Parineeti Chopra की पोस्ट वेडिंग रस्मों का वीडियो: अंगूठी ढूंढ़ने से लेकर गृह प्रवेश तक की दिखी झलक

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की पोस्ट वेडिंग रस्मों का एक वीडियो सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Parineeti Chopra की पोस्ट वेडिंग रस्मों का वीडियो: अंगूठी ढूंढ़ने से लेकर गृह प्रवेश तक की दिखी झलक

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) राजनेता राघव चड्ढा के साथ शादी करके हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय ​कर रही हैं। कपल ने राजस्थान के उदयपुर में एक ड्रीमी वेडिंग सेरेमनी में शादी की थी। उनकी शादी के जश्न की तस्वीरें और वीडियोज अभी भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच, हमें नई दुल्हन परिणीति का उनके ससुराल में भव्य स्वागत का एक नया वीडियो मिला है।

परिणीति चोपड़ा की गृह प्रवेश सेरेमनी

एक नई दुल्हन उस नए घर में सम्मान के अलावा कुछ नहीं मांगती, जहां उसकी शादी होती है। वहीं परिणीति चोपड़ा का न सिर्फ उनके ससुराल वालों ने भव्य स्वागत किया, बल्कि सभी ने उन्हें खूब प्यार भी दिया। उनकी गृह प्रवेश सेरेमनी का एक वीडियो वेडिंग फोटोग्राफर के इंस्टा पेज द्वारा शेयर किया गया है। क्लिप में हम परिणीति को ग्रीन कलर के सूट में सजे हुए देख सकते हैं।

parineeti

parineeti

हमने नई बहू परिणीति को दीवार पर अपने हाथों की छाप बनाते हुए भी देखा, जिसे शुभ माना जाता है। इस कपल को कई प्यारे गेम खेलते हुए भी देखा गया, जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में जानकारी दी। हम परिणीति और राघव को रिंग रस्म खेलते हुए भी देख सकते हैं, जिसमें एक अंगूठी को पानी व दूध के कटोरे में डुबोया जाता है और न्यूली मैरिड कपल को अंगूठी की तलाश करनी होती है।

parineeti

parineeti

parineeti

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तस्वीरें

फैंस को काफी इंतजार कराने के बाद 25 सितंबर 2023 को परिणीति और राघव ने अपनी ड्रीमी वेडिंग की पहली तस्वीरें साझा की थीं। सुंदर सफेद फूलों के साथ सजावट पूरी तरह से व्हाइट थीम पर बेस्ड थी। हमें परिणीति का लहंगा पसंद बहुत पसंद आया। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​ने उनके लिए लंबे घूंघट के साथ एक गोल्डन ड्रेस डिजाइन की थी।

Parineeti Chopra

परिणीति ने अपने लुक को एक बड़े नेकपीस, झुमके, एक स्टेटमेंट मांग टीका और गुलाबी चूड़ा के साथ पूरा किया था, जिसने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। वहीं, राघव आइवरी शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे।

Parineeti Chopra

फोटोज के साथ परिणीति ने अपनी लव स्टोरी भी शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से ही, हमारे दिल को पता चल गया था। इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे.. आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला! एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे.. हमारा हमेशा का सफर अब शुरू होता है।"

Parineeti Chopra के अफेयर्स: राघव चड्ढा ही नहीं, इन 6 एक्टर्स के साथ भी जुड़ चुका है एक्ट्रेस का नाम...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई

परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के आउटफिट बेहद स्टनिंग लग रही थीं। रेशमी कपड़े से बना पिंक कलर का सलवार-सूट पहने परिणीति किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने अपने एम्बेलिश्ड सूट को मैचिंग सलवार और शीयर दुपट्टे के साथ पेयर किया था। दूसरी ओर, राघव ने व्हाइट कलर का बंदगला सूट पहना था।

parineeti

Parineeti की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज की तस्वीरें: चोपड़ा-चड्ढा क्रिकेट से स्पून रेस तक की मिली झलक... देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, ससुराल में परिणीति के भव्य स्वागत के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.