'चीनी कम' फेम Swini Khara ने Urvish Desai संग की शादी, ब्लश पिंक लहंगे में गॉर्जियस दिखीं दुल्हन

हाल ही में, पॉपुलर चाइल्ड एक्ट्रेस स्विनी खरा की शादी की झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

'चीनी कम' फेम Swini Khara ने Urvish Desai संग की शादी, ब्लश पिंक लहंगे में गॉर्जियस दिखीं दुल्हन

'बा बहू और बेबी' फेम स्विनी खरा (Swini Khara) टेलीविजन इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने शो में 'चैताली' का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इसके बाद वह 'दिल मिल गए', 'जिंदगी खट्टी मीठी' जैसे टीवी शोज और 'परिणीता', 'चिंगारी', 'चीनी कम' और 'पाठशाला' जैसी कई फिल्मों में भी नजर आईं। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने 26 दिसंबर 2023 को जयपुर में अपने मंगेतर उर्विश देसाई (Urvish Desai) से शादी की है, जिसकी झलकियां देखने लायक हैं।

स्विनी खरा अपने डी-डे पर ब्लश-पिंक लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत

स्विनी खरा ने हाल ही में अपने इंस्टा अकाउंट से अपनी वेडिंग फोटोज शेयर की हैं, जो किसी को भी इम्प्रेस कर सकती हैं। अपने डी-डे के लिए स्विनी ने रेड एंड पिंक कलर का हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा पहना था, जिसमें हर तरफ जटिल फ्लोरल एंब्रॉयडरी थी, जो कट दाना, मिरर और ज़री के काम से सजा था। उनकी ब्लाउज की स्लीव्स पर फ्लोरल कढ़ाई और लटकन डिटेलिंग थी। स्विनी ने अपने लहंगे को शीयर दुपट्टे और घूंघट के साथ पेयर किया था, जिस पर गोल्डन कढ़ाई थी और उनके व उनके पति उर्विश के नाम के पहले अक्षर लिखे हुए थे।

swini khara

swini khara

स्विनी के मेकअप की बात करें, तो उन्होंने शाइनी मेकअप, गजरे से सजे जूड़े और बिंदी के साथ अपने लुक में चार-चांद लगाए थे। स्विनी ने पन्ना स्टडेड स्टेटमेंट चोकर, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका, माथा पट्टी और पिंक चूड़े के साथ अपने लुक को निखारा था। दूसरी ओर, स्विनी के दूल्हे उर्विश देसाई ने अपने डी-डे के लिए एक व्हाइट शेरवानी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग पैंट और एक सफेद पगड़ी पेयर की थी। मोतियों का हार और सफेद जूतियों ने उनके लुक में महाराजा जैसा टच एड किया था।

swini khara

उर्विश देसाई और स्विनी खरा की शादी की अन्य झलकियां

स्विनी की शादी की अन्य झलकियों ने फैंस के दिलों को जीत लिया, जिसमें से वह पल बेहद प्यारा था, जिसमें उन्होंने अपने दूल्हे उर्विश के माथे पर किस किया। एक अन्य झलक में अभिनेत्री को फूलों की चादर के नीचे चलते हुए देखा जा सकता है, जो बेहद मनमोहक पल था। दोनों को पारंपरिक डांस परफॉर्मेंस के बीच एक-दूजे को वरमाला पहनाते हुए भी देखा गया। एक अन्य तस्वीर में स्विनी और उर्विश फेरे लेते हुए अपनी शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं।

swini khara

swini khara

स्विनी खरा और उर्विश देसाई की सगाई

स्विनी खरा और उर्विश देसाई ने 1 मार्च 2023 को सगाई की थी। सगाई के ठीक बाद दिवा ने अपनी इंगेजमेंट की झलकियां अपने फैंस के साथ शेयर की थीं। अपने इस खास दिन पर स्विनी गुलाबी रंग के एम्बेलिश्ड लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, उर्विश ऑल ब्लैक लुक में डैशिंग लग रहे थे। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

swini khara

स्विनी खरा की हल्दी और कॉकटेल नाइट की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, आपको स्विनी का वेडिंग लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.