म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह की बहन स्नेहा सिंह और बहनोई निखिल शर्मा के वेडिंग रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए देखते हैं वो तस्वीरें...
साल 2021 लगते ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घर शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगी है। फरवरी बीतते-बीतते कई कपल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वरुण धवन और नताशा दलाल से लेकर दीया मिर्जा-वैभव रेखी तक इस लिस्ट में कई कपल शामिल हैं। इस लिस्ट में म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) की बहन स्नेहा सिंह का भी नाम है। स्नेहा ने 24 जनवरी 2021 को दिल्ली के रहने वाले क्रॉसफिट और गोल्फर निखिल शर्मा के साथ शादी रचाई थी। हाल ही में, स्नेहा के भाई हनी सिंह ने अपनी बहन के लिए वेडिंग रिसेप्शन रखा था, जिसकी तस्वीरें खुद रैप बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, हनी सिंह ने ही अपनी बहन की शादी की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को दी थी। 24 जनवरी 2021 को हनी सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में दुल्हन-दूल्हा बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। हनी सिंह की बहन स्नेहा ने बेबी पिंक कलर का सूट पहन रखा है, तो वहीं उनके पति व्हाइट शेरवानी में स्नेहा के साथ पिंक कलर के दुपट्टे और साफा से मैचिंग करते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में आप हनी सिंह को भी देख सकते हैं, जो ब्लैक आउटफिट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी शालिनी भी येलो सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हनी सिंह ने अपने कैप्शन में लिखा था, ‘बधाई हो, मेरी बहन स्नेहा और निखिल शर्मा आनंद कारज हो गए हैं जी, अब वे शादी के बंधन में बंध गए हैं। प्लीज उन्हें आशीर्वाद दीजिए।’ (ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा बेटी वामिका संग टेस्ट मैच देखने पहुंचीं अहमदाबाद, क्या देखने को मिलेगी बेबी की फोटो?)
वहीं, अब हाल ही में हनी सिंह ने अपनी बहन स्नेहा के वेडिंग रिसेप्शन की ढेर सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। हनी सिंह ने तीन अलग-अलग फोल्डर के नाम से तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में पूरे फंक्शन और दोस्तों को देखा जा सकता है। खास बात ये रही कि, वेडिंग रिसेप्शन में मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत व भाई टोनी कक्कड़ के साथ पहुंचीं थीं। सभी ने प्रोग्राम में अपनी आवाज से चार चांद लगाए। फंशन में और भी कई सिंगर शामिल हुए थे, जिनमें गुरु रंधावा, मीका सिंह और बी प्रॉक भी हैं। यहां देखें तस्वीरें। (ये भी पढ़ें- डेटिंग की अफवाहों के बीच रीम शेख और शगुन पांडे ने दिया इंटरव्यू, रिश्ते पर कही ये बात)
इसे शेयर करते हुए हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा है, ''मेरी छोटी बहन के शादी के रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें। इस उत्सव की रात को क्रेजी बनाने के लिए सभी को धन्यवाद!!! मेरे फैंस और दोस्तों के लिए ये तस्वीरें शेयर कर रहा हूं।''
अब बात करें हनी सिंह की निजी जिंदगी के बारे में तो, 15 मार्च 1983 को पंजाब में जन्मे हनी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत एक रिकॉर्डिंग कलाकार के तौर पर 2004 में की थी और बहुत जल्द वो बॉलीवुड के मशहूर रैपर बन गए। बेहद कम लोगों को जानकारी है कि हनी की शादी उनके फेमस होने से पहले ही हो गई थी। हनी सिंह ने अपनी शादी छिपाकर रखी थी। हनी और उनकी पत्नी शालिनी सिंह बचपन से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। दिल्ली के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में शालिनी उनकी क्लासमेट थीं। पढ़ाई के दौरान ही दोनों रिलेशनशिप में आए। इसके बाद हनी सिंह अपनी म्यूजिक की पढ़ाई पूरी करने के लिए लंदन गए। इस दौरान भी दोनों रिलेशनशिप में थे। इसके बाद 23 जनवरी 2011 को शालिनी और हनी ने गुरूद्वारे में शादी कर ली। (ये भी पढ़ें: करीना कपूर ने अपने दूसरे बेबी का क्या रखा है नाम? पिता रणधीर कपूर ने इंटरव्यू में की बात)
फिलहाल, हनी सिंह की इन तस्वीरों को दखकर ये साफ पता चलता है कि उन्होंने अपनी बहन के वेडिंग रिसेप्शन में खूब मौज मस्ती की। बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम की तरफ से भी हनी सिंह की बहन स्नेहा और उनके जीजा निखिल शर्मा को शादी की ढेर सारी बधाइयां। तो आपको हनी सिंह द्वारा शेयर की गईं ये फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।