Parineeti Chopra के अफेयर्स: राघव चड्ढा ही नहीं, इन 6 एक्टर्स के साथ भी जुड़ चुका है एक्ट्रेस का नाम

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों 'AAP' सांसद राघव चड्ढा संग डेटिंग रूमर्स को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, इससे पहले भी उनका नाम कई एक्टर्स के साथ जोड़ा जा चुका है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Parineeti Chopra के अफेयर्स: राघव चड्ढा ही नहीं, इन 6 एक्टर्स के साथ भी जुड़ चुका है एक्ट्रेस का नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में, उन्हें 'आम आदमी पार्टी' के सांसद राघव चड्ढा के साथ डिनर और लंच डेट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद उनके अफेयर की अफवाहों से खबरों का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि, अभी तक परिणीति ने इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

PARINEETI CHOPRA

वैसे, यह पहली बार नहीं है, जब परिणीति अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आई हों। इससे पहले भी कई स्टार्स के साथ उनका नाम जुड़ चुका है। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके साथ परिणीति के लिंकअप की खबरें सामने आई थीं। राघव चड्ढा संग परिणीति की डिनर और लंच डेट की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

PARINEETI CHOPRA

1. परिणीति और अर्जुन कपूर के लिंकअप की खबरें

parineeti-arjun

परिणीति ने साल 2011 में आई फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म 'इशकजादे' थी, जिसमें वह अर्जुन कपूर के अपोजिट नजर आई थीं। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। साथ ही दोनों असल जिंदगी में भी एक अच्छी बॉन्डिंग साझा करते थे, जिसकी वजह से दोनों के लिंकअप की खबरें सामने आईं। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की और आज भी अच्छे दोस्त बने हुए हैं।

2. परिणीति और आदित्य रॉय कपूर

aditya roy kapur-parineeti

परिणीति और बॉलीवुड के हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर ने फिल्म 'दावत-ए-इश्क' में स्क्रीन-स्पेस साझा किया था। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन दोनों की जोड़ी दर्शकों को भा गई थी। इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें में सामने आईं, लेकिन उन खबरों की कभी पुष्टि नहीं हो पाई।

3. परिणीति चोपड़ा और मनीष शर्मा

parineeti and manish sharma

बहुत ही कम लोग यह जानते होंगे कि परिणीति का नाम फिल्ममेकर मनीष शर्मा संग भी जुड़ चुका है। हालांकि, पब्लिकली दोनों शायद ही कभी साथ में नजर आए हों। समय के साथ इनके अफेयर की खबरें भी धूल के गुबार की तरह शांत हो गई थीं। मौनी रॉय के अफेयर्स: मोहित रैना से पुलकित सम्राट तक, इन सितारों संग जुड़ चुका है एक्ट्रेस का नाम

4. परिणीति चोपड़ा और उदय चोपड़ा

parineeti-uday chopra

परिणीति चोपड़ा एक्टर उदय चोपड़ा संग भी अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। फिल्म 'इशकजादे' की शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई थीं, लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की और इस तरह परिणीति-उदय के अफेयर की अफवाहों पर भी विराम लग गया था।

5. परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू

parineeti-hardy

बीते दिनों परिणीति चोपड़ा फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' में हार्डी संधू के साथ नजर आई थीं। दोनों को एक बार साथ में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था, जिसने दोनों के डेटिंग रूमर्स को हवा दी थी। हालांकि, इन खबरों पर न तो परिणीति और न ही हार्डी की कोई प्रतिक्रिया सामने आई थी। बॉलीवुड के वो 8 मशहूर सितारे, जिनकी प्रेम कहानी का हुआ बड़ा ही दुखद अंत

6. परिणीति और चरित देसाई

parineeti-charit

इनके अलावा, परिणीति चोपड़ा का नाम असिस्टेंट डायरेक्टर चरित देसाई संग भी जुड़ चुका है। यह सब 27 नवंबर 2018 को परिणीति की कजिन व एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की प्री-वेडिंग बैश पर शुरू हुआ था। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, "फ्रेंड्स फैमिली।" इस तस्वीर में प्रियंका और उनके पति निक जोनस के अलावा परिणीति के साथ चरित भी नजर आ रहे थे। इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें शुरू हो गई थीं। 

parineeti-charit

जब परिणीति ने चरित संग वेडिंग रूमर्स का किया था खंडन

मीडिया रिपोर्ट्स में जल्द ही यह दावा किया जाने लगा कि प्रियंका के बाद अब परिणीति भी चरित संग जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हालांकि, उन्होंने इन सभी खबरों का खंडन करते हुए अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया था, जिसमें लिखा था, "बिल्कुल निराधार और असत्य!! जब भी मेरी शादी होगी, मैं खुशी-खुशी इसकी घोषणा करूंगी! @MumbaiMirror।"

parineeti chopra

जब परिणीति ने पहली बार ब्रेकअप पर की थी बात

भले ही परिणीति ने अपने अफेयर्स पर कभी कोई बयान न दिया हो, लेकिन एक बार 'पिंकविला' के साथ इंटरव्यू में उन्होंने पहली बार अपने कड़वे ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की थी। साथ ही उन्होंने अपनी लाइफ में इस फेज के जल्दी आने पर भगवान को शुक्रिया भी कहा था। 

parineeti chopra

उन्होंने बताया था, "मैं एक बड़े हार्ट ब्रेक से गुजरी हूं और मुझे लगता है कि यह केवल एक ही होगा। यह मेरी लाइफ का सबसे बुरा एक्सपीरियंस था, क्योंकि मैंने तब तक रिजेक्शन नहीं देखा था। मुझे अपने परिवार की सबसे ज्यादा जरूरत थी, लेकिन अगर परिपक्वता के मामले में कुछ भी बदला है, तो यह सब उसके कारण है। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने इस फेज को मेरी जिंदगी में बहुत जल्दी दिया।"

parineeti chopra

फिलहाल, परिणीति के इन सभी लिंकअप रूमर्स पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.