दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार के आलीशान घर को देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार को अभिनय के साथ-साथ लग्जरी लाइफ जीने का भी शौक था। इस बात का अंदाजा उनके बेंगलुरू स्थित आलीशान घर को देखकर लगाया जा सकता है। तो चलिए आपको दिखाते हैं एक्टर का घर।

By Shalini Bajpai Last Updated: Oct 31, 2021 | 20:09:57 IST

कन्नड़ सिनेमा के चर्चित अभिनेता पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) का 29 अक्टूबर 2021 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अभिनेता ने बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। उनकी मौत से न केवल उनके परिवार को, बल्कि उनके फैंस और पूरी फिल्म इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है। एक्टर पुनीत ने फिल्म 'अप्पू' से अपने करियर की शुरुआत की थी, उसके बाद कभी उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा था। इंडस्ट्री में एंट्री के बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी थीं, जिससे उनके फैंस ने उन्हें 'पावरहाउस' नाम दिया था।

एक्टर पुनीत ने न केवल एक्टिंग की दुनिया में, बल्कि परोपकारी कार्यों, डांस और एंकरिंग की दुनिया में भी बहुत प्रसिद्धि हासिल की थी। अभिनेता पहली बार फिल्म 'प्रेमदा कनिके' में ऑन-स्क्रीन नजर आए थे, तब वह केवल छह महीने के थे। हालांकि, ज्यादातर लोग उन्हें शानदार एक्टिंग के लिए ही जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि, पुनीत को लग्जरी लाइफस्टाइल जीने का भी शौक था। एक्टर की जीवनशैली का अंदाजा बेंगलुरु में उनके शानदार घर को देखकर लगाया जा सकता है। लिविंग रूम हो या मास्टर बेडरूम, उनके घर का हर कोना बहुत कुछ बयां करता है। चलिए आपको दिखाते हैं एक्टर का खूबसूरत घर।

बेहद खूबसूरत है घर का प्रवेश द्वार

पुनीत राजकुमार और उनके भाई राघवेंद्र ने बेंगलुरु के सदाशिवनगर में अपने पिता डॉ राजकुमार के पुराने घर का पुनर्निर्माण कराया था। अभिनेता ने अपने घर के अंदरूनी हिस्सों को जितनी खूबसूरती से डिजाइन करवाया था, उतनी ही खूबसूरती से प्रवेश द्वार को भी डिजाइन करवाया था।

इमारत के सफेद रंग को ध्यान में रखते हुए पुनीत ने अपने प्रवेश द्वार को काले और सफेद रंग में रखने का फैसला किया था। उनके घर के गेट से अंदर प्रवेश करने के बाद, हरियाली से भरा एक विशाल लॉन देखा जा सकता है। अक्सर पुनीत इस हरे-भरे लॉन में वर्कआउट किया करते थे।

लिविंग रूम में भी रखा गया है 'ब्लैक एंड व्हाइट' की थीम का ध्यान

पुनीत राजकुमार साल 2017 में अपनी पत्नी अश्विनी और बेटियों द्रिथि और वंदिता के साथ, अपने नए घर में शिफ्ट हो गए थे। जिस दिन से अभिनेता ने अपने पुराने घर को फिर से बनाने के बारे में सोचा था, उसी दिन से उन्होंने ये सोचना शुरू कर दिया था कि, किस स्थान को किस प्रकार से खूबसूरत बनाना है। उनकी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए, लिविंग रूम को वेस्टर्न और ट्रेडिशनल स्टाइल के मिले-जुले रूप में बनाया गया था। इतना ही नहीं, लिविंग रूम में रखा फर्नीचर मॉडर्न डिजाइन और सोबर कलर का है।

अभिनेता के लिविंग रूम में दो सिंगल सीटर काले सोफे के अलावा, एक नरम सफेद सोफा भी रखा हुआ नजर आ रहा है, जिससे समझा जा सकता है कि, अभिनेता ने यहां पर भी काले और सफेद रंग की थीम को ध्यान में रखा था। जहां काले और सफेद का ये कॉम्बिनेशन लिविंग रूम को बहुत आकर्षक बना रहा है, वहीं कांच की टेबल और स्टाइलिश मिरर भी कमरे को मॉडर्न लुक दे रहे हैं। साइड टेबल पर एक्टर के पिता का एक फोटो फ्रेम रखा हुआ है, जो पिता के प्रति एक्टर के सम्मान को दिखाता है।

पुरानी रेस्टो-थीम पर बनाया गया है डाइनिंग एरिया

अन्य सेलिब्रिटी की तरह पुनीत राजकुमार के घर को भी बेस्ट इंटीरियर डिजाइनरों द्वारा डिजाइन किया गया है, जो कि उनकी सफलता और कड़ी मेहनत की कहानियों को बयां करता है। डाइनिंग एरिया को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि, यह पुरानी रेस्टो-थीम के साथ-साथ पूरे एरिया को एक बेहतरीन लुक देता है। डाइनिंग एरिया में रखी कुर्सियां जहां इसे बिल्कुल शाही लुक दे रही हैं, वहीं संगमरमर की फर्श इसके पूरक का काम कर रही है। ये सारी चीजें मिलकर डाइनिंग एरिया को पांच सितारा होटल के डाइनिंग रूम की तरह बना रही हैं।

(ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के शानदार घर: 'जलसा' से पेरिस में लग्जरी विला तक, देखें आलीशान घरों की तस्वीरें)

बड़े एरिया में बनाया गया है किचन 

एक्टर पुनीत राजकुमार का घर सदाशिवनगर के एक पॉश एरिया में स्थित है। इनके घर के आस-पास बहुत सारी आलीशान हवेली और घर भी हैं। अन्य कमरों की शांत और स्वच्छ थीम को ध्यान में रखते हुए, पुनीत राजकुमार ने अपने डिजाइनरों से किचन को पूरी तरह से सफेद रंग में रखने के लिए कहा था। किचन में दीवारों पर एक फूलदान, खिड़की और अलमारियां हैं। इन सभी खूबियों के साथ किचन काफी बड़ा और खूबसूरत बनाया गया है।

पुनीत राजकुमार और उनकी पत्नी अश्विनी के लिए एक मास्टर बेडरूम

एक्टर के मास्टर बेडरूम में एक किंग साइज बेड रखा हुआ है। इसके अलावा, पीच कलर की कमरे की दीवारें कमरे की सुंदरता को और बढ़ा रही हैं। पुनीत के मास्टर बेडरूम में बेड के पीछे दीवार पर एक यूनिक गोल्डन कलर का मिरर लगा है, जो बहुत कम घरों में ही देखने को मिलता है।

इतना ही नहीं, मास्टर बेडरूम में अभिनेता के बेड के बगल में एक टेबल लैंप रखी हुई है और छत से लटकते हुए अन्य लैंप भी नजर आ रहे हैं। सादे रंगों और सिंपल सी सजावट के साथ एक्टर का मास्टर बेडरूम बहुत सुंदर लग रहा है।

(ये भी पढ़ें-  शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का लग्जरी घर, देखें बेडरूम से लेकर मंदिर तक की यूनिक सजावट)

बच्चों के बेडरूम का कलर रखा गया है बिल्कुल लाइट

पुनीत राजकुमार ने अपनी बेटियों द्रिथि और वंदिता के बेडरूम में हल्के रंग के फर्नीचर रखने का फैसला किया था। इस बेडरूम में दोनों बेटियों के लिए अलग-अलग बेड हैं। इस रूम की दीवारें पीच और मिंट कलर के कॉम्बिनेशन से कलर की गई हैं। उनके कमरे के बाहर एक बड़ी बालकनी है। इसके अलावा, दोनों बेटियों के बेड के बीच एक कांच की टेबल रखी है। इस कमरे में लगे खूबसूरत पर्दे भी कमरे की सुंदरता को दोगुना कर रहे हैं। यह एक ऐसी जगह थी, जहां दिवंगत अभिनेता अपनी राजकुमारियों के साथ कुछ समय बिताया करते थे। कहने की बात नहीं है कि, उनकी बेटियां जीवन भर अपने पिता की कमी महसूस करेंगी।

बड़ा गेस्ट रूम

एक्टर पुनीत राजकुमार के घर में मेहमान के लिए भी एक अलग से कमरा बना है। इस कमरे में भी मॉडर्न फर्नीचर रखा गया है और रंगों का चुनाव भी बहुत अच्छा किया गया है। गेस्ट रूम को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि, यह कम से कम फर्नीचर के साथ बहुत बड़ा दिखता है। इसमें जॉ-ड्रॉपिंग मिरर के साथ एक स्टाइलिश ड्रेसिंग टेबल भी है। इस कमरे की डिजाइन ऐसी बनाई गई है कि, मेहमान ज्यादा से ज्यादा दिन तक यहां रुकना चाहेंगे। 

(ये भी पढ़ें-  सामंथा अक्किनेनी के घर की तस्वीरें: स्वीमिंग पूल से एक्ट्रेस को है बहुत लगाव, देखें फोटोज)

इसमें कोई दो राय नहीं है कि, एक्टर पुनीत राजकुमार ने अपने घर को बनवाने में हर छोटी से छोटी चीज का बहुत ध्यान रखा था। उन्होंने अपनी बेटियों के बेडरूम से लेकर गेस्ट रूम तक, हर कमरे की डिजाइन और कलर को बहुत सोच-समझकर चुना था। उनका घर वाकई बहुत खूबसूरत है। फिलहाल, आपको एक्टर का घर कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं और कोई जरूरी सुझाव हो तो अवश्य दें।

Shahid-Kareena के ब्रेकअप से 'जब वी मेट' की शूटिंग पर नहीं पड़ा कोई असर, Imtiaz Ali ने किया खुलासा

क्या Ranveer Singh ने बेबी के जन्म से पहले Deepika Padukone संग शादी की तस्वीरें IG से कर दीं डिलीट?

गुजरात मूल के अरबपति Umar Kamani ने मॉडल Nada Adelle संग की शादी, जिसमें खर्च हुए 209 करोड़ रुपए

Hrithik Roshan और John Abraham अपने स्कूल के दिनों की अनदेखी फोटो में यूनिफॉर्म पहने दिखे बेहद क्यूट

Isha Ambani ने Met Gala में रिपीट किया कमल वाला 'हाथपोचा' और फ्लोरल चोकर, 3डी ड्रेस में दिखीं सुंदर 

Met Gala 2024: Sudha Reddy ने पहना 83 करोड़ का आउटफिट, 180 कैरेट डायमंड हार से किया स्टाइल

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'