मौनी रॉय के अफेयर्स: मोहित रैना से पुलकित सम्राट तक, इन सितारों संग जुड़ चुका है एक्ट्रेस का नाम

बिजनेसमैन सूरज नांबियार संग शादी के बंधन में बंधीं एक्ट्रेस मौनी रॉय का नाम कई सितारों के साथ जुड़ चुका है। आइए आपको उनके कथित अफेयर के बारे में बताते हैं।

By Rinki Tiwari Last Updated: Jan 27, 2022 | 18:16:53 IST

टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने ग्लैमर से लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) वर्तमान समय में अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ 27 जनवरी 2022 को गोवा में शादी के बंधन में बंधीं। मौनी रॉय भले ही अब हमेशा के लिए सूरज नांबियार की हो गई हैं, लेकिन एक वक्त था, जब उनका नाम कई अभिनेताओं के साथ जोड़ा गया था। आइए आपको उनके कथित एक्स बॉयफ्रेंड्स के बारे में बताते हैं।

1. मोहित रैना

मशहूर सीरियल ‘देवों के देव.. महादेव’ में सती का किरदार निभा चुकीं मौनी रॉय का नाम उनके को-स्टार व महादेव के रोल से सुर्खियां बटोर चुके अभिनेता मोहित रैना के साथ जोड़ा जा चुका है। दोनों को अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता था। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी। एक रिपोर्ट में कहा गया था कि, साल 2018 में कपल का ब्रेकअप हो गया था।

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने पति सूरज संग शादी की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर, सिंदूर रस्म पूरा करता दिखा कपल)

2. गौरव चोपड़ा

मौनी रॉय और ‘उतरन’ फेम गौरव चोपड़ा के बीच अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। यहां तक कि, मौनी ने गौरव संग अपने रिश्ते को आधिकारिक भी कर दिया था और दोनों करीब 2 सालों तक रिश्ते में भी रहे थे। मौनी, गौरव संग शादी भी करने वाली थीं, लेकिन साल 2017 में उनका ब्रेकअप हो गया था। दोनों में से किसी ने भी ब्रेकअप की वजह का खुलासा नहीं किया था। दोनों को साथ में सीरियल ‘पति पत्नी और वो’ में देखा गया था।

3. अयान मुखर्जी

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आने वालीं मौनी रॉय का नाम इस फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ भी जोड़ा जा चुका है। मौनी और अयान को अक्सर एक-दूसरे के साथ देखा जाता था। हालांकि, उन्होंने कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया और हमेशा एक-दूसरे को दोस्त बताया है।

4. पुलकित सम्राट

पुलकित सम्राट और मौनी रॉय ने ‘क्योंकि.. सास भी कभी बहू थी’ में एक-दूसरे के साथ काम किया था और यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री ने उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई थी।

5. सूरज नांबियार

(ये भी पढ़ें- कौन हैं मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार? जिस पर आ गया 'नागिन' फेम एक्ट्रेस का दिल)

मौनी रॉय का नाम दुबई बेस्ड बैंकर सूरज नांबियार के साथ साल 2019 से जोड़ा जा रहा है। मौनी को हमेशा मुंबई से दुबई आते-जाते देखा गया। हालांकि, उन्होंने कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। लेकिन अब एक्ट्रेस सूरज संग अपने जीवन के नए चैप्टर की शुरुआत कर चुकी हैं।

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने पति के नाम की मेहंदी की फ्लॉन्ट, सूरज नांबियार संग फोटो शेयर कर कही दिल की बात)

फिलहाल, मौनी रॉय और सूरज नांबियार अपनी जिंदगी के नए फेज की शुरुआत कर चुके हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Priyanka Chopra ने Nick के साथ कल्चरल डिफरेंस पर की बात, बताया किस चीज को सीखने में हुई थी मुश्किल

मिलिए भारत की सबसे अमीर फीमेल यूट्यूबर से, जिसने शेफ बनने के लिए छोड़ दी थी टीचिंग, जानें नेट वर्थ

'Bigg Boss 13' फेम Mahira Sharma ने खरीदी जेट-ब्लैक कलर की ब्रांड न्यू स्वैंकी कार, जानें कीमत

अंबानी फैमिली ने Anant-Radhika के लिए 'स्टोक पार्क' में रखी प्राइवेट पार्टी, ये सेलेब्स हुए शामिल

न्यू ब्राइड Arti Singh ने फ्लॉन्ट किया 'सिंदूर-मंगलसूत्र', Shehnaaz Gill संग की वीडियो कॉल

Alia Bhatt बेटी Raha को लेकर गईं 'बुआ' Kareena Kapoor Khan के घर, रेनबो ड्रेस में क्यूट दिखीं लाडली

Shruti Haasan का BF Santanu Hazarika से हुआ ब्रेकअप, एक महीने से रह रहे हैं अलग?

Arti Singh ने 'फेरे' के लिए पहनी सॉफ्ट पिंक साड़ी, 'मंगलसूत्र व सिंदूर' रस्म के दौरान हुईं भावुक

Arti Singh ने अपनी विदाई में खुद ड्राइव की गाड़ी, भाई Krushna Abhishek भी हुए हैरान

क्रिकेटर Krunal Pandya ने दूसरे बेटे का किया वेलकम, हॉस्पिटल से न्यूबोर्न बेबी संग शेयर कीं फोटोज

Moushumi Chatterjee का दामाद से झगड़ा: एक्ट्रेस बेटी पायल के अंतिम संस्कार में भी नहीं हुई थीं शामिल

Nysa Devgan ने Akshay-Twinkle के बेटे Aarav संग की पार्टी, BFF Orry ने शेयर की डिनर-फन टाइम की फोटो 

Arti की शादी में Bipasha पिंक शरारा में दिखीं स्टनिंग, Yuvika-Devoleena भी खूबसूरत लुक में आईं नजर

Agastya Nanda ने अवॉर्ड शो में बहन Navya Naveli Nanda का गाउन किया फिक्स, वीडियो ने जीता दिल

Arti Singh अपनी ब्राइडल एंट्री के दौरान हुईं इमोशनल, 'भाभी' Kashmera Shah भी रोक नहीं पाईं अपने आंसू

Jasmin Bhasin-Aly Goni इसी साल करने वाले हैं शादी? एक्टर ने कहा- 'शायद कुछ हो सकता है'

Gautam Singhania की पूर्व पत्नी Nawaz Modi तलाक समझौते पर बोलीं- 'मैं बस 25 प्रतिशत हिस्सेदारी..'

Krushna Abhishek-Kashmera Shah ने मामा Govinda के Arti की शादी में शामिल होने पर दी प्रतिक्रिया

Arti Singh की शादी की पहली झलक आई सामने, रेड लहंगे और चूड़े में खूबसूरत दिखीं दुल्हनिया

एक महीने के हुए Priya Malik के बेबी बॉय Zorawar, न्यू मॉम ने बेटे के पहले फोटोशूट की दिखाई झलक