉर्ट मस्टर्ड-टोन्ड कुर्ती थी।

sonaalli

सोनाली ने हैवी ज्वेलरी को छोड़कर रेड ड्रॉप्स और स्टड इयररिंग्स के साथ गॉर्जियस शीश पट्टी को चुना था। उन्होंने विंग्ड आईलाइनर और ग्लॉसी लिप्स के साथ अपने लुक को ऑन प्वॉइंट रखा था। दूसरी ओर, उनके दूल्हे ने मिरर-वर्क डिटेलिंग के साथ रेड कलर का मैचिंग कुर्ता पहना था। तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनाली ने लिखा, "मेहंदी नी मेहंदी।"

Sonnalli Seygall

सोनाली ने शादी में पहनी थी मनीष मल्होत्रा की ब्लश पिंक साड़ी 

शादी के दिन के लिए सोनाली ने अपने लुक को काफी मिनिमल रखा था। उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से एक गॉर्जियस टाइमलेस शिफॉन साड़ी चुनी थी। साड़ी में आइवरी कलर का थ्रेड वर्क हुआ था, जिसे उनके ब्लाउज पर भी​ किया गया था। सोनाली ने एक यूनिक ओपन-बैक ब्लाउज़ चुना था, जिसमें क्रिस-क्रॉस टैसल डिटेलिंग थी।

Sonnalli Seygall

उनके लुक की एक और हाईलाइट उनका सॉफ्ट नेट वेल था, जिसने उन्हें पिक्चर-परफेक्ट बना दिया था। उन्होंने अपने लुक को डायमंड और एमरॉल्ड नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका से सजाया था। उनके ब्राइडल लुक को पेस्टल पिंक चूड़ा और सिल्वर कलीरे से सजाया गया था।

सॉफ्ट आईज के साथ सटल मेकअप, पिंक लिप्स और गजरा से सजे हुए व लो बन में बंधे बाल उनके लुक को निखार रहे थे। दूसरी ओर, उनके दूल्हे ने क्रीम कलर की शेरवानी के साथ पेस्टल पिंक कलर का दोशाला लिया था।

status

Sonnalli Seygall शादी के बाद पति Ashesh संग डांस करती आईं नजर, गोल्डन अनारकली में दिखीं सुंदर। देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको सोनाली की मेहंदी ड्रेस कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.