शादी के बाद Parineeti-Raghav की पहली तस्वीर आई सामने, 'सिंदूर-चूड़ा' फ्लॉन्ट करती दिखीं नई दुल्हन

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने आखिरकार अपने 'जीवन के प्यार' राघव चड्ढा से शादी कर ली है। हाल ही में, हमारी नजर उनके रिसेप्शन की एक तस्वीर पर पड़ी। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

शादी के बाद Parineeti-Raghav की पहली तस्वीर आई सामने, 'सिंदूर-चूड़ा' फ्लॉन्ट करती दिखीं नई दुल्हन

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के 'द लीला पैलेस' में शादी के सात फेरे लिए। उनका वेडिंग सेलिब्रेशन किसी उत्सव से कम नहीं था। काफी इंतजार के बाद अब रिसेप्शन से कपल की पहली तस्वीर सामने आई है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के वेडिंग रिसेप्शन की पहली तस्वीर

परिणीति और राघव ने अभी तक अपनी शादी की तस्वीरें साझा नहीं की हैं, लेकिन हमें उनके रिसेप्शन से कपल की एक तस्वीर मिली है। फोटो में दुल्हन परिणीति बेबी पिंक साड़ी में अपना ब्राइडल ग्लो बिखेर रही थीं। उन्होंने अपने लुक को केप-स्टाइल ब्लाउज के साथ टीमअप किया था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह साड़ी मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की बनाई हुई है। पिंक शीयर साड़ी में हर तरफ गोल्डन एम्बेलिश्मेंट और एक पतला गोल्डन बार्डर है। 

parineeti

परिणीति की ट्रेडिशनल एक्सेसरीज की पसंद ने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने मैचिंग पिंक चूड़ा पहना हुआ था, जो भारतीय संस्कृति में नवविवाहित महिला के खशी का प्रतीक है। अपने आउटफिट में रॉयल टच जोड़ते हुए परिणीति ने एक शानदार व्हाइट कुंदन ज्वेलरी सेट पहना था, जो लाइट ग्रीन कलर के स्टोन से स्टडेड था, जो उनकी बेबी पिंक साड़ी के साथ खूबसूरती से मैच कर रहा था। जिस तरह से वह बेहद गर्व के साथ अपना सिंदूर लगाई थीं, वह हमें बहुत पसंद आया। दूसरी ओर, राघव ब्लैक टक्सीडो में काफी जच रहे थे।

parineeti

परिणीति चोपड़ा का मेहंदी लुक

24 सितंबर 2023 को सिंगर डॉली सिद्धू ने अपने इंस्टा हैंडल से परिणीति चोपड़ा की मेहंदी सेरेमनी से एक खूबसूरत तस्वीर साझा की थी। इवेंट के लिए परिणीति ने व्हाइट पैंट के साथ ब्लू एंड ग्रीन कलर का टाई-डाई जॉर्जेट प्लीटेड कुर्ता पहना था।

parineeti

उन्होंने इसे ब्रॉड विंटेज नेकपीस और सिल्वर चूड़ियों के साथ जोड़ा था। इसके अलावा, उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए मिनिमल मेकअप और एक सिंपल पोनीटेल हेयरस्टाइल का विकल्प चुना था।

परिणीति चोपड़ा का संगीत लुक

23 सितंबर 2023 को चोपड़ा और चड्ढा परिवार ने परिणीति के लिए 90 के दशक के थीम पर बेस्ड संगीत समारोह की मेजबानी की थी। इस इवेंट के लिए परिणीति ने एक सिल्वर कलर का को-ऑर्ड सेट चुना था। इसमें फ्लेयर्ड पैंट और केप जैकेट के साथ एक चोली शामिल थी।

parineeti

इसके साथ परिणीति ने चोकर नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और चूड़ियां पहनी थीं। इसके अलावा, स्मोकी आईज और मिडिल-पार्टेड वाले पिन-स्ट्रेट बाल उनके लुक को पूरा कर रहे थे। दूसरी ओर, उनके होने वाले दूल्हे राघव ने ब्लैक कलर के आउटफिट में सबको चौंका दिया था।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की ड्रीमी इंगेजमेंट

परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही थीं। रेशमी कपड़े से बना पिंक कलर का सलवार सूट पहने परिणीति किसी सपने से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने अपने एम्बेलिश्ड सूट को मैचिंग सलवार और शीयर दुपट्टे के साथ पेयर किया था। दूसरी ओर, राघव ने व्हाइट कलर का बंदगला सूट पहना था।

parineeti

फिलहाल, हमें परिणीति और राघव की शादी की आधिकारिक तस्वीरों का इंतजार है। तो आपको उनके रिसेप्शन की झलक कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.