Parineeti-Raghav के घर शादी की तैयारियां हुईं तेज, रोशनी से जगमगाया एक्ट्रेस का मुंबई हाउस

स्टार कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का जश्न शुरू हो गया है। यह कपल अपनी अपकमिंग वीकेंड सेरेमनी में सात फेरे लेने के लिए तैयार है। आइए आपको तैयारियों की एक झलक दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Parineeti-Raghav के घर शादी की तैयारियां हुईं तेज, रोशनी से जगमगाया एक्ट्रेस का मुंबई हाउस

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राजनेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी का जश्न शुरू हो गया है। 18 सितंबर 2023 को परिणीति का मुंबई वाला घर रोशनी से जगमगा उठा, जिससे शादी के जश्न की शुरुआत की पुष्टि हुई। यही नहीं, राघव के दिल्ली स्थित आवास पर भी जश्न की तैयारियां देखी गईं। इसके पहले, परिणीति 17 सितंबर 2023 को दिल्ली पहुंची थीं।

शादी से पहले सजाया गया परिणीति चोपड़ा का मुंबई वाला घर

एक पैपराजी ने परिणीति चोपड़ा के घर की एक झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें परिणीति के ऊंचे अपार्टमेंट को रोशनी से सजाया हुआ दिखाया गया है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "परी के घर पर लाइटिंग।" 

Parineeti Chopra Mumbai house lights up as her wedding celebrations begin

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

दिल्ली में राघव चड्ढा के आवास पर जोरों से चल रही शादी की तैयारियां

हमें हाल ही में शादी की तैयारियों की कुछ रोमांचक झलकियां मिलीं, जो राघव चड्ढा के आवास पर जोरों से शुरू हो चुकी हैं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि राघव के आवास पर एक टेंट तैयार किया जा रहा है, साथ ही लाइट एंड डेकोरेशन की भी कुछ व्यवस्था की जा रही है। बताया गया है कि उदयपुर में होने वाले सभी महत्वपूर्ण वेडिंग रस्मों से पहले कुछ अन्य समारोह राघव के आवास पर भी होंगे।

Raghav Chadha’s residence in Delhi

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जानें परिणीति की शादी के बारे में सब कुछ

अपने दिल्ली स्थित घर पर कुछ रस्मों के बाद कपल 23 और 24 सितंबर 2023 को होने वाले मुख्य विवाह सेरेमनी के लिए उदयपुर के लिए रवाना होगा। परिणीति और राघव 24 सितंबर को उदयपुर के 'द लीला पैलेस' में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Parineeti Chopra

'ईटाइम्स' की एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शादी से पहले के उत्सवों की लिस्ट में एक क्रिकेट मैच भी है, जिसमें फैमिली व उनके दोस्त क्रिकेट मैदान पर चड्ढा और उनके करीबी लोगों का सामना करेंगे। उदयपुर में प्री-वेडिंग फंक्शन में वेलकम लंच और 90 के दशक की थीम पार्टी शामिल होगी। परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा के भी इस शादी में शामिल होने की उम्मीद है। वह मई 2023 में उनकी सगाई में शामिल होने के लिए एक दिन के लिए दिल्ली आई थीं।

Parineeti Chopra

परिणीति चोपड़ा की शादी की थीम

शादी की थीम के बारे में बात करते हुए एक सूत्र ने हाल ही में 'हिंदुस्तान टाइम्स' को बताया, ''शादी की थीम व कलर पेस्टल है और सजावट से लेकर कपल की ड्रेस तक सब कुछ वैसा ही दिखेगा। परिणीति और राघव ने ये थीम इसलिए चुनी है, क्योंकि यह उनकी पर्सनैलिटी को दर्शाता है और उन्होंने मेहमानों से भी थीम का पालन करने का प्रयास करने के लिए कहा है।''

Parineeti Chopra

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का वेडिंग आउटफिट

यह दावा करते हुए कि यह कपल कलर-कोआर्डिनेट आउटफिट पहनेगा, सूत्र ने कहा, ''उन्होंने हर समारोह के लिए अपने लिए कई विकल्प तैयार किए हैं और आउटफिट को फाइनल करने के लिए एक या दो दिन में अंतिम फिटिंग करेंगे। यहां तक कि दूल्हा और दुल्हन की ड्रेस भी सिंपल होगी, जो उनकी पर्सनैलिटी को दर्शाती है और इसमें उनकी लव स्टोरी के हिंट भी मिल सकते हैं।''

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra की शादी: उदयपुर में 'शाही गणगौर' नाव पर निकलेगी Raghav Chadha की 'बारात'... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का बेसब्री से इंतजार है। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.