मनित जौरा जर्मन GF संग 9 जुलाई को करेंगे शादी, बारात में ले जाएंगे पूर्वजों की 110 साल पुरानी तलवार

अभिनेता मनित जौरा अपनी जर्मन बेस्ड गर्लफ्रेंड संग शादी करने के लिए तैयार हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मनित जौरा जर्मन GF संग 9 जुलाई को करेंगे शादी, बारात में ले जाएंगे पूर्वजों की 110 साल पुरानी तलवार

बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि अभिनेता मनित जौरा (Manit Joura) लंबे समय से जर्मन मूल की एक महिला के साथ रिश्ते में हैं और अब कल यानी 9 जुलाई 2023 को मनित अपनी जर्मन गर्लफ्रेंड (जो एक शिक्षक हैं) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी उदयपुर में इंटीमेट सेरेमनी में भारतीय रीति-रिवाजों से होगी, वहीं दोनों दिसंबर 2023 में यूरोप में रजिस्टर्ड मैरिज करने की भी योजना बना रहे हैं।

मनित जौरा अपनी जर्मन गर्लफ्रेंड संग शादी को हैं तैयार

हालांकि, अभी तक लड़की के नाम की जानकारी नहीं है, एक सूत्र ने साझा किया, “वह उनकी डांस टीचर थी, जब वह लगभग एक दशक पहले अपने एक प्रोजेक्ट के लिए विदेश गए थे। उनकी शुरुआत दोस्त के रूप में हुई और आखिरकार प्यार परवान चढ़ा। शुरुआती योजना अगले साल यूरोप में कहीं शादी करने की थी। हालांकि, मनित के पिता को हाल ही में कैंसर का पता चला था और उनकी कीमोथेरेपी चल रही है, तो वह चाहते हैं कि वे दोनों इसी साल शादी कर लें।''

Manit Joura

मनित जौरा शादी में ले जाएंगे अपने पूर्वजों की 110 साल पुरानी तलवार

यह पारंपरिक राजपूताना शादी होगी। सूत्र ने आगे बताया, ''पिछले दो दिनों में हल्दी और मेहंदी सेरेमनी हुई। शादी में मनित अपने पूर्वजों की 110 साल पुरानी तलवार लेकर जाएंगे। वह अपनी बहन कनिका वर्मा द्वारा डिजाइन की गई शेरवानी पहनेंगे, जिन्होंने दुल्हन का लहंगा भी डिजाइन किया है।''

Manit Joura

जब 'ईटाइम्स' ने मनित से संपर्क किया, तो उन्होंने इस पर कमेंट करने से इनकार कर दिया। हालांकि, बहुत पूछने के बाद उन्होंने कहा, “हां, मुझे अपना जीवनसाथी मिल गया है और दो परिवार एक साथ आ रहे हैं। हालांकि, मैं इस पर अधिक बात नहीं करना चाहता।” कपल की शादी एक इंटीमेट फैमिली वेडिंग है, मनित ने अपने कुछ करीबी दोस्तों को आमंत्रित किया है, जिसमें 'कुंडली भाग्य' के उनके सह-कलाकार भी शामिल हैं।

मनित जौरा का वर्क फ्रंट

बता दें कि टीवी एक्टर मनित जौरा एक भारतीय अभिनेता हैं, जिन्होंने फ़िल्म में अभिनय करने की शुरूआत 'यश राज फ़िल्म्स' द्वारा निर्मित फ़िल्म 'बैंड बाजा बारात' से की थी, यह फ़िल्म 2010 में बनी है। उसके बाद उन्होंने 'लव शगुन' फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभाई। इसके अलावा, मनित कई टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुके हैं, जिनमें 'कुंडली भाग्य', 'प्रेम बंधन', 'राम मिलाए जोड़ी' और 'अदालत' शामिल हैं।

Manit Joura

फिलहाल, हमें मनित जौरा की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.