ईशा अंबानी ने भारत वापसी पर पहना 39,649 का जंपसूट, मां नीता अंबानी भी महंगे लुक में आईं नजर

हाल ही में, ईशा अंबानी यूएसए से भारत वापस लौटी हैं, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस दौरान ईशा और उनकी मां नीता अंबानी बेहद महंगे आउटफिट्स में नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं।

By Pooja Shripal Last Updated: Dec 26, 2022 | 13:29:26 IST

अंबानी फैमिली अपने ग्रैंड फैमिली फंक्शन्स और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती है। हाल ही में, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) अपने जुड़वा बच्चों कृष्णा और आदिया संग यूएसए से भारत लौटी थीं। उनका भारत वापस आना चर्चा का विषय बन गया था। इस दौरान ईशा एक कलरफुर जंपसूट में नजर आई थीं, जो अपनी कीमत की वजह से सुर्खियों में छा गया है। 

दरअसल, 24 दिसंबर 2022 को ईशा अपने दोनों बच्चों संग भारत वापस लौटी थीं। उनके पहली बार घर आने पर पूरी अंबानी फैमिली ने उनका ग्रैंड वेलकम किया था। एयरपोर्ट से लेकर मुंबई के वर्ली स्थित ईशा के घर तक कड़ी सिक्योरिटी के बीच ईशा जब अपने घर पहुंचीं, तो उनकी झलकियां सोशल मीडिया पर छा गईं। इस दौरान ईशा के घर पर उनके स्वागत के लिए भव्य सजावट की गई थी, जो वाकई देखने लायक थी। 

ईशा अंबानी का 'La DoubleJ' लेबल का जंपसूट

अब बात करते हैं ईशा के जपंसूट की। यूएसए से भारत लौटते वक्त ईशा ने एक पिंक और बेज कलर के कॉम्बिनेशन का जंपसूट पहना था, जिसके साथ उन्होंने प्लेटफॉर्म हील्स पेयर की थी। उनके द्वारा पहना गया ये जंपसूट सुपर कंफर्टेबल और नई माओं के लिए एक परफेक्ट आउटफिट है। अब हमें ईशा के इस जंपसूट की कीमत का पता चला है। दरअसल, ईशा अंबानी के फैनपेज द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, ईशा अंबाना का यह रेनबो जंपसूट 'La DoubleJ' ब्रांड का है, जिसकी कीमत बेहद चौंकाने वाली है। जी हां, तस्वीर के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, इस जंपसूट की कीमत 39,649 रुपए है। 

नीता अंबानी का बेहद मंहगा प्रिंटेड टॉप

अपने नाती-नातिन के स्वागत के लिए नीता अंबानी भी मौजूद रही थीं। इस दौरान वह भी एक सिंपल व एलिगेंट लुक में नजर आई थीं। अपनी बेटी और नाती-नातिन के वेलकम के दौरान नीता अंबानी ने एक प्रिंटेड टॉप और व्हाइट ट्राउजर व बेज कलर के सैंडल कैरी किए थे। हालांकि, उनका यह टॉप, सैंडल और बैग बेहद महंगे थे, जिनकी कीमत आपके होश उड़ा सकती है। जी हां, ईशा अंबानी पीरामल नाम के इंस्टा पेज की जानकारी के मुताबिक, नीता अंबानी का यह प्रिंटेड टॉप 'MISA LOSANGELES' ब्रांड का है, जिसकी कीमत 25,607 रुपए है। 

नीता अंबानी की लग्जरी सैंडल और हैंडबैग

नीता अंबानी ने अपनी बेटी के वेलकम पर जो सैंडल और हैंडबैग कैरी किया था, वे भी लग्जरी ब्रांड के थे। फोटो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, नीता अंबानी के ये लैदर स्लाइड सैंडल 'Valentino' ब्रांड के थे, जिनकी कीमत 73,517 रुपए है। वहीं, 'Goyard' ब्रांड का उनका ये हैंडबैग 1,34,000 की कीमत के साथ आता है। 

ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चे

जानकारी के लिए बता दें कि मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी ने लॉस एंजेलिस में 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों कृष्णा और आदिया का स्वागत किया था, जिनके साथ ईशा अंबानी 24 दिसंबर 2022 को पहली बार भारत आईं, जहां उनका ग्रैंड वेलकम किया गया। इस मौके पर अंबानी फैमिली ने एक बड़ा धार्मिक अनुष्ठान रखा था, जिसमें 300 किलो सोना दान किया गया था। ज्यादा जानकारी और ईशा के बच्चों की झलकियों के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, ईशा और नीता के इस लग्जरी आउटफिट पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Priyanka Chopra ने Nick के साथ कल्चरल डिफरेंस पर की बात, बताया किस चीज को सीखने में हुई थी मुश्किल

मिलिए भारत की सबसे अमीर फीमेल यूट्यूबर से, जिसने शेफ बनने के लिए छोड़ दी थी टीचिंग, जानें नेट वर्थ

'Bigg Boss 13' फेम Mahira Sharma ने खरीदी जेट-ब्लैक कलर की ब्रांड न्यू स्वैंकी कार, जानें कीमत

अंबानी फैमिली ने Anant-Radhika के लिए 'स्टोक पार्क' में रखी प्राइवेट पार्टी, ये सेलेब्स हुए शामिल

न्यू ब्राइड Arti Singh ने फ्लॉन्ट किया 'सिंदूर-मंगलसूत्र', Shehnaaz Gill संग की वीडियो कॉल

Alia Bhatt बेटी Raha को लेकर गईं 'बुआ' Kareena Kapoor Khan के घर, रेनबो ड्रेस में क्यूट दिखीं लाडली

Shruti Haasan का BF Santanu Hazarika से हुआ ब्रेकअप, एक महीने से रह रहे हैं अलग?

Arti Singh ने 'फेरे' के लिए पहनी सॉफ्ट पिंक साड़ी, 'मंगलसूत्र व सिंदूर' रस्म के दौरान हुईं भावुक

Arti Singh ने अपनी विदाई में खुद ड्राइव की गाड़ी, भाई Krushna Abhishek भी हुए हैरान

क्रिकेटर Krunal Pandya ने दूसरे बेटे का किया वेलकम, हॉस्पिटल से न्यूबोर्न बेबी संग शेयर कीं फोटोज

Moushumi Chatterjee का दामाद से झगड़ा: एक्ट्रेस बेटी पायल के अंतिम संस्कार में भी नहीं हुई थीं शामिल

Nysa Devgan ने Akshay-Twinkle के बेटे Aarav संग की पार्टी, BFF Orry ने शेयर की डिनर-फन टाइम की फोटो 

Arti की शादी में Bipasha पिंक शरारा में दिखीं स्टनिंग, Yuvika-Devoleena भी खूबसूरत लुक में आईं नजर

Agastya Nanda ने अवॉर्ड शो में बहन Navya Naveli Nanda का गाउन किया फिक्स, वीडियो ने जीता दिल

Arti Singh अपनी ब्राइडल एंट्री के दौरान हुईं इमोशनल, 'भाभी' Kashmera Shah भी रोक नहीं पाईं अपने आंसू

Jasmin Bhasin-Aly Goni इसी साल करने वाले हैं शादी? एक्टर ने कहा- 'शायद कुछ हो सकता है'

Gautam Singhania की पूर्व पत्नी Nawaz Modi तलाक समझौते पर बोलीं- 'मैं बस 25 प्रतिशत हिस्सेदारी..'

Krushna Abhishek-Kashmera Shah ने मामा Govinda के Arti की शादी में शामिल होने पर दी प्रतिक्रिया

Arti Singh की शादी की पहली झलक आई सामने, रेड लहंगे और चूड़े में खूबसूरत दिखीं दुल्हनिया

एक महीने के हुए Priya Malik के बेबी बॉय Zorawar, न्यू मॉम ने बेटे के पहले फोटोशूट की दिखाई झलक