Parineeti Chopra का वेडिंग इनविटेशन कार्ड हुआ लीक, उदयपुर में पर्ल-व्हाइट थीम पर होगा सेलिब्रेशन

अपनी शादी की तैयारियों को लेकर लगातार चर्चा के बीच एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का वेडिंग इनविटेशन कार्ड भी लीक हो गया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Parineeti Chopra का वेडिंग इनविटेशन कार्ड हुआ लीक, उदयपुर में पर्ल-व्हाइट थीम पर होगा सेलिब्रेशन

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और उनके मंगेतर राघव चड्ढा (Raghav Chadha) बेसब्री से जल्द होने वाली अपनी शादी के दिन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बता दें कि दोनों ने 13 मई 2023 को नई दिल्ली में सगाई की थी। इसके बाद से ही कपल अपनी शादी की तैयारियों में जुट गया था। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है और अब हमें राघव-परिणीति की वेडिंग इनविटेशन कार्ड की कुछ झलकियां मिली हैं।

परिणीति-राघव की पर्ल-व्हाइट इंडियन वेडिंग का इनविटेशन कार्ड हुआ वायरल

अपने सोशल मीडिया फीड को स्क्रॉल करते समय हमें हाल ही में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की वेडिंग इनविटेशन कार्ड की कुछ खूबसूरत झलकियां मिलीं, जिसे एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर साझा किया है। कपल की अपकमिंग वेडिंग सेरेमनी को 'पर्ल व्हाइट इंडियन वेडिंग' का नाम दिया गया है, जो उदयपुर के होटल 'लीला पैलेस' के साथ-साथ 'ताज लेक पैलेस' में भी होगी।

Parineeti Chopra, Raghav Chadha

कार्ड में जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह वेडिंग फेस्टिविटीज के नाम थे। जैसे 'थ्रेड्स ऑफ ब्लेसिंग्स', 'डिवाइन प्रॉमिस', 'ए नाइट ऑफ अमोरे' और कई अन्य। इसके अलावा, कार्ड को सजाने वाले सुंदर आर्ट डिज़ाइन शानदार एस्थेटिक्स की झलक दे रहे हैं।

Parineeti Chopra and Raghav Chadha

लीक हुए वेडिंग इनविटेशन कार्ड के अनुसार, शादी का उत्सव 23 सितंबर 2023 को शुरू होगा। पहला कार्यक्रम 'ब्लूम्स एंड बाइट्स' नामक एक फ्रेस्को आफ्टरनून का है, जिसके बाद परिणीति का 'चूड़ा समारोह' होगा। 24 सितंबर 2023 को राघव चड्ढा की 'सेहराबंदी' की रस्म होगी, उसके बाद बारात आएगी। उसी दिन दोपहर 3:30 बजे परिणीति और राघव का 'जयमाला समारोह' होगा, जिसके बाद शाम 4:00 बजे सूर्यास्त के समय फेरे होंगे और शाम 6:30 बजे विदाई होगी। नवविवाहित जोड़े का उसी दिन शाम को 8:00 बजे होटल के प्रांगण में रिसेप्शन समारोह होगा।

Parineeti Chopra and Raghav Chadha

जब परिणीति-राघव के चंडीगढ़ रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड हुआ था लीक 

6 सितंबर 2023 को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिसेप्शन इनविटेशन कार्ड की झलकियां लीक हो गई थीं। यह 30 सितंबर 2023 को 'ताज' होटल चंडीगढ़ में होने वाला है। कार्ड को व्हाइट एंड गोल्डन कलर में डिज़ाइन किया गया है। यहां देखें झलक।

Parineeti Chopra, Raghav Chadha

परिणीति-राघव ने शादी से पहले किए महाकाल के दर्शन

कुछ दिनों पहले, परिणीति और राघव को अपनी शादी से पहले उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करते देखा गया था। इस दौरान परिणीति रेड-पिंक कलर की साड़ी में अच्छी लग रही थीं और राघव रेड धोती व गले में रेड दुपट्टा पहने बहुत हैंडसम लग रहे थे।

Parineeti Chopra, Raghav Chadha, Celeb Wedding

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Love Story: कहां हुई पहली मुलाकात और कैसे हुआ प्यार? जानें सब कुछ

फिलहाल, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का वेडिंग का इनविटेशन कार्ड आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.