करीना कपूर ने बेटे तैमूर के प्री-बर्थडे बैश से शेयर की प्यारी तस्वीर, खूब मस्ती करते दिखे लाडले

हाल ही में, एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान के लिए रखे गए प्री-बर्थडे बैश की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें तैमूर काफी मस्ती करते दिख रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

By Pooja Shripal Last Updated: Dec 16, 2022 | 10:20:10 IST

बॉलीवुड के पावर कपल करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) 20 दिसंबर 2022 को 6 साल के हो जाएंगे। तैमूर के छठें बर्थडे से पहले कपल ने उनके लिए एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर कर इसकी झलक दिखाई है, जिसमें तैमूर काफी मस्ती करते भी दिख रहे हैं।

दरअसल, 15 दिसंबर 2022 को करीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे तैमूर की एक क्यूट फोटो शेयर की। फोटो में हम तैमूर को बाउंसी कैसल पर खेलते हुए देख सकते हैं। इसके साथ ही बेबो ने फोटो पर लिखा कि उनके बेटे के एक्सप्रेशंस बता रहे हैं कि उन्होंने पार्टी में खूब एंजॉय किया। करीना ने कैप्शन में लिखा था, "ठीक है, साफ तौर पर जाहिर हो रहा है कि पार्टी हिट थी। मेरे जेडी टिम।"

इसके अलावा, करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर एक फैमिली फोटो भी शेयर की, जिसमें वह अपने पति सैफ के साथ पोज़ दे रही थीं। इस दौरान ब्लैक कलर की फ्लेयर्ड ट्राउजर के साथ स्लीवलेस टॉप में वह हमेशा की तरह काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं सैफ ने डेनिम के साथ ब्लू कलर की शर्ट में अपने लुक को कैजुअल रखा था।

वैसे, इसमें कोई शक नहीं है कि करीना को अपने बच्चों तैमूर और जेह की झलकियां शेयर करना बहुत पसंद है। कुछ समय पहले, उन्होंने अपने बेटे तैमूर की पहली रॉक कॉन्सर्ट में भाग लेने वाली एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें तैमूर किसी स्टार से कम नहीं लग रहे थे। फोटोज में जहां करीना और सैफ एक जैसे लुक में ट्विनिंग करते दिख रहे थे, वहीं तैमूर भी सैफ-करीना को मैच करते हुए सेम टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में क्यूट लग रहे थे। वहीं, उनके बिखरे बाल उन्हें एक स्टार जैसा लुक दे रहे थे। जब करीना कपूर संग योगा करते दिखे थे छोटे नवाब, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी के लिए बता दें कि तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। ऐसे में इस साल तैमूर 6 साल के हो जाएंगे। पिछले दो सालों से सैफ और करीना कोरोना महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन में अपने लाडले का जन्मदिन अपने परिवार के साथ ही सेलिब्रेट कर रहे थे। हालांकि, इस बार जब हालात सामान्य है, तो कपल तैमूर के बर्थडे को ग्रैंड तरीके से मना सकता है। 

फिलहाल, आपको तैमूर के प्री-बर्थडे बैश की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा