Parineeti Chopra अपनी शादी के कुछ दिनों बाद एयरपोर्ट पर सिंदूर फ्लॉन्ट करती आईं नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को राघव चड्ढा से शादी के कुछ हफ्ते बाद मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Parineeti Chopra अपनी शादी के कुछ दिनों बाद एयरपोर्ट पर सिंदूर फ्लॉन्ट करती आईं नजर

24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर में अपने प्यार राघव चड्ढा से शादी करने के बाद एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) मुंबई वापस आ गई हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहे हैं। ग्रैंड वेडिंग के बाद परिणीति, राघव के साथ उनके दिल्ली वाले घर में रह रही थीं। हाल ही में, पैपराजी ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। इस दौरान वह अपने चेहरे पर न्यू ब्राइड ग्लो बिखेरती नजर आईं।

परिणीति चोपड़ा ब्लैक सूट और चूड़ा व सिंदूर में दिखीं बेहद खूबसूरत

10 अक्टूबर 2023 को परिणीति को एयरपोर्ट पर देखा गया था। वह ब्लैक पैंट सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उनके चहरे न्यू ब्राइड का ग्लो साफ झलक रहा था। हमें पसंद आया कि परिणीति ने कैसे अपने लुक को सिंदूर और पिंक चूड़े के साथ निखारा था। पैपराजी पेज द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में हम एक शटरबग को परिणीति से पूछते हुए देख सकते हैं, "जीजू कैसे हैं।" इस पर परिणीति ने शरमाते हुए कहा, "बिल्कुल ठीक है।"

parineeti

जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया गया, नेटिजंस ने कमेंट बॉक्स में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी। जहां कुछ लोगों ने शादी के कुछ हफ्तों बाद सिंदूर लगाने के लिए परिणीति की तारीफ की, वहीं दूसरों ने देखा कि अभिनेत्री बेहद शर्मीली लग रही थीं।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

परिणीति चोपड़ा की ड्रीमी गृह प्रवेश सेरेमनी

एक नई दुल्हन उस नए घर में सम्मान के अलावा कुछ नहीं मांगती, जहां उसकी शादी होती है। वहीं परिणीति चोपड़ा का न सिर्फ उनके ससुराल वालों ने ग्रैंड वेलकम किया, बल्कि सभी ने उन्हें खूब प्यार दिया। उनके गृह प्रवेश समारोह का एक वीडियो फोटोग्राफर के इंस्टा पेज द्वारा साझा किया गया था। क्लिप में हम परिणीति को ग्रीन कलर के सूट में तैयार देख सकते हैं।

parineeti

हमने नई बहू परिणीति को दीवार पर अपने हाथों की छाप बनाते हुए भी देखा, जिसे शुभ माना जाता है। कपल को प्यारे गेम खेलते हुए भी देखा गया था। हम परिणीति और राघव को रिंग रस्म खेलते हुए भी देख सकते हैं, जिसमें एक अंगूठी को पानी व दूध के कटोरे में डुबोया जाता है और न्यूली मैरिड कपल को अंगूठी की तलाश करनी होती है। सभी झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी

परिणीति ने अपनी शादी के दिन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का गोल्डन लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने एमराल्ड ज्वेलरी व पिंक चूड़ा के साथ एक्सेसराइज किया था। दूसरी ओर, दूल्हे राघव चड्ढा आइवरी कलर की बंदगला शेरवानी में बेहद हैंडसम लग रहे थे। फोटोज शेयर करते हुए कपल ने अपनी लव स्टोरी का भी खुलासा किया था। इस बारे में जानने व सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

parineeti

Parineeti Chopra-Raghav Chadha की 'हल्दी' की तस्वीर हुई वायरल, एथनिक लुक में स्टनिंग दिखा कपल। झलक देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, परिणीति के नई बहू लुक के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.