हाल ही में, एक्ट्रेस काजोल को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके व्यवहार के चलते वह नेटिजंस के द्वारा ट्रोल कर दी गईं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। वह ‘बाजीगर’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘माई नेम इज खान’, ‘फना’, ‘प्यार तो होना ही था’ जैसी फिल्मों में अपनी प्रतिष्ठित भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। वह अपने पति अजय देवगन और बच्चों न्यासा व युग के साथ अपनी जिंदगी में खुश हैं।
वैसे, तो काजोल अपनी निजी जीवन को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं, लेकिन वह अक्सर अपने लुक्स और पर्सनैलिटी व व्यहार के चलते सुर्खियों में आ जाती हैं। कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। हाल ही में, एक बार फिर काजोल ट्रोल हो गईं और लोगों ने उन्हें ‘घमंडी’ तक कह दिया था।
(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ ने मनाया अपनी मां सुजैन का 70वां बर्थडे, सेलिब्रेशन में दिखी पूरी कैफ फैमिली)
दरअसल, 5 मई 2022 को काजोल को अपने एक दोस्त के साथ मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान कैफे से निकलते हुए देखा गया। आउटिंग के लिए अभिनेत्री ने साइड स्लिट्स के साथ ग्रे-ह्यूड फ्लोरल-प्रिंटेड आउटफिट पहना। अपने लुक को कैजुअल रखते हुए उन्होंने इसे एक हैंडबैग और एक सनग्लासेस के साथ एक्सेसराइज़ किया। इसके अलावा उन्होंने अपने बालों को लो पोनीटेल में बांधा हुआ है। वीडियो में काजोल कैफे से बाहर निकलीं और सीधे अपनी कार में बैठ गईं। यहां देखें वो वीडियो।
एक तरफ जहां काजोल के फैन्स को उनका सिंपल लुक पसंद आया, तो वहीं अभिनेत्री के व्यवहार से नाखुश नेटिज़न्स के एक वर्ग ने उन्हें मीडिया का अभिवादन नहीं करने पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। जहां एक यूजर ने लिखा, "इसमें किस बात का एटीट्यूड है", दूसरे ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "वह बहुत घमंडी हैं।" एक अन्य नेटिजन ने लिखा, "वह कभी फ्रेंडली नहीं थीं।" एक अन्य मे लिखा, “पैपराजियों के साथ अशिष्ट व्यवहार।” यहां देखें बाकी कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
(ये भी पढ़ें- सपना चौधरी पति वीर साहू संग हुईं रोमांटिक, प्यार भरे पल का वीडियो शेयर कर लिखा- 'दिल की धड़कन')
हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब काजोल को अपने व्यवहार की वजह से ट्रोल होना पड़ा है। इससे पहले, 5 अगस्त 2021 को काजोल ने अपना 47वां जन्मदिन अपने फैंस के साथ मनाया था, क्योंकि उनके फैंस उनके घर के बाहर केक लेकर खड़े हुए थे। एक्ट्रेस घर से बाहर निकलीं और उनकी शुभकामनाएं लीं, साथ ही केक भी काटा था। लेकिन उन्होंने फैन के द्वारा दिए गए केक को खाने से मना कर दिया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और नेटिज़न्स ने अभिनेत्री को असभ्य और घमंडी कहते हुए ट्रोल किया था।
(ये भी पढ़ें- सलमान खान की बहन अर्पिता की ईद पार्टी से नदारद रहीं कैटरीना, क्या विक्की कौशल हैं वजह?) फिलहाल, काजोल के इस व्यवहार पर आप क्या कहेंगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।