शेर के बच्चे को दूध पिलाती दिखीं साक्षी धोनी, बेटी जीवा भी जू में मस्ती करती आईं नजर

पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी व बेटी जीवा धोनी की कुछ क्यूट तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें मां-बेटी चिड़ियाघर में मस्ती करती नजर आ रही हैं। तो चलिए देखते हैं वो तस्वीरें।

By Deepali Srivastava Last Updated: Dec 7, 2020 | 18:10:20 IST

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के तो पूरी दुनिया में लाखों फैंस हैं, लेकिन इसके साथ ही उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) और क्यूट बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) की भी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। माही और साक्षी की जोड़ी को फैंस से काफी प्यार मिलता है। कपल जब भी अपनी कोई भी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करता है, तो कुछ ही पलों में वो तस्वीर वायरल हो जाती है। ऐसा ही कुछ हाल 'माही' की क्यूट एंजल जीवा की फोटोज़ और वीडियोज़ के साथ भी होता है। जीवा बेहद क्यूट हैं। उनकी क्यूट तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती हैं और फैंस उनकी क्यूटनेस के कायल हो जाते हैं। हाल ही में जीवा और उनकी मम्मी की कुछ और फोटोज़ सामने आई हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

हम आपको जीवा की क्यूट फोटोज़ दिखाएं, उससे पहले ये जान लीजिए कि माही और साक्षी की जोड़ी लोगों की फेवरिट जोड़ियों में से एक है। कपल अक्सर एक-दूसरे का ख्याल रखते और साथ में नजर आते हैं। इसके साथ ही धोनी और साक्षी की लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं है। माही ने साक्षी को प्रपोज़ किया था और फिर दो साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने 4 जुलाई 2010 को देहरादून के एक फार्महाउस में शादी रचाई थी। इस शादी में क्रिकेट और मनोरंजन की दुनिया के कई स्टार्स शामिल हुए थे। धोनी और साक्षी के घर साल 2015 में एक नन्ही परी का जन्म हुआ, जिसका नाम कपल ने जीवा रखा है। (ये भी पढ़ें: मामा अभिषेक बचचन और रुमर्ड बॉयफ्रेंड व भाई अगस्त्य ने नव्या नंदा को विश किया बर्थडे, देखें तस्वीरें)

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी व साक्षी धोनी की बेटी जीवा धोनी का इंस्टाग्राम पर वैरिफाइड अकाउंट है, जिसको 1.8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो भी करते हैं। जीवा के इसी आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी कुछ फोटोज शेयर किए गए हैं। जिनपर लोग अपना प्यार लुटा रहे हैं। शेयर की गई तस्वीरों में जीवा अपनी मम्मी साक्षी धोनी के साथ नजर आ रही हैं। मां-बेटी किसी जू में मस्ती कर रही हैं। इस तस्वीर में जीवा अपनी मम्मी के साथ फोटो क्लिक करा रही हैं और उनके पीछे जिरॉफ खड़ा है।

तो वहीं दूसरी तस्वीर में जीवा खड़ी हैं, उनके साथ एक शेर भी फोटो में दिखाई दे रहा है। अन्य एक फोटो में जीवा मम्मी के साथ हैं और उनके पीछे खड़े पोलर बियर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो भी कैमरे के लिए पोज़ दे रहा हो।

शेयर की गई एक और फोटो में साक्षी शेर के बच्चे को दूध पिलाती हुई नजर आ रही हैं, तो वहीं जीवा कैमरे की तरफ देख रही हैं। ये फोटो बेहद क्यूट है और जीवा भी पिंक कलर की फ्रॉक में खूबसूरत लग रही हैं।

जीवा को जानवरों से काफी लगाव है, इस बात अंदाजा उनकी तस्वीरों से लगाया जा सकता है। इससे पहले भी कई बार जीवा को डॉगी और चिड़िया के साथ खेलते हुए देखा गया है। 5 मई 2020 को जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई एक फोटो में क्यूट गर्ल अपने डॉगी के साथ बॉल से खेलती हुई नजर आ रही है। (इसे भी पढ़ें: रूबीना दिलैक से शादी पर खुलकर बोले अभिनव शुक्ला, कहा ‘मुझे उससे दोबारा प्यार हो गया है’)

बेटी जीवा को खूब प्यार करते हैं महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी जीवा को खूब प्यार करते हैं। कई बार अपने मैच के दौरान उनको अपनी बेटी की याद सताने लगी थी। 'द प्रिंट' के साथ एक इंटरव्यू में धोनी ने जीवा की वजह से उनके जीवन में आए बदलावों के बारे में बात करते हुए कहा था, 'ये एक बहुत ही अलग भावना है और मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से इसे शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है। ये एक भावना से अधिक है, और मुझे लगता है कि मैंने वास्तव में जीवन में बहुत सारी चीजों को याद नहीं किया है, लेकिन थोड़े दिनों के लिए जब मैं बाहर होता हूं, तो कुछ दिनों के बाद मैं वास्तव में जीवा को याद करना शुरू कर देता हूं। इस हद तक नहीं कि ये मेरे क्रिकेट और सभी को परेशान करने लगे, लेकिन मुझे लगता है कि शायद मुझे ये देखने के लिए फेसटाइम करना चाहिए कि वो वास्तव में क्या कर रही है।' जीवा कई बार अपने पापा के साथ भी मस्ती करती हुई नजर आती हैं। पापा-बेटी के बीच इस प्यार दुलार को फैंस खूब पसंद करते हैं। यहां देखिये कुछ तस्वीरें...

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की बेटी जीवा की क्यूटनेस हर दिन बढ़ती जा रही है। फैंस उनकी तस्वीरों के इंतजार में रहते हैं। कपल की जोड़ी के साथ ही जीवा को भी लोग खूब पसंद करते हैं। फिलहाल, हम आशा करते हैं जीवा यूं ही खुश रहें और मस्ती करती रहें। इस फैमिली में खुशियां बरकरार करें। तो आपको जीवा की ये लेटेस्ट तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
 

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना