Raghav Chadha संग शादी से पहले Parineeti ने प्यार पर की बात, बोलीं- 'प्रेम का मतलब है अटूट वफादारी'

हाल ही में, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने प्यार के बारे में अपना विचार व्यक्त किया है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Raghav Chadha संग शादी से पहले Parineeti ने प्यार पर की बात, बोलीं- 'प्रेम का मतलब है अटूट वफादारी'

बी-टाउन के न्यूली इंगेज्ड कपल परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राजनेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) इस समय अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। खबरें हैं कि वे दोनों 25 सितंबर 2023 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले, परिणीति ने प्यार के बारे में अपना विचार व्यक्त किया है, जो उनके माता-पिता पवन चोपड़ा और रीना चोपड़ा से प्रेरित है।

'ब्राइड-टू-बी' परिणीति चोपड़ा ने प्यार पर की बात

'ब्राइडल एशिया' मैगजीन से बात करते हुए परिणीति ने कहा कि एकमात्र प्यार जिससे वह इंस्पायर्ड हैं, वह उनके माता-पिता के बीच का प्यार है, जिसे वह जानती और समझती हैं। उन्होंने कहा, "मेरे लिए प्यार का मतलब है अटूट वफादारी, कठिन समय में एक-दूसरे के साथ खड़े रहना और सबसे महत्वपूर्ण बात, अपने आप में बने रहने की पूरी आजादी।" उन्होंने आगे कहा, "मेरे लिए वास्तविक भावनाएं मायने रखती हैं, क्रेजी इशारे नहीं। मैं हमेशा एक ऐसा व्यक्ति चाहती थी, जो मेरे साथ बिल्कुल रियल हो।"

PARINEETI

बता दें कि परिणीति और राघव ने 13 मई 2023 को नई दिल्ली के 'कपूरथला हाउस' में अपने प्रियजनों की मौजूदगी में सगाई की थी। उनकी सगाई में राजनीति से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक से कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। खबरों की मानें, तो यह कपल अगले महीने शादी के बंधन में बंध जाएगा। 

परिणीति चोपड़ा ने सगाई में पहना था मनीष मल्होत्रा का आउटफिट 

परिणीति चोपड़ा ने अपनी सगाई के लिए मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का आउटफिट पिक किया था। अपने इस बड़े दिन पर उन्होंने ब्लश पिंक कलर का सिल्क सलवार-सूट पहना था, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा पेयर किया था। वहीं, राघव आइवरी कलर के बंदगला सूट में डैपर लग रहे थे। 

PARINEETI

सगाई से पहले परिणीति और राघव दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी थी। कथित तौर पर डेटिंग शुरू करने से पहले दोनों एक-दूसरे को कई सालों से जानते थे। बाद में, इस कपल को उदयपुर में अपनी शादी के लिए वेन्यू की तलाश करते हुए भी देखा गया था, जिससे संकेत मिला था कि परिणीति अपनी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के नक्शेकदम पर चलते हुए राजस्थान में एक रॉयल वेडिंग करने की प्लानिंग कर रही हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति और राघव ने अपनी शादी की तारीख फाइनल कर ली है और 25 सितंबर 2023 को उनकी शादी होने की उम्मीद है। शादी के बाद यह जोड़ा गुरुग्राम में एक भव्य रिसेप्शन भी आयोजित करेगा।

PARINEETI

Parineeti Chopra के अफेयर्स: राघव चड्ढा ही नहीं, इन 6 एक्टर्स के साथ भी जुड़ चुका है एक्ट्रेस का नाम। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, प्यार पर परिणीति के विचार के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.