एमएस धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी को कैसे किया था प्रपोज? खुद क्रिकेटर ने किया था खुलासा

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी वाइफ को काफी रोमांटिक तरीके से प्रपोज किया था। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

By Varsha Kharkhodia Last Updated: Jul 7, 2022 | 15:28:05 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) जितने अच्छे क्रिकेटर हैं, उतने ही अच्छे इंसान भी हैं। फैंस उनके शांत व्यवहार को पसंद करते हैं। 7 जुलाई 2022 को माही अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें हर कोई बर्थडे विश कर रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी की लव लाइफ काफी दिलचस्प रही है। उन्होंने 4 जुलाई 2010 को अपने जीवन के प्यार साक्षी धोनी से शादी की थी। इस कपल को एक प्यारी बेटी जीवा धोनी का आशीर्वाद भी प्राप्त है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि, शादी के लिए धोनी ने अपनी वाइफ साक्षी को कैसे प्रपोज किया था। अगर नहीं! तो चलिए आपको बताते हैं।

(ये भी पढ़ें- एमएस धोनी ने पत्नी साक्षी और दोस्तों संग यूके में मनाया अपना 41वां जन्मदिन, वीडियो आया सामने)

हाल ही में, हमें धोनी का एक साक्षात्कार मिला, जिसमें एक छोटे बच्चे ने उनसे पूछा था कि, उन्होंने साक्षी को कैसे प्रपोज किया था। 'स्टार्स स्पोर्ट्स' के एक टॉक शो के दौरान एक युवा फैन ने धोनी से इस बारे में पूछा था, तो इस पर धोनी ने मजाकिया अंदाज में कहा, "यह बहुत समय पहले की बात है। अब हमारी शादी को चार साल हो गए हैं। हमने उससे दो साल पहले डेट किया था। यह वैलेंटाइन डे का समय था, जब मैं ऑस्ट्रेलिया में था। मैंने वास्तव में उन्हें प्रपोज नहीं किया था। हम सिर्फ बातचीत कर रहे थे। मैंने कविता के जरिए कहने की कोशिश की थी कि, मैं उन्हें पसंद करता हूं। वास्तव में मैंने उस तरह से कभी नहीं बोला था। यह कहने के बजाय कि, मैं तुमसे प्यार करता हूं। मैंने कहा था, 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी।'

जिसके बाद शो के होस्ट मयंती ने धोनी से पूछा, ''साक्षी ने पहली बार में ही 'हां' कह दिया था या आपको उन्हें मनाना पड़ा? इसके जवाब में धोनी कहा कि, वह पहले तो गंभीर नहीं थीं, लेकिन उनके प्रपोजल के बाद वह गंभीर हो गई थीं। 

बकौल धोनी, "शुरुआत में वह वास्तव में इसके बारे में गंभीर नहीं थीं। हम डेटिंग के बारे में बात कर रहे थे और उस समय मैंने उन्हें प्रपोज किया, तो वह बहुत गंभीर हो गईं। वह इस तथ्य को जानती थीं कि, वह मेरे बारे में गंभीर हैं। एक क्रिकेटर के रूप में लोगों का एक अलग दृष्टिकोण होता है। आखिरकार हमने शादी कर ली।"

(ये भी पढ़ें- सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी एयरपोर्ट पर दिखे साथ, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया 2.7 लाख का बैग)

बता दें कि, एमएस धोनी और साक्षी अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में, उनकी शादी को 12 साल पूरे हुए हैं। कपल ने 6 फरवरी 2015 को अपनी लाइफ में बेटी जीवा का स्वागत किया था। माही और साक्षी की तरह ही उनकी बेटी जीवा भी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। धोनी एक शानदार साथी होने के साथ एक अच्छे पिता भी हैं। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि, धोनी की फैमिली को हर कोई पसंद करता है और उनकी एक झलक पाने को फैंस बेताब रहते हैं।

फिलहाल, आपको धोनी और साक्षी की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना