हाल ही में, अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें कांजीवरम साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।
बी-टाउन की गॉर्जियस गर्ल मौनी रॉय (Mouni Roy) शादी के बाद से ही फुल-ऑन नई-नवेली दुल्हन के गोल्स दे रही हैं। कभी शादी के बाद फर्स्ट पारंपरिक लुक से, तो कभी हनीमून लुक से, वह अपने हर अवतार से लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस, शादीशुदा महिला के रूप में गोल्डन कांजीवरम साड़ी के साथ अपना मलयाली लुक फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।
पहले ये जान लीजिए कि, बंगाली क्वीन मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को अपने लॉन्ग टाइम मलयाली बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी रचाई थी। शादी में अभिनेत्री ने अपने बंगाली और मलयाली वेडिंग लुक से लोगों को हैरान कर दिया था। हालांकि, शादी के बाद भी मौनी अपने मलयाली शादीशुदा महिला के लुक से लोगों को प्रेरित कर रही हैं।
(ये भी पढ़ें- कियारा आडवाणी 88,000 रुपये का शूज पहने रूमर्ड BF सिद्धार्थ संग शाहिद के बर्थडे बैश में आईं नजर)
25 फरवरी 2022 को मौनी रॉय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किए हैं। तस्वीरों में मौनी गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में देखते ही बन रही हैं। उन्होंने ब्रालेट ब्लाउज के साथ इसे स्टाइल किया है और टेंपल ज्वेलरी से अपने लुक में चार-चांद लगाया है। बोल्ड आईज और पिंक लिप्स के साथ मौनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
इस पोस्ट के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा है, “घर जहां दिल रहता है।” इन तस्वीरों को उनके पति सूरज नांबियार ने क्लिक किया है, जिसकी जानकारी अभिनेत्री ने अपने कैप्शन में दी है।
मौनी रॉय अपनी मैरिड लाइफ का फुल मजा ले रही हैं और उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स से पता चलता है कि, एक सुहागन के रूप में वह कितनी एक्साइटेड हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपना बिछिया (सुहागन द्वारा पहनी जाने वाली पैर की अंगूठियां) और पायल फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।
(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी की पत्नी कृशा के कन्यादान रस्म की झलकियां आईं सामने, बहन नृति ने भावुक पल किया शेयर)
कुछ दिन पहले अभिनेत्री अपने पति सूरज नांबियार के साथ आध्यात्मिक गुरु 'सद्गुरु' से मिलने पहुंची थीं, जिसकी तस्वीर अभिनेत्री ने अपने इंस्टा हैंडल पर बीते दिन शेयर की थी। तस्वीर में कपल लाल रंग के आउटफिट में ट्विनिंग करता हुआ नजर आ रहा है। मौनी जहां लाल साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं, वहीं लाल कुर्ते और व्हाइट पायजामे में सूरज बेहद हैंडसम लग रहे थे।
(ये भी पढ़ें- कोर्ट ने लिएंडर पेस को माना घरेलू हिंसा का दोषी, एक्स GF रिया पिल्लई को देना होगा मुआवजा)
फिलहाल, मौनी रॉय हमेशा साबित करती हैं कि, वह हर लुक में लोगों को गोल्स दे सकती हैं। वैसे, आपको उनका ये लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।