इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' विवादों को लेकर सुर्खियां बटोर रही है, तो चलिए जानते हैं कि फिल्म की कास्ट अपने किरदार के लिए कितनी मोटी रकम चार्ज कर रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' इन दिनों खूब चर्चा में है। जहां शाहरुख अपनी फिल्म की रिलीज के लिए मक्का तो कभी वैष्णो देवी के दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं अपने नए गाने को लेकर दीपिका को लोग ट्रोल करते दिख रहे हैं। हालांकि, फिल्म को सफल बनाने के लिए स्टार्स कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए ये स्टार्स कितनी मोटी फीस चार्च कर रहे हैं? आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
'पठान' फिल्म में शाहरुख खान का किलर लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। हाल ही में, शाहरुख के गाने 'बेशरम' में उनका फिटनेस अवतार फैंस को दीवाना बना रहा है। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो एक्टर ने 'पठान' फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए की रकम ली है।
फिल्म 'पठान' में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भले ही ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं, लेकिन इससे उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नही आई है। 'बेशरम रंग' गाने में सिजलिंग लुक और खूबसूरत अदाओं में नजर आने वाली दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म के लिए करीबन 15 करोड़ रुपए चार्च किए हैं।
फिल्म 'पठान' में एक्टर जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं, जिसमें वह विलेन के किरदार में एक्शन करते हुए नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें, तो जॉन अब्राहम ने 'पठान' फिल्म के लिए करीबन 20 करोड़ रुपए तक की रकम ली है।
'भाईजान' के फैंस के लिए सबसे अच्छी खबर यह है कि फिल्म 'पठान' में सलमान खान कैमियो की भूमिका निभाते नजर आएंगे। ऐसी अफवाह है कि सलमान ने अपनी इस भूमिका के लिए फीच चार्ज करने से इनकार कर दिया है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि सलमान खान अपनी फिल्म 'टाइगर' फ़्रैंचाइज़ी से 'अविनाश' की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
बता दें कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' अगले साल 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने जा रही है, जिसकी चर्चा देश ही नहीं विदेशों में भी है। खैर, प देखना यह होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है।