गीता फोगाट के बेटे अर्जुन अपने कुश्ती पार्टनर के साथ लड़ते आए नजर, देखें मजेदार वीडियो

पहलवान गीता फोगाट ने अपने बेटे अर्जुन का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

By Kavita Gosainwal Last Updated: Jan 7, 2021 | 11:30:02 IST

हर माता-पिता का सपना होता है कि, उनके बच्चे बड़े होकर उन्हीं के जैसे बनें और उनके नक्शेकदम पर चलें। जैसे एक डॉक्टर चाहता है कि उनके बच्चे डॉक्टर बने, तो वहीं बिजनेसमैन चाहता है कि उनके बच्चे बड़े होकर अपने पिता का बिजनेस संभाले। माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य को साकार करने के लिए हर कीमत चुकाने के लिए तैयार हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही पहलवान गीता फोगाट (Geeta Phogat) के साथ भी है। वह भी चाहती हैं कि, उनका नन्हा राजकुमार उन्हीं के नक्शेकदम पर चले। इसके लिए गीता फोगाट ने अभी से तैयारियां भी करनी शुरू कर दी हैं, जिसकी झलकियां वह सोशल मीडिया पर अक्सर दिखाती रहती हैं। इसी कड़ी में अब गीता फोगाट ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे अर्जुन का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका बेटा कुश्ती करता हुआ नजर आ रहा है। आइए दिखाते हैं आपको वो वीडियो। (ये भी पढ़ें: क्या 4 दिन बाद अनुष्का शर्मा बनने वाली हैं मां? विराट कोहली के इस फोटो पर फैंस ने पूछे ये सवाल)

आपको अर्जुन का वो मजेदार वीडियो दिखाएं, इससे पहले आप जान लीजिए कि, गीता फोगाट और पवन कुमार की शादी 20 नवंबर 2016 को हुई थी। शादी के तीन साल बाद गीता ने 24 दिसंबर 2019 को बेटे अर्जुन को जन्म दिया, जिसकी जानकारी कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। इस दौरान गीता फोगाट ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें गीता और पवन के साथ उनका नन्हा बेटा नजर आ रहा था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए गीता ने लिखा था, ‘हेल्लो बॉय, दुनिया में आपका स्वागत है। वह यहां है, बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। अपना प्यार और आशीर्वाद दीजिए। अब इसने हमारी जिंदगी परफेक्ट बना दी है। अपने बच्चे को जन्म लेता देखने के अहसास को किसी भी तरह से जाहिर नहीं किया जा सकता है। जन्म तारीख 24-12-2019।’ गीता फोगाट अक्सर अपने बेटे अर्जुन के अखाड़े की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और इस बार, उन्होंने अर्जुन के कुश्ती साथी का एक वीडियो साझा किया है। (ये भी पढ़ें: किशोर कुमार की तीसरी पत्नी थी ये मशहूर एक्ट्रेस, 2 साल में शादी तोड़ मिथुन चक्रवर्ती संग लिए 7 फेरे)

दरअसल, गीता फोगाट ने 6 जनवरी 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गीता के बेटे अर्जुन कुश्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, अर्जुन एक प्यारे से टेडी के ऊपर बैठे हैं और उस पर कूद रहे हैं ताकि वह उसे हरा सकें। इसके बाद वह अजीब आवाजें निकालने लगते हैं और फिर टेडी को पीटते हुए फर्श पर फिसल जाते हैं। इस वीडियो में कई लोगों के हंसने की आवाज भी आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए गीता फोगाट ने कैप्शन में लिखा है, ‘अर्जुन अपने कुश्ती पार्टनर के साथ।’ आइए अब आपको वो वीडियो भी दिखाते हैं। (ये भी पढ़ें: राखी सावंत से लड़कर परेशान हुईं जैस्मिन भसीन, तो अली गोनी ने बिग बॉस से की ये रिक्वेस्ट)

इससे पहले 30 सितंबर 2020 को गीता फोगाट ने बेटे अर्जुन के अखाड़े की तस्वीरें शेयर की थीं। इस दौरान अर्जुन मिट्टी से खेलते हुए नजर आए थे। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि, गीता फोगाट के साथ उनके पति पवन, बेटे अर्जुन, भाई दुष्यंत और बहन संगीता फोगाट नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में अर्जुन का हाथ उनके मुंह में है, जिसमें वह काफी क्यूट लग रहे हैं। दूसरी तस्वीर में अर्जुन अपने मां गीता फोगाट और पापा पवन के साथ पोज दे रहे हैं। इसी तरह तीसरी तस्वीर में आप देख सकते हैं कि गीता, अर्जुन और पवन के साथ दुष्यंत भी मौजूद हैं। चौथी तस्वीर में, गीता, नन्हे अर्जुन और पवन मौजूद हैं, लेकिन दुष्यंत की जगह संगीता ने ले ली है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए गीता फोगाट ने कैप्शन में लिखा था, ‘मिट्टी का तन है क्या दिन रात सजना, मिट्टी ही मंज़िल तन पर क्या इतराना!!’ गीता फोगाट के परिवार की इन तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद किया था।  

फिलहाल, गीता फोगाट अक्सर अपने बेटे अर्जुन की ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिसमें अर्जुन पहलवानों की तरह दांव-पेंच लगाते हुए नजर आते हैं। तो अर्जुन का ये मजेदार वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो अवश्य दें।

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना

Asim Riaz ने Himanshi Khurana से ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की रोमांटिक फोटो

दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' सड़क पर भंडारा करने पर हुईं अरेस्ट! पुलिस ने कहा- 'उन्होंने मिसबिहेव किया'