होने वाली दुल्हन Parineeti Chopra शादी के लिए मुंबई से हुईं रवाना! कैप पर लिखे 'R' ने खींचा ध्यान

हाल ही में, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसके बाद कहा जा रहा है कि वह अपनी शादी के लिए रवाना हो गई हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

होने वाली दुल्हन Parineeti Chopra शादी के लिए मुंबई से हुईं रवाना! कैप पर लिखे 'R' ने खींचा ध्यान

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इस समय अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। खबरें हैं कि एक्ट्रेस 24 सितंबर 2023 को अपने मंगेतर व राजनेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग सात फेरे लेने वाली हैं। कपल रॉयल वेडिंग करेगा, जिसके लिए उदयपुर के 'द लीला पैलेस' और 'उदयपुर पैलेस' को वेडिंग वेन्यू के तौर पर चुना गया है। 

शादी के लिए मुंबई से रवाना हुईं परिणीति चोपड़ा!

17 सितंबर 2023 को एक पैपराजी इंस्टाग्राम अकाउंट से परिणीति का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें होने वाली दुल्हन मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। परी के इस वीडियो के सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद एक्ट्रेस अपनी शादी के लिए रवाना हुई हैं। इस दौरान, परिणीति चोपड़ा काफी खुश दिख रही थीं। उनके चेहरे पर ब्राइडल ग्लो भी साफ नजर आ रहा था। डेनिम जींस, व्हाइट टैंक टॉप के साथ ब्लू शर्ट और व्हाइट स्नीकर्स में परिणीति काफी कूल लग रही थीं। 

parineeti

'R' लिखी कैप ने खींचा ध्यान

एयरपोर्ट पर परिणीति का सिंपल-कैजुअल लुक देखने लायक था, जिसमें वह नो-मेकअप लुक में अपने नेचुरल ग्लो को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। हालांकि, ये उनकी कैप थी, जिसने हमारा ध्यान खींच लिया। दरअसल, उनकी कैप पर 'R' लिखा था, जिसे उनके मंगेतर राघव चड्ढा से जोड़कर देखा जा रहा है।

parineeti

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

परिणीति और राघव की शादी की डिटेल्स

बता दें कि एक्ट्रेस परिणीति और राजनेता राघव ने मई 2023 में सगाई की थी। अब सगाई के करीब 4 महीने बाद कपल 24 सितंबर 2023 को शादी करने जा रहा है, जो एक पंजाबी वेडिंग होगी। उनकी शादी शाही अंदाज में होने वाली है। 23 सितंबर से शादी की रस्में शुरू होंगी, जिनमें हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे रस्में शामिल हैं।

कहा जा रहा है कि परिणीति और राघव की संगीत सेरेमनी 90s की थीम पर होगी। उनके संगीत में 90 के दशक के गाने बजेंगे। इसके बाद अगले दिन 'चूड़ा सेरेमनी' होगी और फिर शादी। शादी दिन में होगी और फिर उसी रात को एक रिसेप्शन भी रखा जाएगा, जिसमें परिवार और करीबी लोग शामिल होंगे। परिणीति की शादी का वायरल कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

parineeti

'गणगौर' नाव पर बारात लेकर आएंगे राघव

इससे पहले, 'पत्रिका' की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि परिणीति चोपड़ा के होने वाले दूल्हेराजा राघव चड्ढा अपनी बारात के लिए एक भव्य सजावट वाली नाव में एंट्री करेंगे। राघव की बारात होटल 'लेक पैलेस' से शुरू होगी और भव्य लेक पिछोला को देखते हुए होटल 'लीला पैलेस' की ओर बढ़ेगी, जहां राघव और परी के फेरे होंगे। इस महत्वपूर्ण मौके के लिए रॉयल 'गणगौर' नाव को चुना गया है।

parineeti

फिलहाल, परिणीति की लेटेस्ट अपीयरेंस पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.