करीना कपूर के बेटे जेह बड़े भाई तैमूर की हैं कार्बन कॉपी, इस तस्वीर में देखें सबूत

एक्ट्रेस करीना कपूर के छोटे जेह अपने बड़े भाई तैमूर अली खान की कार्बन कॉपी हैं। इसकी झलक आपको हम एक तस्वीर के जरिए दिखाते हैं।

By Kavita Gosainwal Last Updated: Aug 31, 2021 | 17:06:21 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) सभी मांओं के लिए एक प्रेरणा हैं। वह अपने काम के साथ-साथ अपने दोनों बेटों तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) और जहांगीर अली खान (जेह) के साथ अपनी मदरहुड जर्नी को खूब एंजाय कर रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने दोनों बेटों व पति सैफ अली (Saif Ali Khan) संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें कपल से ज्यादा उनके दोनों बच्चे लाइमलाइट बटोरते नजर आते हैं।

बीते कुछ दिनों में, तैमूर अली की तरह उनके छोटे भाई जेह की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं, जिन्हें देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि, जेह अपने बड़े भाई टिम पर गए हैं। आइए आपको इसका एक सबूत दिखाते हैं।

(ये भी पढ़ें: बचपन में बेटे तैमूर अली खान की कार्बन कॉपी थीं करीना कपूर, ये अनदेखी तस्वीर है सबूत)

दरअसल, बीते दिनों, करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान और दोनों बेटों के साथ मालदीव वेकेशन पर गई थीं। यहां पर एक्ट्रेस ने अपने लविंग हसबैंड सैफ का 51वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था और नन्हे जेह का भी अपने परिवार के साथ ये पहला वेकेशन था। हालांकि, पूरा परिवार इंडिया लौट आया है। 22 अगस्त 2021 को करीना कपूर को सैफ और दोनों बेटों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस मौके पर जेह का पहली बार पूरा चेहरा मीडिया के कैमरों मे कैद हुआ था। वह लाइट ब्लू कलर के आउटफिट में काफी क्यूट लग रहे थे। इस दौरान जेह अपने भाई तैमूर की कार्बन कॉपी लग रहे थे, क्योंकि तैमूर भी अपने 6 महीने में ऐसे ही दिखते थे। इसका सबूत आप नीचे तस्वीर में देख सकते हैं।

(ये भी पढ़ें: जब तैमूर अली खान को पहली बार घर लेकर आए थे करीना-सैफ, सामने आई खास पल की फोटो)

तैमूर अली खान अपने छोटे भाई जेह से बेहद प्यार करते हैं और इसकी झलक तब देखने को मिली थी, जब 9 मई 2021 को करीना कपूर ने अपने दोनों बेटों की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में देखा जा सकता है कि, तैमूर अपने छोटे भाई जेह को अपनी गोद में लेकर बैठे हुए हैं। इस दौरान जेह भी बड़े आराम से टिम की गोद में सो रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों भाईयों का प्यार साफ झलक रहा है। इस तस्वीर को फैंस ने खूब पसंद किया था।

इसके अलावा, करीना ने सोशल मीडिया पर तैमूर और जेह की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों के साथ उनके पापा सैफ अली खान भी नजर आ रहे थे। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, तैमूर और सैफ नन्हे जेह के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस दौरान करीना ने अपने बेटे जेह का चेहरा इमोटिकॉन से छिपा दिया था।

(ये भी पढ़ें: सैफ और करीना की नेट वर्थ जान दातों तले दबा लेंगे उंगली, सिर्फ पटौदी हाउस की कीमत है इतनी)

बताते चलें कि, करीना कपूर ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से साल 2012 में शादी रचाई थी। शादी के करीब 4 साल बाद 2016 में उन्होंने बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था। इसके बाद 21 फरवरी 2021 को करीना और सैफ अपने दूसरे बेटे जेह के माता-पिता बने। तैमूर जहां जन्म के बाद से ही सोशल मीडिया सेंसेशन बने हुए हैं। वहीं, जन्म के कुछ दिनों तक तो जेह की फोटो एक्ट्रेस ने नहीं शेयर की थी, लेकिन अब करीना ने खुद अपने बेटे की फोटो शेयर करनी शुरू कर दी है। हालांकि, वह उसका चेहरा छुपाने की कोशिश करती हैं।

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, जेह अपने बड़े भाई तैमूर की कार्बन कॉपी हैं। तो आपकी इस पर क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें। 

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना

Asim Riaz ने Himanshi Khurana से ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की रोमांटिक फोटो

दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' सड़क पर भंडारा करने पर हुईं अरेस्ट! पुलिस ने कहा- 'उन्होंने मिसबिहेव किया'

मिलिए Aditi Rao Hydari के पूर्व पति Satyadeep Misra से, जिन्होंने Masaba Gupta से की है दूसरी शादी

Rubina Dilaik ने जुड़वा बेटियों के जन्म के बाद पति Abhinav संग इंटीमेट पलों को याद करने की कही बात

Aditya Roy Kapur देर रात Shraddha Kapoor के घर के बाहर हुए स्पॉट, फैंस बोले- 'क्या वे साथ हैं?'

Neha Dhupia ने एक इवेंट में Nushrratt Bharuccha को किया नजरअंदाज, नेटिजंस ने सुनाई खरी-खोटी

SRK ने 'KKR' के मैच में शामिल होने पर की बात, अपने अगले प्रोजेक्ट पर कहा- 'थोड़ा रेस्ट कर सकता हूं'

Anushka Sharma के 36वें बर्थडे की झलकियां: स्वादिष्ट पेस्ट्री से शानदार डेकोरेशन तक, सबकुछ था शानदार

Dhanush से तलाक के बाद Aishwarya Rajinikanth ने खरीदा आलीशान घर, पिता Rajinikanth को कराया विजिट

Hema Malini-Dharmendra ने फिर से की शादी, Sunny-Bobby पार्टी में नहीं हुए शामिल, सूत्र ने बताई वजह

Arti Singh 'विदाई' के दौरान फूट-फूटकर रोती आईं नजर, 'भाभी' Kashmera Shah से गले मिलकर हुईं विदा