करिश्मा तन्ना BF वरुण बंगेरा संग जल्द करेंगी शादी! वेडिंग और संगीत की तारीख का हुआ खुलासा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Dec 14, 2021 | 18:52:43 IST

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से लगातार शादी की खबरें सामने आ रही हैं। श्रद्धा आर्या, अंकिता लोखंडे के बाद अब टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) भी इस लिस्ट में शामिल होने वाली हैं। हालांकि, अभिनेत्री अपने निजी जीवन को प्राइवेट रखने के लिए जानी जाती है, लेकिन खबरें आ रही हैं कि, अभिनेत्री जल्द ही मुंबई के बिजनेसमैन व अपने कथित बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। 

कुछ महीने पहले, 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट से पता चला था कि, करिश्मा तन्ना ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ एक प्राइवेट सेरमनी में सगाई कर ली थी। जबकि, दोनों ने इस बारे में कोई भी पुष्टि नहीं की थी। लेकिन, करिश्मा ने एक केक के टुकड़े की फोटो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए प्लेट पर ''बधाई'' लिखी थी, जिससे इन अफवाहों को पुष्टि के तौर पर देखा जा रहा था।

वहीं, अब 'ई-टाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, करिश्मा तन्ना अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ 5 फरवरी 2022 को मुंबई में शादी के बंधन में बंध जाएंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि, शादी से पहले की रस्में 4 फरवरी 2022 से शुरू होंगी, मेहंदी और संगीत समारोह का आयोजन होगा, अगले दिन हल्दी व शादी होगी। यह जोड़ा 6 फरवरी, 2022 को अपने दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित करेगा।

(ये भी पढ़ें- शादी के बंधन में बंधीं अंकिता लोखंडे, पति विक्की जैन को वरमाला पहनाते तस्वीरें आईं सामने)

करिश्मा तन्ना के एक करीबी सूत्र ने उनकी आगामी शादी के बारे में कुछ बातें बताईं और साझा किया कि, करिश्मा और वरुण कैसे मिले थे। पोर्टल के सूत्रों की मानें तो, "करिश्मा अपनी शादी की डीटेल के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं, वह अपने निजी जीवन पर अनुचित ध्यान नहीं देना चाहती हैं। वह चाहती हैं कि, यह सिर्फ एक पूरे परिवार और दोस्तों का के बीच संपन्न हो। करीब डेढ़ साल पहले दोनों एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे। यहीं से दोनों को प्यार हुआ था और तब से दोनों डेटिंग कर रहे हैं।"

हालांकि, 14 नवंबर 2021 को जब करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की सगाई की खबरें सुर्खियों में आईं, तो उनके कॉमन फ्रेंड सुवेद ने अपने इंस्टा हैंडल पर कपल की एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में हम कपल को एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए देख सकते हैं। इसके साथ सुवेद ने लिखा था, “दो दिल एक धड़कन, दो शरीर एक आत्मा। मेरे आदमी और मेरी केटी (करिश्मा तन्ना) को बधाई।" उन्होंने ये भी लिखा, "अफवाहें अब बंद होंगी।” इससे साफ है कि, करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की असल में सगाई हो चुकी है।

(ये भी पढ़ें- दिलीप जोशी की बेटी नियति ने शादी में ग्रे-बालों को किया फ्लॉन्ट, दुल्हनों के लिए बनीं प्रेरणा)

2015 में 'पीटीआई' के साथ एक साक्षात्कार में करिश्मा तन्ना ने शादी करने के बारे में अपने विचारों का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि, वह अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं, क्योंकि शादी कहीं नहीं चल रही है। अभिनेत्री ने कहा था, "अभी, हम बहुत मेहनत कर रहे हैं ... शादी भाग नहीं रही है। यह हमारे लिए अंतिम बात नहीं है, ऐसा नहीं है कि, शादी हमारे रिश्ते को परिभाषित करेगी। हम एक प्रतिबद्ध रिश्ते में हैं और एक खुशहाल जगह पर हैं। चलो देखें कि, हमारे लिए भविष्य क्या है... शादी करने के लिए पर्याप्त समय निकालने की जरूरत है, क्योंकि यह एक दिन की बात नहीं है।"

खैर, हम सभी इंतजार कर रहे हैं कि करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा जल्द ही शादी कर लें। तो क्या आप भी इस दिन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Ekta Kapoor जल्द ही सरोगेसी के जरिए दूसरी बार बनेंगी मां! उनका बेटा चाहता है एक भाई या बहन: रिपोर्ट

Surbhi Chandna ने अपने 'चूड़ा वधना' रस्म की झलकियां कीं शेयर, इमोशनल दिखीं एक्ट्रेस

Mithun Chakraborty ने Salman Khan की शादी के बारे में की भविष्यवाणी, कहा- 'गारंटी देता हूं वो..'

Rajkummar Rao की नेट वर्थ: जानें उनके Shah Rukh इंस्पायर्ड घर से कार-बाइक्स और फीस तक के बारे में

Sonakshi Sinha से 'सेट पर अपने रवैये' के लिए रोस्ट हुईं Sharmin Segal, बोलीं- 'औकात गिराती हो..'

Sonakshi Sinha ने किसिंग-इंटीमेट सीन न करने पर रखी अपनी बात, कहा- 'मैं ऐसा करने में सहज नहीं हूं..'

Katrina की प्रेग्नेंसी रूमर्स को फिर मिली हवा, नेटिजन ने कोट के नीचे बेबी बंप छिपाने का किया दावा

Angad Bedi ने Neha Dhupia के पैरेंट्स से तब मांगा था उनका हाथ, जब किसी और को डेट कर रही थीं एक्ट्रेस

रूमर्ड लवबर्ड्स Suhana Khan और Agastya Nanda नाइट-आउट पर हुए स्पॉट, कैजुअल लुक में आए नजर

क्या Aayush Sharma लेने वाले थे Salman Khan की बहन Arpita Khan से तलाक? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Ankita Lokhande मां बनने के बाद Alia की पेरेंटिंग स्टाइल को करेंगी फॉलो, कहा- 'बच्चे तो होंगे ही'

Kajal Aggarwal अपनी नई तस्वीर में नहीं आ रहीं पहचान, नेटिजंस ने किया बुरी तरह ट्रोल

Ali Fazal ने 'हीरामंडी' के लिए की प्रेग्नेंट वाइफ Richa Chadha की तारीफ, कहा- 'मैं बहुत लकी हूं...'

Gauahar Khan-Zaid Darbar ने मनाया बेटे Zehaan का पहला बर्थडे, जंगल थीम्ड बैश की झलकियां आईं सामने

क्या Abdu Rozik की वेडिंग अनाउंसमेंट है महज प्रैंक? उनके करीबी दोस्त Shiv Thakare ने दी प्रतिक्रिया

Samarth Jurel से ब्रेकअप के बाद Elvish Yadav को डेट कर रहीं Isha Malviya? एक्ट्रेस ने कही ये बात

Ranveer Singh ने एक इवेंट में पहनी व्हाइट हील्स, नेटिजन ने कहा- 'शायद दीपिका की होगी'

Sonakshi Sinha के सी-फेसिंग होम की इनसाइड झलकियां: विंटेज फर्नीचर से आर्ट स्टूडियो तक, सब है शानदार

Akash Ambani की पत्नी Shloka Mehta बेटी Veda की तरह बेड पर जंप करती आईं नजर, बहन Diya भी दिखीं साथ

Dalljiet Kaur ने दूसरे पति Nikhil Patel से अलगाव की अफवाहों के बीच फ्लॉन्ट किया सिन्दूर