Parineeti Chopra की हल्दी-चूड़ा सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें: येलो एंड रेड आउटफिट में दिखीं बेहद सुंदर

हाल ही में, हमें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सूफी नाइट, हल्दी व चूड़ा सेरेमनी की कुछ अनदेखी तस्वीरें मिली हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Parineeti Chopra की हल्दी-चूड़ा सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें: येलो एंड रेड आउटफिट में दिखीं बेहद सुंदर

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने अपनी शादी की कुछ ड्रीमी तस्वीरें और एक प्यारा वीडियो पोस्ट करके फैंस को अपने खास दिन की झलकियां दिखाई हैं। उनका प्री-वेडिंग उत्सव दिल्ली में एक सूफी नाइट के साथ शुरू हुआ था, जिसके बाद उदयपुर में 90 के दशक की थीम वाली गाला नाइट, हल्दी और चूड़ा समारोह जैसे अन्य उत्सव हुए। 

जहां फैंस को परिणीति और राघव की शादी की झलकियां देखने को मिली हैं, वहीं कपल ने अपने प्री-वेडिंग रस्मों की तस्वीरें अभी नहीं साझा की हैं। इस बीच, अब हमें उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी की कुछ अनदेखी तस्वीरें मिली हैं, जो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

parineeti

परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें

परिणीति चोपड़ा के चूड़ा समारोह की अनदेखी तस्वीरों में अभिनेत्री सावधानी से गलियारे में चलती हुई दिखाई दे रही हैं। वह येलो अनारकली सूट और मल्टीकलर स्ट्राइप्ड दुपट्टे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके सिर पर एक और येलो नेट दुपट्टा है। अभिनेत्री को नंगे पैर लॉन की ओर जाते हुए और अपने कलीरों को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य तस्वीर में चूड़ा समारोह के दौरान परिणीति के पीछे की खूबसूरत येलो-थीम वाली सजावट की झलक मिलती है। 

pari

एक अन्य ग्रुप फोटो में परिणीति का परिवार चूड़ा समारोह में एक साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहा है। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा पिंक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं, वहीं सिद्धार्थ चोपड़ा, परिणीति के माता-पिता रीना और पवन चोपड़ा भी नजर आ रहे हैं।

parineeti

Parineeti Chopra ने अपनी शादी में पहने बेहद यूनिक कलीरे, यह Raghav संग उनकी लव स्टोरी का है प्रतीक। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

परिणीति चोपड़ा की हल्दी रस्म की अनदेखी तस्वीरें

इस बीच परिणीति और राघव की हल्दी सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें भी सामने आई हैं। पहली तस्वीर में परिणीति ब्राइट रेड आउटफिट में और राघव आइवरी कुर्ता-पायजामा पहने एक मंडप में बैठे नजर आ रहे हैं। मंडप को सुंदर व्हाइट फूलों से सजाया गया है। अगली तस्वीर में राघव और परिणीति को हल्दी लगी हुई है और वे खुशी-खुशी सेल्फी के लिए पोज दे रहे हैं। तस्वीरों में से एक में मधु चोपड़ा को परिणीति के हल्दी समारोह के लिए येलो कलर की ड्रेस पहने हुए दिखाया गया है।

parineeti

parineeti

दिल्ली में आयोजित सूफी नाइट से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की अनदेखी तस्वीरें

दिल्ली में आयोजित परिणीति और राघव की सूफी नाइट की भी एक अनदेखी तस्वीर सामने आई है। इसमें अभिनेत्री अपने चचेरे भाइयों के साथ खुशी से पोज देती नजर आ रही हैं। इस मौके पर वह ग्रे एंड सिल्वर कलर का शरारा सेट पहने नजर आ रही हैं। अन्य कुछ तस्वीरों में परिणीति के साथ-साथ राघव भी अपने रिश्तेदारों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

parineeti

परिणीति और राघव की शादी

परिणीति ने अपनी शादी के दिन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का गोल्डन लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने एमराल्ड ज्वेलरी व पिंक चूड़ा के साथ एक्सेसराइज किया था। दूसरी ओर, दूल्हे राघव चड्ढा आइवरी कलर की बंदगला शेरवानी में बेहद हैंडसम लग रहे थे। काफी लंबे इंतजार के बाद परिणीति और राघव ने अपनी ड्रीमी वेडिंग की कुछ शानदार तस्वीरें भी साझा की थीं।

parineeti

तस्वीरों के साथ उन्होंने अपनी लव स्टोरी का भी खुलासा किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से ही, हमारे दिल को पता चल गया था। इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे .. आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला! एक-दूजे के बिना नहीं रह सकते थे.. हमारे हमेशा की जर्नी अब शुरू होती है।"

Parineeti Chopra मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती आईं नजर, उनके ब्राइडल लहंगे को बनाने में लगे थे 2500 घंटे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको परिणीति और राघव हल्दी व चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.