हाल ही में, दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर और उनकी सौतेली बहन अंशुला कपूर ने अपनी छोटी बहन खुशी को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। आइए दिखाते हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई भाई-बहनों की जोड़ियां हैं, जो हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और फैंस भी इन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं। खास बात ये है कि सितारों के साथ उनके भाई-बहन अक्सर स्पॉट होते रहते हैं, जिनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। इस लिस्ट में जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की दोनों बहनें अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) और खुशी कपूर भी शामिल हैं।
जान्हवी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं, तो वहीं उनकी सौतेली बहन अंशुला कपूर बॉलीवुड से कोसों दूर हैं और खुशी कपूर की बात करें, तो वह जल्द बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। 5 नवंबर 2022 को खुशी अपना 23वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर जान्हवी और अंशुला ने अपनी प्यारी बहन को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से खुशी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक प्यारा-सा नोट लिखा है।
खुशी और जान्हवी ने बहन अंशुला कपूर को दिया बर्थडे सरप्राइज, तो भाई अर्जुन ने शेयर किया भावुक नोट
दरअसल, 5 नवंबर 2022 को जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुशी की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह ग्रीन कलर के स्वेटर में नजर आ रही हैं। मिनिमल मेकअप के साथ खुले बालों में खुशी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा, ''मेरे सबसे पंसदीदा इंसान का आज जन्मदिन है। इस दुनिया की सबसे अच्छी लड़की, मेरी जिंदगी, मेरा दिल मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और आपको बहुत याद कर रही हूं। काश आप अभी मेरे साथ होतीं।''
वहीं, अंशुला ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और खुशी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक तस्वीर में जहां खुशी, अंशुला के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में खुशी बेहद फनी अंदाज में कैमरे के लिए पोज देती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अंशुला ने कैप्शन में लिखा, ''सभी की पसंदीदा और प्यारी खुशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। यह साल आपको वह सारी खुशी दे, जो आप चाहती हैं। आपको हमेशा ऐसे ही सबका प्यार मिलता रहे। आप बहुत अच्छी हैं और आपको हमेशा अच्छा मिलेगा। मैं आपको बहुत याद कर रही हूं। आई लव यू''
खुशी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ज़ोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज़' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। खुशी की अपकमिंग फिल्म पॉपुलर 'आर्चीज कॉमिक्स' सीरीज का इंडियन वर्जन है। इस फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी।
खैर, हम भी खुशी को उनके जन्मदिन की ढेरों बधाइयां देते हैं। फिलहाल, आपको जान्हवी और अंशुला द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।