Ileana D'Cruz मिस्ट्री मैन के साथ एंजॉय कर रहीं बेबीमून, दोनों ने फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग

हाल ही में, अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने अपने बेबीमून की एक झलक शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Jun 2, 2023 | 12:39:05 IST

इस साल अप्रैल महीने में अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया था। उन्होंने फैंस के साथ मनमोहक तस्वीरें शेयर करके खुशखबरी साझा की थी। उन्होंने कहा था कि वह अपने होने वाले बच्चे से मिलने का इंतजार नहीं कर पा रही हैं। तब से, एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय करते हुए इसकी झलकियां शेयर कर रही हैं। अब इलियाना ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि वह अपने बेबीमून के लिए रवाना हो गई हैं।

इलियाना डिक्रूज अपने बेबीमून के लिए हुईं रवाना

2 जून 2023 को इलियाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो साझा किया और अपनी बेबीमून डायरी की पहली झलक दिखाई। हालांकि, होने वाली मां ने अपने डेस्टिनेशन का खुलासा नहीं किया है। वीडियो में एक साफ और सुंदर समुद्र तट दिखाया गया है। समुद्र तट के शांत वातावरण को देखते हुए ऐसा लगता है जैसे वह किसी इंटरनेशनल डेस्टिनेशन पर छुट्टियां मना रही हैं। इसके साथ ही इलियाना ने लिखा, "बेबीमून।" 

अगली झलक में इलियाना ने अपने बेबीमून के दौरान स्वादिष्ट मिठाई की एक झलक दिखाई। होने वाली मां ने अपनी प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स को पूरा करने के लिए व्हाइट क्रीम फ्रॉस्टिंग और कुछ सिरप के साथ एक पेस्ट्री का आनंद लिया। वहीं, दूसरी तस्वीर में टेबल पर रखे दो वाइन ग्लास नजर आ रहे हैं।

सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखीं इलियाना डिक्रूज

हालांकि, यह आखिरी तस्वीर थी, जिसने हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया। फोटो में उन्हें एक शख्स के साथ डिनर करते हुए देखा जा सकता है और उनका हाथ शख्स के हाथ के ऊपर टिका हुआ नजर आ रहा है। इलियाना के हाथ में शानदार सगाई की अंगूठी सजी हुई थी, जबकि उस शख्स ने भी रिंग पहन रखी थी। इस फोटो के साथ अभिनेत्री ने अपनी सगाई के बारे में अटकलों को जन्म दे दिया है। इसके साथ ही फैंस उस व्यक्ति के भी बारे में जानने को उत्सुक हैं। मोनोक्रोम तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "रोमांस का मेरा विचार, स्पष्ट रूप से उसे शांति से खाने नहीं दे सकता।"

जब इलियाना ने फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप

बीते दिनों, इलियाना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। ब्लैक बॉडीकॉन आउटफिट में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 'रेड' एक्ट्रेस ने अपने क्यूट बंप को फ्लॉन्ट करते हुए अपना प्रेग्नेंसी ग्लो दिखाया था। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, 'बंप अलर्ट।'

इलियाना डिक्रूज की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट

18 अप्रैल 2023 को इलियाना ने अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझा करते हुए दो मनमोहक मोनोक्रोमैटिक फोटोज शेयर की थीं। पहली तस्वीर एक बेबी टीशर्ट की थी, जिस पर लिखा था, "और इसलिए एंडवेंचर शुरू होता है।" दूसरी तस्वीर में एक प्यारा 'मामा' पेंडेंट दिखाया गया है। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा था, "जल्द आ रहा है, मेरी नन्ही जान आपसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती।" एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद नेटिजंस ने उनसे होने वाले बच्चे के पिता के बारे में सवाल किए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

बता देंं कि इलियाना की कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल के साथ डेटिंग की अफवाह है। इलियाना और सेबेस्टियन को पिछले साल मालदीव में कैटरीना, विक्की कौशल और उनके दोस्तों के साथ समय बिताते हुए देखे जाने के बाद से डेटिंग की अफवाहें फैलने लगी थीं। हालां​कि, अभी तक एक्ट्रेस ने अपने होने वाले बच्चे के पिता के नाम का खुलासा नहीं किया है।

जब Ileana D'Cruz ने प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद शेयर की पहली फोटो, बेबी किक्स का एक्सपीरियंस किया शेयर। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें इलियाना के बेबीमून की झलकियों का इंतजार है।

Shahid-Kareena के ब्रेकअप से 'जब वी मेट' की शूटिंग पर नहीं पड़ा कोई असर, Imtiaz Ali ने किया खुलासा

क्या Ranveer Singh ने बेबी के जन्म से पहले Deepika Padukone संग शादी की तस्वीरें IG से कर दीं डिलीट?

गुजरात मूल के अरबपति Umar Kamani ने मॉडल Nada Adelle संग की शादी, जिसमें खर्च हुए 209 करोड़ रुपए

Hrithik Roshan और John Abraham अपने स्कूल के दिनों की अनदेखी फोटो में यूनिफॉर्म पहने दिखे बेहद क्यूट

Isha Ambani ने Met Gala में रिपीट किया कमल वाला 'हाथपोचा' और फ्लोरल चोकर, 3डी ड्रेस में दिखीं सुंदर 

Met Gala 2024: Sudha Reddy ने पहना 83 करोड़ का आउटफिट, 180 कैरेट डायमंड हार से किया स्टाइल

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'