करवा चौथ और हरियाली तीज में क्या है अंतर? पति के लिए ही रखे जाते हैं दोनों व्रत

करवा चौथ और हरियाली तीज दोनों ही शादीशुदा महिलाओं का व्रत है। बहुत से लोग इसे एक ही मानते हैं, लेकिन दोनों में काफी अंतर है। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

By Shivakant Shukla Last Updated: Oct 12, 2022 | 15:28:01 IST

हमने छोटी उम्र से ही अपनी मम्मियों को करवा चौथ का त्योहार मनाते देखा है। यह सबसे चुनौतीपूर्ण उपवासों में से एक है और हम करवा चौथ पर अपनी मां को परेशान करने की हिम्मत भी नहीं करते, क्योंकि वह  पानी की एक बूंद पिए बिना ये व्रत रखती हैं। हम सभी को आश्चर्य होता है कि वह इतना कठिन उपवास कैसे पूरा करती हैं, लेकिन वह हमेशा कहती हैं कि यह व्रत उनके लिए एक सौभाग्य है।

करवा चौथ एक ऐसा व्रत है, जिसे पूरे भारत में हिंदू महिलाओं द्वारा बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। हालांकि, कई लोग इसे अक्सर 'हरियाली तीज' समझकर भ्रमित होते हैं। बहुत से लोग सोचते हैं कि यह वही व्रत है, जिसे महिलाएं अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए रखती हैं, लेकिन वास्तव में इसे अलग-अलग कारणों से मनाया जाता है। आइए आपको बताते हैं कि करवा चौथ, हरियाली तीज से कैसे अलग है?

(ये भी पढ़ें: करवा चौथ के रस्म-रिवाज इस त्योहार को बनाते हैं और भी खास, जानें व्रत से जड़ी कुछ खास बातें)

हरियाली तीज और करवा चौथ का इतिहास

भारतवासी सदियों पुराने चले आ रहे रीति-रिवाजों में हमेशा विश्वास करते हैं। हमारी दादी और नानी ने हमें तीज और करवा चौथ की कहानियां भी सुनाई हैं, जो हमारे धर्म में हमारे विश्वास को और बढ़ाती हैं। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन के लिए सावन के महीने में तीज मनाई जाती है। 108 पुनर्जन्मों के बाद पार्वती माता का अंततः पृथ्वी पर भगवान शिव के साथ मिलन हुआ था और उन्होंने (भगवान शिव) इस दिन पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।

वहीं, करवा चौथ के पीछे कई कहानियां प्रचलित हैं। हालांकि, करवा चौथ की प्रसिद्ध कहानी रानी वीरवती की है, जो अपने सात भाइयों की इकलौती बहन थीं। करवा चौथ के दिन रानी वीरवती अपने माता-पिता के घर गईं, जहां वह चांद के निकलने का इंतजार कर रही थीं, ताकि वह अपना उपवास तोड़ सकें। हालांकि, उनके भाइयों ने एक मज़ाक करने का फैसला किया और एक पीपल के पेड़ पर दर्पण लगाकर उन्हें बरगलाया, जिसे वीरवती ने चंद्रमा समझकर अपना व्रत खोल दिया। 

वीरवती ने जैसे ही खाना खाया, उन्हें तुरंत ही अपने पति के निधन की खबर मिली। वह अपने घर की ओर दौड़ीं और मन ही मन देवी पार्वती से प्रार्थना करती रहीं, जो कुछ देर बाद उनके सामने प्रकट हुईं। माता पार्वती ने रानी वीरवती को उनके भाइयों की चाल के बारे में बताया। वीरवती ने क्षमा मांगी और वादा किया कि वह बिना खाए-पिए उपवास रखेंगी, जिसके बाद देवी पार्वती ने उनके पति को जीवनदान दिया।

करवा चौथ और हरियाली तीज में निभाई जाने वाली परंपराएं

करवा चौथ पर एक पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए सुबह से लेकर चंद्रमा के उदय होने तक बिना कुछ खाए-पिए निर्जला व्रत रखती है। हालांकि, जब एक महिला तीज का व्रत रखती है, तो वह अगली सुबह तक कुछ नहीं खाती-पीती है। महिला अगले दिन पूजा-पाठ करने के बाद अपना व्रत खोलती है।

(ये भी पढ़ें: करवा चौथ 2022: महिलाएं सरगी की थाली में जरूर रखें ये 5 चीजें, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त)

करवा चौथ और हरियाली तीज किस महीने में मनाई जाती है?

हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार, करवा चौथ का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। वहीं. हरियाली तीज श्रावण मास में मनाई जाती है। ये दोनों त्योहार कितने ही अलग क्यों न हों, लेकिन इन्हें महिलाओं द्वारा अपने परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिए ही मनाया जाता है। इन व्रतों में वे नए कपड़े पहनती हैं, अपने हाथों को मेहंदी से सजाती हैं और अपने परिवार के सुखी व समृद्ध जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं।

(ये भी पढ़ें: इस करवा चौथ पर इन 14 तरीकों से अपनी मेहंदी डिज़ाइन में आप छुपा सकती हैं अपने पति का नाम)

तो ये हैं हिंदू धर्म के दो प्रमुख उपवास 'करवा चौथ' और 'हरियाली तीज', जो विवाहित महिलाओं के जीवन के अत्यधिक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक हैं। आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Shahid-Kareena के ब्रेकअप से 'जब वी मेट' की शूटिंग पर नहीं पड़ा कोई असर, Imtiaz Ali ने किया खुलासा

क्या Ranveer Singh ने बेबी के जन्म से पहले Deepika Padukone संग शादी की तस्वीरें IG से कर दीं डिलीट?

गुजरात मूल के अरबपति Umar Kamani ने मॉडल Nada Adelle संग की शादी, जिसमें खर्च हुए 209 करोड़ रुपए

Hrithik Roshan और John Abraham अपने स्कूल के दिनों की अनदेखी फोटो में यूनिफॉर्म पहने दिखे बेहद क्यूट

Isha Ambani ने Met Gala में रिपीट किया कमल वाला 'हाथपोचा' और फ्लोरल चोकर, 3डी ड्रेस में दिखीं सुंदर 

Met Gala 2024: Sudha Reddy ने पहना 83 करोड़ का आउटफिट, 180 कैरेट डायमंड हार से किया स्टाइल

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'