हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने अपने बेटे युग देवगन संग गुरुद्वारे से एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
गुरु नानक जयंती पर आज यानी 8 नवंबर 2022 को हर आम-ओ-खास व्यक्ति बड़े उत्साह के साथ गुरुद्वारे में आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच रहा है। हाल ही में, एक्ट्रेस काजोल ने भी गुरुद्वारे में मत्था टेका। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे युग देवगन भी थे। काजोल (Kajol) ने इस दौरान की एक फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है।
बता दें कि गुरु नानक जयंती हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। नानक सिखों के प्रथम गुरु हैं। इनके अनुयायी इन्हें नानक, नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह आदि नामों से सम्बोधित करते हैं। इस मौके पर सभी गुरुद्वारे जाकर नानक जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेते हैं। इस मौके पर काजोल ने भी अपने बेटे संग गुरुद्वारे में हाजिरी लगाई।
गुरु नानक जयंती के अवसर पर काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने बेटे युग के साथ नजर आ रही हैं। गुरुद्वारे के अंदर से शेयर की गई इस तस्वीर में मां-बेटे की जोड़ी को कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। इस मौके पर काजोल ने ऑफ-व्हाइट-ग्रीन सूट पहना था और सिर को मैचिंग दुपट्टे से ढक रखा था। वहीं, उनके बेटे युग ने व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहना था। इसके साथ युग ने अपने सिर पर ऑरेंज पगड़ी लगाई हुई थी। काजोल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "#गुरुनानक जयंती (स्टार और हैंडफोल्डेड इमोजी)।"
काजोल-अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन ने पहना 90 हजार का लहंगा, देखें तस्वीरें
बता दें कि काजोल ने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद साल 1999 में अजय देवगन से शादी की थी। कपल के दो बच्चे बेटी न्यासा देवगन और बेटा युग देवगन हैं। न्यासा का जन्म 20 अप्रैल 2003 को हुआ था। न्यासा के सात साल बाद युग का जन्म हुआ था।
इससे पहले, काजोल ने इंस्टाग्राम पर अपने भाई दूज समारोह की तस्वीरें साझा की थीं और लिखा था, "भाईदूज इतने लंबे समय के बाद ... पागलपन और ओरिजनल्स।" इस मौके पर उनके साथ उनकी मां तनुजा, बहन तनीषा और चचेरे भाई सम्राट, शरबानी और सुजॉय भी शामिल हुए थे।
जब न्यासा को नहीं पहचान पाए नेटिजंस, देखें वीडियो
वर्क फ्रंट की बात करें, तो काजोल को आखिरी बार साल 2021 में 'नेटफ्लिक्स' की फैमिली ड्रामा फिल्म 'त्रिभंगा' में देखा गया था। फिलहाल, उनके पास रेवती की फिल्म 'सलाम वेंकी' है, जो 9 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
फिलहाल, काजोल और युग की ये झलक आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।