अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने ने मुंबई के वर्ली में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। हाल ही में, उनके डिजाइनर अपूर्वा श्रॉफ ने घर के इंटीरियर के बारे में बात की है।
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) वर्तमान में अपने सक्सेसफुल प्रोफेशनल लाइफ का आनंद ले रही हैं। उनकी लेटेस्ट वेब सीरीज 'द फेम गेम' को हर तरफ से सराहना मिली है। उन्होंने पर्दे पर जोरदार वापसी की है और ऐसा लगता है जैसे उन्होंने इंडस्ट्री से कभी दूरी ही नहीं बनाई थी। निजी जीवन में माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ श्रीराम नेने ने हाल ही में, मुंबई के वर्ली में एक घर खरीदा है।
कथित तौर पर कपल ने 12.5 लाख प्रति माह रुपये के किराए के साथ एक बड़ा अपार्टमेंट लीज पर खरीदा है। ये अपार्टमेंट 29वीं मंजिल पर है, जो कि 5500 वर्ग फुट में फैला है। उन्होंने 45 दिनों में जगह का नवीनीकरण के लिए कहा है। अपार्टमेंट के इंटीरियर डिजाइनर अपूर्वा श्रॉफ ने 'पिंकविला' से बातचीत में माधुरी दीक्षित और डॉ श्रीराम नेने के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने सजावट के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि, "ईमानदारी से कहूं तो, मुझे आश्चर्य हुआ कि, वे कितने जमीन से जुड़े थे और उनके अनुरोध कितने व्यावहारिक थे। इस तरह की एकमात्र बाधा टाइम लाइन की थी। समय की एक बड़ी बाधा होने के साथ-साथ, एक और चुनौती उनको रंगों के साथ प्रयोग करने के लिए राजी करना था।”
(ये भी पढ़ें- एक्टर गगन अरोड़ा ने GF मुदिता के साथ रचाई शादी, वेडिंग फोटोज शेयर कर लिखा प्यारा नोट)
जब उनसे पूछा गया कि, उन्होंने पूरे डिजाइन की योजना कैसे बनाई और इसकी तैयारी करते समय उन्होंने क्या ध्यान रखा, तो युवा डिजाइनर ने साझा किया कि, स्टार कपल अपने अपार्टमेंट का एक शांत, सरल और त्वरित बदलाव चाहता था। उन्होंने कहा कि, "संक्षिप्त रूप से स्टार जोड़े के नए घर को एक त्वरित बदलाव देना था। वर्ली हाई राइज की 29वीं मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट में रात के समय नीचे से जगमगाते शहर का शानदार नजारा दिखाई देता है और दिन के दौरान सभी दिशाओं से प्रकाश की पर्याप्त मात्रा में फ़िल्टरिंग होती है।"
(ये भी पढ़ें- 'मिस यूनिवर्स' हरनाज़ कौर संधू का अंबानी के 'फाउंटेन ऑफ जॉय' में हुआ भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें)
बातचीत में आगे बढ़ते हुए डिजाइनर अपूर्वा ने कहा कि, मुख्य लक्ष्य स्टार जोड़े की भव्यता, बहुमुखी प्रतिभा और ग्लैमर को उनके घर में प्रतिबिंबित करना था, ताकि यह उनके व्यक्तित्व को प्रदर्शित करे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने काम की कुछ झलकियां शेयर की हैं। यहां देखें।
(ये भी पढ़ें- डिंपी गांगुली तीसरी बार बनने वाली हैं मां, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर की शेयर)
फिलहाल, यह बात तो साफ है कि, माधुरी दीक्षित का नया निवास काफी भव्य है। वैसे, इस बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।