करीना कपूर ने बताया- अचानक सिजेरियन से पैदा हुए थे तैमूर, 14 दिनों तक नहीं हुआ था ब्रेस्ट मिल्क

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी किताब 'प्रेग्नेंसी बाइबिल' में बेटे तैमूर अली खान के जन्म के दौरान हुई समस्याओं पर बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

By Rinki Tiwari Last Updated: Aug 11, 2021 | 11:34:54 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) बतौर लेखक अपनी किताब ‘प्रेग्नेंसी बाइबिल’ से डेब्यू कर चुकी हैं। उनकी किताब 9 अगस्त 2021 को लॉन्च हुई। करीना ने अपनी इस किताब में अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह की प्रेग्नेंसी की यात्रा के बारे में बात की है। उनकी इस किताब में उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़े कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं, जिसमें से एक करीना के बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का अचानक सिजेरियन के जरिए जन्म होना है।

जी हां, 20 दिसंबर 2016 को करीना कपूर और सैफ अली खान के घर में जन्मे तैमूर अली खान की डिलीवरी अचानक सिजेरियन के जरिए करनी पड़ी थी, जिसके बारे में एक्ट्रेस ने विस्तार से अपनी किताब में बताया है। उन्होंने यहां तक कहा है कि, उन्होंने तैमूर को उनके जन्म के 14 दिनों से ज्यादा समय तक अपना दूध भी नहीं पिलाया था। हालांकि, जेह के जन्म के दौरान ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ।

(ये भी पढ़ें- सबा अली खान ने भाई सैफ और भाभी का किया समर्थन, बेटे का नाम 'जहांगीर' रखने पर हो रही ट्रोलिंग)

करीना कपूर ने इस बारे में बताते हुए लिखा है, ‘तैमूर अचानक सिजेरियन से हुआ था। उस दौरान मेरे पास सचमुच 14 दिनों से अधिक समय से दूध (ब्रेस्ट मिल्क) नहीं था। मैं पूरी तरह से सूख चुकी थी। मेरी मां और मेरी नर्स मेरे अगल-बगल मंडरा रहे थे, मेरे ब्रेस्ट को दबा रहे थे और सोच रहे थे कि, आखिर ‘ऐसा’ (ब्रेस्ट मिल्क) क्यों नहीं हो रहा था।’

हालांकि, जेह के जन्म के दौरान ऐसा नहीं था। इस बारे में बताते हुए करीना ने कहा है, ‘जेह के जन्म के दौरान मेरा फ्लो बेहतर था और मैंने उसे अपने बेटे का पालन-पोषण करने के लिए मैनेज किया। मैं उसे स्तनपान कराना स्वीकार किया और इसे कुछ हफ्तों के लिए विशेष रूप से करना मुझे एक उपलब्धि की तरह लगा।’

(ये भी पढ़ें- सैफ-करीना ने दूसरे बेटे का नाम रखा है 'जहांगीर', एक्ट्रेस ने अपनी किताब में किया खुलासा)

करीना कपूर के दूसरे बेटे के नाम का खुलासा

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान सोशल मीडिया सेंसेशन हैं, लेकिन अपने दूसरे बेटे को कपल ने लाइमलाइट से दूर रखा है। हालांकि, करीना ने अपनी किताब में न केवल अपने बेटे की झलक दिखाई है, बल्कि उसका नाम भी बताया है। एक्ट्रेस ने अपने दूसरे बेटे का नाम ‘जहांगीर’ रखा है, जिसके चलते उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। दरअसल, जहांगीर (अकबर के बेटे) एक मुगल शासक थे, जिन्होंने सिख गुरु अर्जन का कत्ल किया था।

जानकारी के लिए बता दें कि, करीना कपूर ने अपने दूसरे बेटे जेह को 21 फरवरी 2021 को जन्म दिया था। हालांकि, एक्ट्रेस और उनके पति सैफ ने ये फैसला लिया है कि, वो अपने दूसरे बेटे को लाइमलाइट से दूर रखेंगे। यही वजह है कि, करीना जब भी सोशल मीडिया पर अपने दूसरे बेटे की तस्वीरें शेयर करती हैं, तो रणनीतिक रूप से उसका चेहरा ढक देती हैं।

(ये भी पढ़ें- सैफ और करीना की नेट वर्थ जान दातों तले दबा लेंगे उंगली, सिर्फ पटौदी हाउस की कीमत है इतनी)

फिलहाल, करीना कपूर खान की किताब को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वैसे, करीना के इस अनुभव पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Shahid-Kareena के ब्रेकअप से 'जब वी मेट' की शूटिंग पर नहीं पड़ा कोई असर, Imtiaz Ali ने किया खुलासा

क्या Ranveer Singh ने बेबी के जन्म से पहले Deepika Padukone संग शादी की तस्वीरें IG से कर दीं डिलीट?

गुजरात मूल के अरबपति Umar Kamani ने मॉडल Nada Adelle संग की शादी, जिसमें खर्च हुए 209 करोड़ रुपए

Hrithik Roshan और John Abraham अपने स्कूल के दिनों की अनदेखी फोटो में यूनिफॉर्म पहने दिखे बेहद क्यूट

Isha Ambani ने Met Gala में रिपीट किया कमल वाला 'हाथपोचा' और फ्लोरल चोकर, 3डी ड्रेस में दिखीं सुंदर 

Met Gala 2024: Sudha Reddy ने पहना 83 करोड़ का आउटफिट, 180 कैरेट डायमंड हार से किया स्टाइल

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'